Sai YogaSthali Sansthan

Sai YogaSthali Sansthan

Share

RTY 200 Hrs. RTY 300 Hrs. RTY 500 Hrs. Yoga Teacher Training School YTTC

29/04/2022

Happy International Dance Day

Sai Yogasthali Sansthan 28/04/2022

सूर्य नमस्कार दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें सूर्य का अर्थ सूरज से हैं। वहीं, नमस्कार का अर्थ होता है नमन या प्रार्थना करना। यही कारण है कि प्राचीन समय से ही लोग सुबह उठकर सूर्य की प्रार्थना करने के लिए सूर्य नमस्कार योग से दिन की शुरुआत शुभ मानते हैं। इस योग की प्रक्रिया 12 चरणों में पूरी होती हैं और हर चरण में एक अलग आसन का अभ्यास किया जाता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि एक ही योग में 12 योगासनों की क्रमबद्ध शृंखला को सूर्य नमस्कार कहा जाता है।

सूर्य नमस्कार के 10 फायदों

1. आपका स्वास्थ्य निखरता है
सूर्य नमस्कार को डेली रूटीन में शामिल कर सही तरीके से किया जाए तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी. 12 आसनों के दौरान गहरी सांस लेनी होती है जिससे शरीर को फायदा होता है.

2. बेहतर पाचन तंत्र
सूर्य नमस्कार के दौरान उदर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे पाचन तंत्र सुधरता है. जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत होती है, उन्हें हर सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद होगा.

3. सूर्य नमस्कार करने से पेट कम होता है
आसनों से उदर की मांसपेशी मजबूत होती है. अगर इन्हें रेगुलर किया जाए, तो पेट की चर्बी कम होती है.

4. डिटॉक्स करने में मिलती है मदद
आसनों के दौरान सांस साँस खींचना और छोड़ने से फेंफड़े तक हवा पहुंचती है. इससे खून तक ऑक्सीजन पहुंचता है जिससे शरीर में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और बाकी जहरीली गैस से छुटकारा मिलता है.

5. दूर रहेगी चिंता
सूर्य नमस्कार करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और नर्वस सिस्टम शांत होता है जिससे आपकी चिंता दूर होती है. सूर्य नमस्कार से एंडोक्राइन ग्लैंड्स खासकर थॉयरायड ग्लैंड की क्रिया नॉर्मल होती है.

6. शरीर में लचीलापन आता है
सूर्य नमस्कार के से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है. इससे शरीर फ्लेक्सिबल होता है.

7. मासिक-धर्म रेगुलर होता है
अगर किसी महिला को अनियमित मासिक चक्र की शिकायत है, तो सूर्य नमस्कार के करने से परेशानी दूर होगी. इन आसनों को रेगुलर करने से बच्चे के जन्म के दौरान भी दर्द कम होता है.

8. रीढ़ की हड्डी को मिलती है मजबूती
सूर्य नमस्कार के दौरान स्ट्रेचिंग से मांसपेशी और लीगामेंट के साथ रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कमर लचीला होता है.

9. सूर्य नमस्कार से आप रहेंगे जवान
सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर झुर्रियां देर से आती हैं और स्किन में ग्लो आता है.

10 वजन कम करने में मदद
सूर्य नमस्कार करने आप जितनी तेजी से वजन कम कर सकते हैं, उतनी जल्दी डायटिंग से भी फायदा नहीं होता. अगर इसे तेजी से किया जाए तो ये आपका बढ़िया कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट हो सकता है.

सूर्य नमस्कार करते समय सावधानियां –
यदि आप उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहिए।
कोरोनरी धमनी रोग, स्ट्रोक, हार्निया और आंतों में तपेदिक से पीड़ित व्यक्तियों को भी सूर्य नमस्कार करने से परहेज करना चाहिए।
महिलाओं को माहवारी के दौरान सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहिए

*योगी भागीरथ मेहरा*
*योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सक*
*सांई योगस्थली संस्थान*
*जोधपुर*
Web:- https://saiyogasthali.com
Email:- [email protected]
Mobile :- 9929980046

Sai Yogasthali Sansthan You can find Sai Yogasthali Sansthan as the Best Yoga Teacher Training & Yoga Wellness Centre in Jodhpur,Rajasthan,India where you can learn balance, harmony and energy renewal amidst the hectic bustle of everyday pressures and deadlines. Relax & enjoy a personalized day yoga experience in your comf...

Sai Yogasthali Sansthan 02/04/2022

*योग पर कुछ सर्वश्रेष्ठ विचार |*

दोस्तों, आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर किसी को अपने सेहत पर उतना ध्यान देने का समय नहीं मिलता, ऐसा नहीं की सारा कामकाज छोड़के हम दिन भर सिर्फ़ अपने सेहत के बारेमें सोचे लेकिन हमें अपने शरीर के लिए कुछ वक्त निकलना जरुरी हैं, और अपने मन को और शरीर को तंदरुस्त बनाने के लिए एक आसान उपाय हैं और वो हैं योग करना, तो आईये आज हम योग पर कुछ सुविचार पढेंगे जिससे हमें योग करने की प्रेरणा मिलेंगी –

योग पर कुछ सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

1. योग मन को शांत करने का अभ्यास है।

2. शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए योग और ध्यान अपनाये।

3. एक फोटोग्राफर लोगों से उसके लिए पोज दिलवाता है। एक योग प्रशिक्षक लोगों से खुद के लिए पोज दिलवाता है।

4. आप कौन हैं यह जानना है तो योग करे।

5. आप योग नहीं कर सकते। योग आपकी प्राकृतिक अवस्था है। आप जो कर सकते हैं वो है योग व्यायाम, जो ये उजागर कर सकता है कि आप कहाँ अपनी प्राकृतिक अवस्था का विरोध कर रहे हैं।

6. जब सांसें विचलित होती हैं तो मन भी अस्थिर हो जाता है। लेकिन जब सांसें शांत हो जाती हैं, तो मन भी स्थिर हो जाता है, और योगी दीर्घायु हो जाता है। इसलिए हमें श्वास पर नियंत्रण करना सीखना चाहिए।

7. योग को दृढ निश्चय के साथ बिना किसी मानसिक संदेह के करना चाहिए।

8. बाहर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। लेकिन अंदर क्या जाता है उसे आप हमेशा कंट्रोल कर सकते हैं।

9. जब तक आपने अभ्यास नहीं किया है, सिद्धांत बेकार है। अभ्यास करने के बाद, सिद्धांत ज़ाहिर है।

10. योग करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण उपकरण जो आपको चाहिए होंगे वो हैं आपका शरीर और आपका मन।

11. योग के पास उन मेन्टल पैटर्न्स को शार्ट सर्किट करने के बड़े शातिर और चालाक तरीके हैं जो चिंता पैदा करते हैं।

12. योग मन के उतार – चढ़ाव की स्थिरता है।

13. योग हमें उन चीजों को ठीक करना सीखता है जिसे सहा नहीं जा सकता और उन चीजों को सहना सीखता है जिन्हे ठीक नहीं किया जा सकता।

14. जब आप सांस लेते हैं, आप भगवान से शक्ति ले रहे होते हैं। जब आप सांस छोड़ते हैं तो ये उस सेवा को दर्शाता है जो आप दुनिया को दे रहे हैं।

15. योग वह प्रकश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।

16. योग हर वह व्यक्ति के कर सकता है जो वास्तव में इसे चाहता है क्योंकि योग सार्वभौमिक है।

17. योग का आसन, जाने के लिए एक अच्छी जगह है जब टॉक थेरेपी और एंटीडेप्रेसेन्ट्स पर्याप्त न हों।

18. योग यौवन का फव्वारा है। आप उतने ही नौजवान हैं जितनी आपके रीढ़ की हड्डी लचीली है।

19. एक मन सभी परेशानियों से मुक्त योग है।

20. ध्यान से ज्ञान आता है; ध्यान की कमी अज्ञानता लाती है। अच्छी तरह जानो कि क्या तुम्हे आगे ले जाता है और क्या तुम्हे रोके रखता है, और उस पथ को चुनो जो ज्ञान की ओर ले जाता है।

21. योग हर उस व्यक्ति के लिए संभव है जो वास्तव में इसे चाहता है। योग सार्वभौमिक है… लेकिन योग को सांसारिक लाभ हेतु एक व्यवसायिक दृष्टिकोण से ना अपनाएं।

22. योग आपको स्वीकार करता है और प्रदान करता है।

23. योग 99% अभ्यास और 1% सिद्धांत है।

24. कर्म योग वास्तव में एक बड़ा रहस्य है।योग मन की दुखो की समाप्ति है।

25. योग मन के भ्रमो की समाप्ति है।

*योगी भागीरथ मेहरा*
(योग चिकित्सक)
सह संस्थापक- *साँई योगस्थली संस्थान- जोधपुर*
DYNS, PGDYS, M.A .IN YOGA, MSc. IN YOGA SCIENCE,
Mob.9929980046, 02913562607

Sai Yogasthali Sansthan You can find Sai Yogasthali Sansthan as the Best Yoga Teacher Training & Yoga Wellness Centre in Jodhpur,Rajasthan,India where you can learn balance, harmony and energy renewal amidst the hectic bustle of everyday pressures and deadlines. Relax & enjoy a personalized day yoga experience in your comf...

Photos from Sai YogaSthali Sansthan's post 06/03/2022

आज सांई योगस्थली संस्थान द्वारा योग स्टूडेंट के लिए प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया
WYA YOGA
WYA Certified YOGA Teachers and Schools
World Yoga Alliance
WYA Thailand Yoga
Yoga Certification Board -YCB
Yoga Certification Board (Ministry of Ayush)
Ministry of AYUSH Yoga Certification
Wya Yoga
World Yoga Alliance Europe
Yogadeep Kajal Tejwani
International World Yoga Alliance

Photos from Sai YogaSthali Sansthan's post 06/03/2022

आज सांई योगस्थली संस्थान द्वारा योग स्टूडेंट के लिए प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया


WYA Certified YOGA Teachers and Schools
WYA YOGA
World Yoga Alliance

Photos from Sai YogaSthali Sansthan's post 06/03/2022

आज सांई योगस्थली संस्थान द्वारा योग स्टूडेंट के लिए प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया








Photos from Sai YogaSthali Sansthan's post 06/03/2022

आज सांई योगस्थली संस्थान द्वारा योग स्टूडेंट के लिए प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया




Ayush Ministry Yoga Certification

Neelakshi Das
Wya Yoga
WYA YOGA
World Yoga Alliance
World Yoga Alliance
World Yoga Alliance Europe

05/02/2022

.तू स्वर की दाता है,
तू ही वर्णों की ज्ञाता।
तुझमें ही नवाते शीष,
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।
Happy Basant Panchami

26/01/2022

.ये आन तिरंगा है,ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिंरगा है!!

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Jodhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Jodhpur

Opening Hours

Monday 5am - 7pm
Tuesday 5am - 7pm
Wednesday 5am - 7pm
Thursday 5am - 7pm
Friday 5am - 7pm
Saturday 5am - 7pm