Sensei Raj Academy - Jodhpur Kudo MMA

Sensei Raj Academy - Jodhpur Kudo MMA

Share

Sensei Raj Academy is the place to get professional training in Kudo, Karate and Mixed Martial Arts (MMA) techniques.

30/12/2025

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग: इंदौर में जोधपुर की बेटियों का जलवा, ऋषिता और पूनम ने जीते स्वर्ण, सुरभि भी गोल्ड, भानु प्रिया को कांस्य
इंदौर। इंदौर पब्लिक स्कूल (IPS) में 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता महिला किकबॉक्सिंग वेस्ट जोन टूर्नामेंट में जोधपुर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। राजस्थान की टीम ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए।
इन बेटियों ने बढ़ाया मान
प्रतियोगिता में जोधपुर की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:
ऋषिता राय: 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (60 किग्रा) में ऋषिता ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
पूनम प्रजापत: 16–19 वर्ष आयु वर्ग (65 किग्रा) में पूनम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सुरभि साना: 13–15 वर्ष आयु वर्ग (42 किग्रा) में सुरभि ने अपनी फुर्ती और सटीक प्रहारों से स्वर्ण पदक जीता।
भानु प्रिया: 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (65 किग्रा) में भानु प्रिया ने कड़े मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
दिग्गजों ने बढ़ाया उत्साह
टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के सचिव पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जोधपुर किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पारस प्रजापत, कोषाध्यक्ष पुनीत प्रजापत और राजस्थान टीम के कोच गोविंद सिंह प्रजापत ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
SAI की ओर से प्रोत्साहन राशि
इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ा।
कोच गोविंद सिंह प्रजापत ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि जोधपुर की बेटियों ने वेस्ट जोन स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

29/12/2025

12/11/2025

“Your only limit is you.”

Contact= 8107492494

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Jodhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Plot No 88, Madan Singh Aryanagar, Kudi Bhagatasni
Jodhpur
342005