20/05/2026
#सौम्या_भारती_को_बिहार_जूनियर_बैडमिंटन_का_तिहरा_खिताब
20 मई, पूर्णिया
पूर्णिया के महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम में गुरुवार “हंड्रेड बिहार प्रथम जूनियर अंडर-17 एवं अंडर-19 स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” का को शानदार समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट की सबसे बड़ी आकर्षण कटिहार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौम्या भारती रहीं, जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। सौम्या ने अंडर-17 बालिका एकल फाइनल में पटना की सुलेखा कुमारी को 21-12, 21-11 से हराया। इसके बाद अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में खगड़िया की तनिष्का रंधीर को 21-11, 21-9 से पराजित कर दूसरा खिताब जीता। वहीं अंडर-19 बालिका युगल में तनिष्का रंधीर के साथ जोड़ी बनाकर पूर्णिया की मोक्षदा प्रियदर्शी एवं प्रगति मीनू की जोड़ी को 21-3, 21-4 से हराकर तीसरा खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालक एकल वर्ग में समस्तीपुर के इशांत राज ने मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप को 21-16, 11-21, 21-18 से हराकर खिताब जीता। वहीं अंडर-17 बालक युगल में इशांत राज एवं काव्य कश्यप की जोड़ी विजेता बनी। मिश्रित युगल अंडर-17 वर्ग में मधुबनी के पियूष आर्यन एवं गया की नेहा कुमारी की जोड़ी ने पूर्णिया-सहरसा की जोड़ी आदित्य कुमार एवं पारिधि सिंह को रोमांचक मुकाबले में 21-11, 18-21, 21-19 से हराया।
अंडर-19 बालक एकल वर्ग में पटना के सक्षम वत्स ने रणवीर सिंह को 21-15, 21-17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 मिश्रित युगल में पूर्णिया के आर्यन कुमार एवं खगड़िया की तनिष्का रंधीर की जोड़ी विजेता बनी।
समापन समारोह में पूर्णिया के एडीएम राजकुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के ऑब्जर्वर संजीव अनु सिंह, आयोजन सचिव अशहर सबा वसीम, पूर्णिया जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व सचिव मो. नूर आलम, पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी रविंद्र कुमार, मो. चांद, शिल्ड भद्र तथा जावेद अंजुम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिला।
20/05/2026
🏸 HISTORY CREATED FOR KATIHAR! 👑🔥
A moment of pride for Bihar badminton as Somya Bharti becomes the FIRST player from Katihar to clinch a sensational TRIPLE CROWN at the Bihar Junior State Ranking Badminton Tournament 2026 in Purnea! 🏆🏆🏆
✨ U-17 Girls Singles Champion
✨ U-19 Girls Singles Champion
✨ U-19 Girls Doubles Champion
From dominating rallies to owning the biggest stage in Bihar junior badminton, Somya showcased pure class, determination, and champion mentality throughout the tournament. 💫
This is not just a victory it’s a statement for Katihar badminton. The future is here! 🚀
Congratulations Somya Bharti on this unforgettable achievement. More glory awaits! ❤️🏸
18/05/2026
🏸 A grand beginning to an unforgettable badminton festival in Purnea!
The Opening Ceremony of the “HUNDRED 1st Bihar State Junior (U-17/19) Ranking Badminton Tournament 2026” was successfully inaugurated at Mahatma Gandhi Indoor Stadium, Purnea in the presence of distinguished guests, officials, and talented shuttlers from across Bihar. ✨
From the ceremonial lamp lighting to player introductions and special badminton moments with the guests, the atmosphere truly reflected the spirit of sportsmanship and unity. 🔥
After 10 long years, Purnea proudly hosts a State Ranking Tournament once again marking a historic moment for badminton in the region. 🏸❤️
15/05/2026
🏸 Purnea is all set to witness history again!
After 10 long years, a State Ranking Badminton Tournament returns to Purnea as the “Hundred 1st Bihar Junior (U-17 & U-19) State Ranking Badminton Tournament 2026” gets underway from 16–20 May at Mahatma Gandhi Indoor Stadium, Purnea.
Top junior shuttlers from across Bihar will compete in Singles & Doubles events in U-17 and U-19 categories for both Boys & Girls. Around 150+ players are expected to participate in this prestigious championship.
30/03/2026
The Roar That Changed the Game. 🏸🦁
Today, the world of badminton feels a little quieter. Carolina Marín, the queen who redefined grit and determination, has hung up her racket. From Olympic gold to battling through injury after injury, her "never say die" spirit taught us that a true champion isn’t defined by how many times they fall, but how many times they get back up.
Thank you, Carolina, for showing us what it means to fight for every single point. Your legacy is etched in the history of the court forever.
24/03/2026
BBA presents the year's first badminton ranking tournament! Be there from March 27th to 31st to see the best senior state players take to the court. "
10/11/2025
🎉 बिहार राज्य जूनियर (अंडर 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में वैभवी सिंह की शानदार जीत! 🏆🏸
पटना के राजवंशी नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 10 नवम्बर तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में कटिहार की बेटी वैभवी सिंह ने एक और मील का पत्थर तय किया। उन्होंने लड़कियों के सिंगल्स का खिताब जीत कर इस इवेंट में अपनी लगातार 5वीं चैंपियनशिप की जीत दर्ज की। फाइनल में उन्होंने पटना की श्रीजा को सीधे सेटों में 21–17, 21–19 से हराया और खिताब पर कब्जा जमाया।
यह जीत वैभवी के मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, और अब वे अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में होने वाली अखिल भारतीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
हम सभी की तरफ से वैभवी सिंह को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं! 🎉👏
इस शानदार उपलब्धि पर कटिहार जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. गाजी शरिक अहमद, उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, सचिव संजीव सिंह, संयुक्त सचिव आनंद भारती, और कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार साह, प्रीतम पोद्दार ने भी वैभवी को बधाई दी है और कटिहार का नाम पूरे देश में रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।
#बिहार #बैडमिंटन #वैभवीसिंह #खेल #खिलाड़ी #कटिहार
14/10/2025
🎉 वैभवी का गोल्डन सफर जारी...बधाई हो वैभवी सिंह! 🏸🌟
आरा ( भोजपुर) में आयोजित बिहार राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स में लगातार तीसरी बार विजेता बनकर वैभवी सिंह ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है! 🙌👏
इस बार भी उन्होंने फाइनल में बक्सर की आकांक्षा पांडे को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया और खास बात यह है कि पिछले तीनों मौके पर उसने फाइनल में आकांक्षा को हराकर खिताब जीता है। 💪🔥
इसके साथ ही वैभवी ने पहली बार सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 🇮🇳 यह न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे कटिहार के लिए गर्व का क्षण है। ❤️
इस जीत को और भी खास बनाता है यह तथ्य कि इस साल 7 बार की चैंपियन सलोनी भी टूर्नामेंट में खेल रहीं थीं, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में आकांक्षा से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वैभवी की जीत और भी शानदार हो जाती है। 🌟
इसके साथ ही वैभवी ने पूर्णिया के समीर राज के साथ मिल कर मिश्रित युगल का भी फाइनल खेला पर फाइनल में आकांक्षा और सिद्धार्थ भूषण की जोड़ी से हार कर उपविजेता रहीं।
🙏 वैभवी को ढेरों शुभकामनाएं! आगे भी इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें। कटिहार को आप पर गर्व है! 💐
09/10/2025
Congratulations to all the winners and runners of the Hundred Bihar State Sub ( U-13,15&17 Boy's/Girls) Junior Badminton Championship 2025! 🏸🎉
Here are some highlights from the prize distribution ceremony held at Patna from October 4-8, 2025. The event was a grand success, showcasing exceptional talent and sportsmanship among the young shuttlers of Bihar.
08/10/2025
All Runners up and winners of Hundred Bihar Sub Junior Badminton Championship 2025, held at 4-8 October, Patna.
08/10/2025
🏆💪 सौम्या भारती की शानदार वापसी!💪🏆
बधाई हो! 🎉 हमारी चैंपियन सौम्या भारती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चे फाइटर कभी हार नहीं मानते। लंबे समय तक चोट और ऑफ फॉर्म से जूझने के बाद उन्होंने ज़बरदस्त वापसी करते हुए बिहार बैडमिंटन का गर्ल्स अंडर-17 सिंगल्स खिताब जीत लिया! 🏸🔥
पटना के राजवंशी नगर स्तिथि नव निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर हॉल में आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मुज़फ्फरपुर की सुहानी कुमारी को तीन रोमांचक और मैराथन गेम्स में हराकर सौम्या ने यह खिताब अपने नाम किया। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि उनके हौसले, मेहनत और कभी न हार मानने वाले जज़्बे की मिसाल है। 🙌💯
सौम्या, तुम्हारे इस सफर पर हम सबको गर्व है।
बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! 🌟🇮🇳
🏸🥇✨