Kota District Cricket Association

Kota District Cricket Association

Share

Official page of Kota District Cricket Association

Photos from Kota District Cricket Association's post 30/08/2026

KOTA vs HANUMANGARH UNDER19 MATCH 29.08.2026
Media Coverage

Manoj Sharma Kota District Cricket Association

Photos from Kota District Cricket Association's post 29/08/2026

-कोटा ने हनुमानगढ़ को 2 विकेट से हराया

राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राजस्थान स्टेट अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के लीग मुकाबले में कोटा अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हनुमानगढ़ अंडर-19 टीम को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया। कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अनंतम क्रिकेट ग्राउंड, जयपुर पर खेले गए मुकाबले में हनुमानगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। हनुमानगढ़ की ओर से हिमांशु प्रताप सिंह ने 69 रन और आशव सिद्धू ने 25 रन बनाए। कोटा की ओर से युग पारेता ने 10 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट तथा शिवराज ने 3 विकेट हासिल किए तथा युवराज सैनी, तनिष लश्कर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटा टीम ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोटा की ओर से तनीष लश्कर ने शानदार 54 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शिवराज ने 28 रन ओर अमन प्रजापति 21 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले युग पारेता प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच के दौरान टीम कोच रणवीर सिंह, मैनेजर दर्शन सिंह तथा टीम फिजियो डॉ लक्षित गौड़ मौजूद रहे।
Manoj Sharma
Kota District Cricket Association

Photos from Kota District Cricket Association's post 29/08/2026

कोटा जिला क्रिकेट संघ, कोटा द्वारा अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन हेतु प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।
सभी चयनित खिलाड़ियों को कल दिनांक 30 अगस्त 2026 को प्रातः 09:00 बजे जेके पवेलियन स्टेडियम नयापुरा कोटा पर रिपोर्टिंग करनी अनिवार्य है।
Manoj Sharma
Kota District Cricket Association

28/08/2026

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Manoj Sharma Kota District Cricket Association

Photos from Kota District Cricket Association's post 25/08/2026

-कोटा अंडर-19 टीम का मुकाबला बारिश के कारण रहा बेनतीजा
आराध्य अग्रवाल का शानदार शतक, शौर्य सिंह चौहान ने भी जड़ा अर्धशतक

राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित की जा रही राजस्थान स्टेट अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के लीग मुकाबले में कोटा और झालावाड़ के बीच खेला गया मैच भारी बारिश के कारण बेनतीजा रहा।कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर के टेलर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में झालावाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कोटा ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कोटा की ओर से सलामी बल्लेबाज आराध्य अग्रवाल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 133 गेंदों पर 117 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं शौर्य सिंह चौहान ने नाबाद 57 रन बनाए। झालावाड़ की ओर से रोहन सिंह ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झालावाड़ की टीम ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बना लिये थे जिसके पश्चात बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। यथार्थ भारद्वाज 34 रन बनाकर नाबाद रहे। कोटा की ओर से यश भार्गव ने 2 विकेट, बिट्टू कुमार और आशीष रावल ने 1-1 विकेट हासिल किया। तेज बारिश के कारण खेल आगे नहीं हो सका और आरसीए मैच ऑफिशियल्स द्वारा मुकाबला बिना किसी परिणाम के समाप्त घोषित किया गया तथा दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। मैच के दौरान टीम कोच रणवीर सिंह, मैनेजर दर्शन सिंह तथा टीम फिजियो डॉ लक्षित गौड़ मौजूद रहे।
Manoj Sharma Kota District Cricket Association

Photos from Kota District Cricket Association's post 24/08/2026

Kota District Cricket Association Selection Trails media coverage.
Manoj Sharma

Photos from Kota District Cricket Association's post 23/08/2026

-कोटा अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल संपन्न
-180 युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने लिया चयन ट्रायल में भाग

राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित होने वाली राजस्थान स्टेट अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप हेतु कोटा अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया।
कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जेके पवेलियन स्टेडियम, नयापुरा कोटा में चयन समिति के नरेंद्र सिंह कुकी, संदीप परिहार, रघु राजावत, संजय भारती ओर संजय सिंह की देखरेख में आयोजित चयन ट्रायल में कोटा जिले के 180 युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण के कौशल का प्रदर्शन किया। मनोज शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल के उपरांत कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रशिक्षण शिविर एवं चैलेंजर मैचों का आयोजन किया जाएगा। चैलेंजर मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कोटा जिले की 16 सदस्यीय अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल के दौरान कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने स्टेडियम पंहुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्य प्रताप सिंह हाड़ा, विजय सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह शक्तावत सहित खिलाड़ी एवं परिजन उपस्थित रहे।
Manoj Sharma Kota District Cricket Association

22/08/2026

-राजस्थान अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में कोटा की शानदार जीत, नागौर को 7 विकेट से हराया

राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित की जा रही राजस्थान स्टेट अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के लीग मुकाबले में कोटा अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नागौर को 7 विकेट से पराजित किया।
कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नागौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 147 रन बनाए। जवाब में कोटा ने 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। नागौर की ओर से आदित्य दाधीच ने सर्वाधिक 85 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन कोटा के गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन के सामने पूरी टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई। नागौर की पारी को समेटने में कोटा के गेंदबाज आशीष रावल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने 9 ओवर में मात्र 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यश भार्गव ने 8 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा एकांश शर्मा ने 8 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। बिट्टू कुमार ने भी एक विकेट हासिल किया।
भूपेंद्र रायका की शानदार पारी से कोटा की आसान जीत। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भूपेंद्र रायका ने नाबाद 38 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही अजय डाबी ने 41 रन, कप्तान शिवराज ने 35 रन तथा विशाल रावत ने 15 रन का योगदान दिया। कोटा ने 30.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में आशीष रावल प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे। मैच के दौरान टीम कोच रणवीर सिंह, मैनेजर दर्शन सिंह तथा टीम फिजियो डॉ लक्षित गौड़ मौजूद रहे। मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोटा टीम में शिवराज (कप्तान), अमन प्रजापति(उप कप्तान), आशीष यादव, भूपेंद्र रायका, आराध्य अग्रवाल, एकांश शर्मा, बिट्टू कुमार, अजय डाबी, शौर्य सिंह चौहान, यश भार्गव, आशीष रावल, विशाल रावत, कुशाग्र वैरागी, कलश गुप्ता, राजवेंद्र सिंह, श्रेयांश, निलय अरोड़ा, तनिश लश्कर, युग पारेता एवं परमेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है।
Manoj Sharma Kota District Cricket Asso

Photos from Kota District Cricket Association's post 22/08/2026

Kota District Cricket Association Under16 Selection Trails coverage.

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Kota?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


J K Pavilion International Cricket Stadium Nayapura
Kota
324001