15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर एक ऐसा संकल्प लें कि हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बने।
जाति, धर्म, भाषा और विचारों के सभी भेदों से ऊपर उठकर हम एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे का साथ दें और अपने गाँव, समाज तथा देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
जब हम साथ चलते हैं, तो रास्ते आसान होते हैं;
जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
आइए, अपने युवा जोश, आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ जम्मोध|र को और मजबूत, स्वच्छ, शिक्षित एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
एकता में शक्ति है, भाईचारे में सम्मान है और मिल-जुलकर आगे बढ़ने में ही हमारा भविष्य है। 🇮🇳
— *द्रोणा युवक मंडल – जम्मोधर*
वंदे मातरम्! 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳