युवा शक्ति कनियान

युवा शक्ति कनियान युवा शक्ति कनियान Yuva Shakti Kaniyan

युवा शक्ति कनियान के सदस्य श्री प्रतीक सिंह पुत्र श्री विनोद कुमार ( सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस) पौत्र स्व श्र...
26/08/2026

युवा शक्ति कनियान के सदस्य श्री प्रतीक सिंह पुत्र श्री विनोद कुमार ( सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस) पौत्र स्व श्री जलबीर सिंह ने महिला एवम बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार में *संरक्षण अधिकारी* के पद पर जॉइन कर लिया है l युवा शक्ति कनियान की तरफ से उनको और परिवार को बहुत बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं l 🌷🌷👍👍

ये हमारे गाँव की बुजुर्ग महिला है l kandhla में रहती है l कल गाँव में आते हुए भूलवश Sakhavat गढ़ी पहुंच गयी थी l उसके बा...
25/08/2026

ये हमारे गाँव की बुजुर्ग महिला है l kandhla में रहती है l कल गाँव में आते हुए भूलवश Sakhavat गढ़ी पहुंच गयी थी l उसके बाद नहीं मिल रही है l अगर किसी को भी कहीं कोई सूचना मिले तो please सूचित करे l 🙏

आज गाँव के लिए  गर्व का बड़ा दिन l युवा शक्ति कनियान के  सदस्य *श्री मोहित पौडिया  (मेजर भारतीय सेना) पुत्र स्व श्री पवन...
15/08/2026

आज गाँव के लिए गर्व का बड़ा दिन l युवा शक्ति कनियान के सदस्य *श्री मोहित पौडिया (मेजर भारतीय सेना) पुत्र स्व श्री पवन कुमार पौत्र श्री मगन सिंह* को वीरता के लिए *सेना मेडल* मिला है l युवा शक्ति कनियान की तरफ से उनको और परिवार को बहुत बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं l 🌷🌷👍👍🇮🇳🇮🇳

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित मेरठ  जोन प्रतियोगिता में युवा शक्ति कनियान के वरिष्ठ सदस्य भाई मनवीर सिंह ने बैडमिंटन ...
18/07/2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित मेरठ जोन प्रतियोगिता में युवा शक्ति कनियान के वरिष्ठ सदस्य भाई मनवीर सिंह ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया l भाई को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं l 👍👍🌷🌷

कल चंडीगढ़ में एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत करते हुए युवा शक्ति कनियान के वरिष्ठ सदस्य और बीजेपी महामंत्...
18/07/2026

कल चंडीगढ़ में एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत करते हुए युवा शक्ति कनियान के वरिष्ठ सदस्य और बीजेपी महामंत्री भाई रामबीर भट्टी जी l 🌷🌷👍👍

युवा शक्ति कनियान के सदस्य *श्री आदेश धीमान पुत्र श्री देवेन्द्र धीमान पौत्र स्व श्री सेवाराम* को BSF में  Sub inspector...
29/06/2026

युवा शक्ति कनियान के सदस्य *श्री आदेश धीमान पुत्र श्री देवेन्द्र धीमान पौत्र स्व श्री सेवाराम* को BSF में Sub inspector पद पर प्रोन्नति मिलने की बहुत बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं l 👍👍🌷🌷

30/05/2026

युवा शक्ति कनियान के सदस्य *श्री शुभम कुमार पुत्र श्री कृष्ण पाल सिंह पौत्र स्व श्री ओम प्रकाश सिंह* अब पीएचडी के बाद *डॉ शुभम कुमार* बन गए हैं l *उन्होंने भारत के चयनित रामसर स्थलों के पारिस्थितिकीय पुनर्स्थापन के लिए टील कार्बन प्रवाह का अनुमान तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का भू-स्थानिक प्रतिरूपण* विषय पर शोध किया है l Teal कार्बन पर भारत की यह पहली P.H.D. है l युवा शक्ति कनियान की तरफ से उनको और परिवार को बहुत बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं l👍👍🌷🌷

एक गौरवपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि: भारत में "टील कार्बन" विषय पर प्रथम पीएच.डी. शोध का सफल प्रतिरक्षण (Viva-Voce)!यह बताते ह...
30/05/2026

एक गौरवपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि: भारत में "टील कार्बन" विषय पर प्रथम पीएच.डी. शोध का सफल प्रतिरक्षण (Viva-Voce)!

यह बताते हुए मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है कि मेरे शोधार्थी डॉ. शुभम कुमार ने मेरे मार्गदर्शन में, पर्यावरण विज्ञान विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में अपना पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक प्रतिरक्षित (Defend) किया है।

उनके शोध का शीर्षक है:

"Teal Carbon Flux Estimation and Geospatial Modelling of Ecosystem Services for Ecological Restoration of Selected Ramsar Sites of India"

यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत में "टील कार्बन (Teal Carbon)" की अवधारणा पर आधारित पहला व्यापक पीएच.डी. शोधकार्य है। यह नवोन्मेषी अवधारणा अंतर्देशीय मीठे जल (Freshwater) पारिस्थितिक तंत्रों की कार्बन अवशोषण एवं भंडारण क्षमता को जलवायु परिवर्तन शमन तथा अनुकूलन रणनीतियों से जोड़ती है।

मुझे यह बताते हुए भी प्रसन्नता है कि यह मेरे निर्देशन में पूर्ण हुआ आठवाँ सफल पीएच.डी. शोधकार्य है। डॉ. शुभम कुमार ने अपने शोध में असाधारण समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार का परिचय दिया है। उनके कार्य ने टील कार्बन की अवधारणा को स्थापित एवं विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरणीय अनुसंधान और नीतिगत विकास के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं।

पीएच.डी. मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) का संचालन डॉ. सी. सुधाकर रेड्डी, वैज्ञानिक ‘एसजी’ एवं प्रमुख, फॉरेस्ट्री एवं इकोलॉजी समूह, राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), हैदराबाद द्वारा किया गया। उनके मूल्यवान सुझावों और गहन अकादमिक मूल्यांकन ने इस शोध को और अधिक समृद्ध बनाया।

हम Dr. Amanda Nahlik (EPA, USA) तथा Prof. Siobhan Fennessy (Kenyon College, USA) के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके निरंतर प्रोत्साहन, उपयोगी सुझावों एवं सहयोग ने इस अभिनव शोध यात्रा को सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।

यह अग्रणी शोध कार्य जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, पारिस्थितिकीय प्रत्यास्थता (Resilience) और पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन (Ecosystem Restoration) के क्षेत्र में भविष्य के अनुसंधानों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। विशेष रूप से, यह शहरी एवं मीठे जल पारिस्थितिक तंत्रों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

डॉ. शुभम कुमार को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर करे कि वे भविष्य में भी अपने वैज्ञानिक योगदानों से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई एवं सतत विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

युवा शक्ति कनियान के सदस्य *श्री वैभव पौडिया पुत्र श्री भूपेन्द्र सिंह (इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस) पौत्र श्री वीरसैन...
24/05/2026

युवा शक्ति कनियान के सदस्य *श्री वैभव पौडिया पुत्र श्री भूपेन्द्र सिंह (इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस) पौत्र श्री वीरसैन सिंह* ने IIM नागपुर में हुए दीक्षान्त समारोह में अपनी MBA की डिग्री प्राप्त की l और MBA पूर्ण करते ही *Vikran इंजीनियरिंग लिमिटेड, मुंबई में Deputy Manager* के पद पर जॉइन कर लिया है l युवा शक्ति कनियान की तरफ से उनको और परिवार को बहुत बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं l 👍👍🌷🌷

युवा शक्ति कनियान के वरिष्ठ सदस्य श्री विनोद कुमार पुत्र स्व श्री जलबीर सिंह आज  40 वर्ष की नौकरी के बाद दिल्ली पुलिस से...
30/04/2026

युवा शक्ति कनियान के वरिष्ठ सदस्य श्री विनोद कुमार पुत्र स्व श्री जलबीर सिंह आज 40 वर्ष की नौकरी के बाद दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं l युवा शक्ति कनियान की तरफ से उनको हार्दिक बधाई और जीवन की अगली पारी के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं 🌷🌷🙏🙏👍👍

Address

Kandhla
247771

Telephone

+919968472046

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when युवा शक्ति कनियान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category