24/07/2026
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, किदवई नगर, कानपुर मे दिनांक 18 जुलाई 2026 को B.Ed. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए "Achievement Test एवं Blueprint निर्माण" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का वैज्ञानिक एवं वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करने हेतु Blueprint के अनुरूप Achievement Test तैयार करने की प्रक्रिया से परिचित कराना था। कार्यशाला में छात्राओं को Achievement Test की अवधारणा, उद्देश्य, प्रश्न निर्माण की विधि, विभिन्न संज्ञानात्मक स्तरों (Knowledge, Understanding, Application & Skill) के अनुसार प्रश्नों का वर्गीकरण तथा Blueprint के आधार पर संतुलित प्रश्नपत्र निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न pedagogy subjects के लिए Blueprint तैयार किया तथा उसके आधार पर Achievement Test का निर्माण किया। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण से उन्हें विद्यालय इंटर्नशिप के दौरान गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य संपादित करने का आवश्यक कौशल प्राप्त हुआ।
यह कार्यशाला संस्थान की प्राचार्या डॉ. पूनम मदान के मार्गदर्शन में अनुसंधान प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. आशा अवस्थी द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के सभी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुई।
18/07/2026
डॉ वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, किदवई नगर, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2026 को शंकराचार्य पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधों के नियमित संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन सभी स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय चेतना तथा सेवा भावना विकसित करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा। डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ अपने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रमों के माध्यम से समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निरंतर निर्वहन करता रहा है।
13/07/2026
दिनांक 11 जुलाई 2026 को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, किदवई नगर, कानपुर में B.Ed तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए क्रियात्मक अनुसंधान (Action Research) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को चार माह की विद्यालय इंटर्नशिप के दौरान शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान क्रियात्मक अनुसंधान के माध्यम से करना सिखाना था। कार्यशाला में छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न शैक्षिक समस्याओं की पहचान की तथा उनके समाधान हेतु क्रियात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास किया। यह कार्यशाला संस्थान की प्राचार्या Dr. Poonam Madan के मार्गदर्शन में रिसर्च सेल की समन्वयक Dr. Asha Awasthi द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के सभी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
25/05/2026
Dr. Virendra Swarup Institute of Professional Studies proudly organized the State Attire & State Cuisine Competition under the “Ek Bharat Shreshtha Bharat” initiative on 23 May 2026.
Students beautifully showcased the rich cultural heritage of India through vibrant traditional attires, regional cuisines, and creative presentations representing various states of the country. From colorful costumes to delicious traditional delicacies, the event reflected the true spirit of cultural harmony and national integration.
The programme not only highlighted India’s diversity but also encouraged students to learn, appreciate, and celebrate the traditions of different states with enthusiasm and pride.
Heartiest congratulations to all participants for their creativity, confidence, and outstanding performances.
19/05/2026
गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर एक प्रभावशाली झाँकी एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देशभक्ति, साहस और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
उनके उत्कृष्ट प्रयास और सराहनीय प्रदर्शन के लिए टीम को Consolation Prize से सम्मानित किया गया।
16/05/2026
Remembering the visionary educator Dr. Nagendra Swarup on his birth anniversary of a guiding light whose values, dedication, and dreams continue to inspire generations.
As we celebrate the day he was born, our hearts also quietly prepare to remember him in the days ahead. His absence is deeply felt, but his legacy lives on in every classroom, every achievement, and every life he touched.
Forever remembered with respect, gratitude, and emotion.
14/05/2026
A Dental Health Camp was organized with the aim of spreading awareness about oral hygiene and promoting healthy dental habits among students. Expert dental professional Dr.Pawanjeet Singh Chawla conducted dental check-up, guided everyone on proper oral care and emphasized the importance of maintaining healthy teeth and gums.
Dr.Tushar Saxena, junior assistant made camp informative and a beneficial initiative, encouraging everyone to prioritize their dental health for a healthier smile and better well-being.
12/05/2026
Dr. Virendra Swarup Institute of Professional Studies proudly celebrated Rashtriya Ganit Diwas with great enthusiasm to honor the birth anniversary of the legendary mathematician Srinivasa Ramanujan.
The celebration highlighted the importance of mathematics in daily life, logical thinking, innovation, and problem-solving skills. Students actively participated in various activities including quizzes, puzzles, presentations, and mathematical games, making learning both interesting and enjoyable.
The event inspired young minds to develop analytical abilities and appreciate the beauty of mathematics in shaping the modern world.
“Mathematics is not just about numbers, formulas, or equations; it is about understanding and possibilities.”
08/05/2026
डॉ वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज किदवई नगर की एनएसएस इकाई का विशिष्ट शिविर जिसका उद्घाटन प्राचार्या डा पूनम मदान के मार्गदर्शन में पार्षद गिरीश बाजपेई जी द्वारा किया गया । नुक्कड़ नाटक का मनचन कर लोगों को नैतिक प्रतिभागिता हेतु जागरूक किया|
05/05/2026
डा. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज किदवई नगर, कानपुर में फाइलेरिया उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षक शिक्षिकाओं को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चिकित्सकीय गोलियां प्रदान की गईं तथा आई हुई चिकित्सकीय टीम ने फाइलेरिया से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की।
दो वर्ष से ज्यादा उम्र वाले प्रत्येक व्यक्ति फाइलेरिया( हाथी पांव) से सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही डीइसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइलेरिया, संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला गंभीर रोग है। इस रोग के लक्षण आमतौर पर पांच वर्ष या कभी-कभी इससे भी अधिक समय के पश्चात दिखते है। सर्वे के अनुसार फाइलेरिया बीमारी मनुष्यों में अपंगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इसका बचाव ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है। दवा का सेवन करें। लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाएं। सभी को रक्त की जांच करानी चाहिए। छात्राध्यापिकाओं व शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी.