ABVP Jodhpur Prant

ABVP Jodhpur Prant

Share

Official Page of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Jodhpur Prant

Photos from ABVP Jodhpur Prant's post 02/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय कला मंच, बालोतरा द्वारा प्री-लोकमंथन के तहत ‘Heritage Walk’ आयोजित की गई।
हेरिटेज वॉक की शुरुआत रणछोड़ राय खेड़ तीर्थ से हुई और साथ ही तिलवाड़ा मल्लीनाथ प्रसिद्ध पशु मेला मैदान, रानी रूपादे जी मन्दिर, श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ, श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा व श्री माजिसा मन्दिर जसोल का भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम का समापन रावल गढ़ जसोल में कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल के साथ संवाद के बाद हुआ।
इस दौरान युवाओं ने बालोतरा की स्थापत्य कला, इतिहास , भक्ति - समर्पण और लोक संस्कृति को करीब से जाना।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ना रहा।

Photos from ABVP Jodhpur Prant's post 02/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय कला मंच, जैसलमेर द्वारा प्री-लोकमंथन के तहत ‘Heritage Walk’ आयोजित की गई।
हेरिटेज वॉक की शुरुआत गड़ीसर झील से हुई और खाबा किला, कुलधरा, बड़ा बाग व सोनार दुर्ग का भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम का समापन नाचना हवेली में ठाकुर विक्रमसिंह जी के साथ संवाद के बाद हुआ।
इस दौरान युवाओं ने जैसलमेर की स्थापत्य कला, इतिहास और लोक संस्कृति को करीब से जाना।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ना रहा।

Photos from ABVP Jodhpur Prant's post 01/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बाड़मेर द्वारा प्री-लोकमंथन के अंतर्गत Heritage Walk का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें बाड़मेर जिले की ऐतिहासिक धरोहर सूर्य-मंदिर देवका , गढ़ कोटड़ा , राजस्थान के खजुराहो-किराडू ,जूना बाहड़मेंर और गढ़ बाड़मेर आदि का अध्ययन और भम्रण किया जायेगा।
हमारी लोक-संस्कृति और धरोहर का संरक्षण और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी हैं।

Photos from ABVP Jodhpur Prant's post 31/08/2026

एक बार फिर पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने ABVP 🚩 पर अपना विश्वास जताते हुए छात्र संघ चुनाव में शानदार विजय दिलाई है।

अंकित बिधान के निर्वाचित होने के साथ ही विद्यार्थियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पंजाब का युवा राष्ट्रहित, छात्रहित और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। 🚩🇮🇳

यह विजय केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि युवाओं के बदलते विचार और राष्ट्रवादी सोच पर उनके विश्वास की जीत है। 🚩

30/08/2026

-: प्रेस नोट :-

पेपर लीक प्रकरण में NSUI कार्यकर्ता की भूमिका की हो निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच : ABVP जोधपुर

जोधपुर भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाएं लाखों विद्यार्थियों के वर्षों के परिश्रम, सपनों और बेहतर भविष्य की उम्मीद से जुड़ी होती हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि उन हजारों-लाखों विद्यार्थियों के साथ अन्याय करती हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं। ऐसी घटनाओं से विद्यार्थियों का परीक्षा व्यवस्था और पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर विश्वास भी कमजोर होता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ सामग्री एवं सूचनाओं में NSUI से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता की कथित रूप से पेपर लीक प्रकरण में भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Photos from ABVP Jodhpur Prant's post 29/08/2026

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब करना ही छात्रहित की सच्ची आवाज़ है।

पढ़ाई, परीक्षा और परिश्रम छात्रों का अधिकार है—
पेपर लीक और शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं!

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो।
ABVP सदैव छात्रहित के लिए संघर्षरत है। 🚩

#छात्रहित #शिक्षा युवा_शक्ति

Photos from ABVP Jodhpur Prant's post 29/08/2026
Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Jodhpur City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Madhav Bhawan, Near Basni Overbridge, Bhagat Ki Kothi
Jodhpur City
342001