Jaipur Sports Academy 124

Jaipur Sports Academy 124

Share

Rajasthan biggest badminton academy with international standards seven synthetic badminton court ,wi VAISHALI NAGAR JAIPUR

D123-124,KAVET MARG,D BLOCK, HANUMAN NAGAR,NEAR AMRAPALE CIRCLE.

02/03/2026

Happy Holi

20/02/2026

Registration Open

12/02/2026
12/02/2026

Rajasthan Patrika

11/02/2026

खेल बजट में ऐतिहासिक घोषणाएँ: उपमुख्यमंत्री माननीय श्रीमती दिया कुमारी ने खेलों को दी नई दिशा
इन घोषणाओं के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक धन्यवाद
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री माननीय श्रीमती दिया कुमारी ने प्रदेश के खेल बजट में तीन महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा कर खेल क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान की है। इन निर्णयों से राज्य में खेल अधोसंरचना, ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास तथा विद्यालय स्तर पर खेलों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सबसे प्रमुख घोषणा के तहत
महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय, जयपुर में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे
। इस राशि से विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल संसाधनों, प्रशिक्षण सुविधाओं और खेल विज्ञान से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।
दूसरे महत्वपूर्ण प्रावधान के रूप में सरकार ने “खेलो खेलो राजस्थान यूथ गेम्स” के आयोजन के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। ये प्रतियोगिताएँ ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
तीसरी बड़ी घोषणा के अंतर्गत प्रदेश में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रति खेल दी जाने वाली राशि को दोगुना कर दिया गया है। वर्तमान में प्रति खेल 50,000 रुपये की राशि दी जाती थी, जिसे 100 प्रतिशत बढ़ाकर अब 1,00,000 रुपये कर दिया गया है। इससे विद्यालय स्तर पर खेल आयोजनों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार आएगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की इन घोषणाओं को खेल जगत में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन निर्णयों से राजस्थान में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच एवं संसाधन प्राप्त होंगे।खेल बजट में ऐतिहासिक घोषणाएँ: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खेलों को दी नई दिशा
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री माननीय श्रीमती दिया कुमारी ने प्रदेश के खेल बजट में तीन महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा कर खेल क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान की है। इन निर्णयों से राज्य में खेल अधोसंरचना, ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास तथा विद्यालय स्तर पर खेलों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन के हेड कोच में जयपुर के कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता तथा जयपुर जिला बैडम

27/01/2026

For Badminton Court Booking
Call 9530108896

Rajasthan Biggest Indoor Badminton academy

Jaipur sports academy 124
Plot 123-124

D block Hanuman nagar

Vaishali Nagar jaipur

26/01/2026

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Photos from Jaipur Sports Academy 124's post 11/01/2026

Rajasthan Patrika
जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के चुनाव संपन्न
अनिल मेहता अध्यक्ष, मनोज दासोत सचिव व अतुल गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
जय क्लब में आज जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी के.के. माथुर के अनुसार चुनाव डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल के पर्यवेक्षक राजेश कुमार टेलर, जिला ओलंपिक कमेटी के पर्यवेक्षक राहुल तंवर तथा राजस्थान बैडमिंटन संघ के पर्यवेक्षक के.के. शर्मा की उपस्थिति में कराए गए।
चुनाव में संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर अनिल मेहता, सचिव पद पर मनोज दासोत तथा कोषाध्यक्ष पद पर अतुल गुप्ता को निर्विरोध चुना गया।
निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:
प्रकाश शर्मा, प्रदीप बाहेती
उपाध्यक्ष:
अशोक कॉलानी, अलका बत्रा, रितु लोहिया, जॉर्ज थॉमस
संयुक्त सचिव:
राजेंद्र कुमार पाटनी, पवन कुमार शर्मा, विजय सिंह, संजय भार्गव
कार्यकारिणी सदस्य:
वीरेंद्र भार्गव, सुधीर अत्रे, विकास माथुर, श्रीपाल संचेती, रामबल राठौर, गौरव जैन, सुगन चौधरी एवं विकास बोरड
चुनाव से पूर्व आयोजित वार्षिक आमसभा में संघ के सभी मिनट्स एवं लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित किए गए तथा ऑडिटर की नियुक्ति भी की गई।
जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के चीफ पैट्रन पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.के. जैन होंगे।
इसके अतिरिक्त पूर्व महाधिवक्ता गोविंद सिंह बाफना तथा पैट्रन के रूप में ओ.पी. मीना, सुनील बंसल, हिंगलाज दान, सुनील कॉलानी, राजीव नागौरी, सुबोध डाकवाला, भरत सनेजा रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में चीफ पैट्रन न्यायमूर्ति एन.के. जैन एवं सचिव मनोज दासोत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव के.के. शर्मा ने जयपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा बैडमिंटन के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
जिला सचिव मनोज दासोत ने बताया कि शीघ्र ही विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा।

09/01/2026

महेंद्र कुमावत और महेश परेवा को दोहरे खिताब :-

राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम द्वारा आयोजित विद्युत बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन जयपुर क्लब में हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष युगल में महेंद्र एवं महेश की जोड़ी ने सतीश एवं अमित की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष एकल में महेश विजेता और महेंद्र उपविजेता रहे।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Jaipur

Opening Hours

Monday 6am - 10pm
Tuesday 6am - 10pm
Wednesday 6am - 10pm
Thursday 6am - 10pm
Friday 6am - 10pm
Saturday 6am - 10pm