Anushkaa Group

Anushkaa Group

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anushkaa Group, C 2, Sector M, Aliganj, Kursi Road, Near Dena bank ATM, Lucknow.

Photos 07/12/2016

THOUGHT FOR THE DAY..

06/12/2016

आज की सलाह ..

नैचुरल गैस एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 241, स्टॉपलॉस - 236 और लक्ष्य - 248

कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 410, स्टॉपलॉस - 416 और लक्ष्य - 400

मेंथा तेल एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 868, स्टॉपलॉस - 850 और लक्ष्य - 1000

जीरा एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा) : बेचें - 18500, स्टॉपलॉस - 18790 और लक्ष्य - 18100

Photos 06/12/2016

आज का सुविचार ....

05/12/2016

कमोडिटी बाजार: कच्चे तेल में उठापटक, क्या करें

कच्चे तेल में आज भारी उठापटक हो रही है। घरेलू बाजार में क्रूड तेज है जबकि ग्लोबल मार्केट में दबाव है। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट का दाम 1 फीसदी फिसल गया है। वहीं अमेरिका में अगले महीने से ओपेक रोज 12 लाख बैरल क्रूड का उत्पादन घटाएगा। इस फैसले के लागू होने के ठीक पहले रूस में कच्चे तेल का उत्पादन 30 साल के रिकॉर्ड स्तर पर चला गया। वहीं नाइजीरिया ने भी इस महीने उत्पादन करीब 22 फीसदी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों पर दबाव है जबकि घरेलू बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 3495 रुपये नीचे आ गया है।

उधर शानदार जॉब डाटा के बाद सोने की चाल छोटे दायरे में फंस गई है। अमेरिका में बेरोजगारी दर पिछले 9 साल के निचले स्तर पर आ गई है। ऐसे में इस महीने वहां ब्याज दरें बढ़ने की संभावना और मजबूत हो गई है। इस वजह से सोना बेहद छोटे दायरे में फंस गया है। वहीं चांदी भी सुस्त है। एमसीएक्स पर सोना 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 28480 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 0.1 फीसदी की मजबूती के साथ 40390 रुपये के करीब दिख रही है।

लेकिन मांग बढ़ने के अनुमान से बेस मेटल्स में तेजी आई है और कॉपर का दाम 400 रुपये के पार चला गया है। जिंक में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। निकेल का दिसंबर वायदा 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 785 रुपये के ूपर चला गया है।

एग्री कमोडिटी में आज खाने के तेलों में एक्शन ज्यादा है। सोया और पाम तेल में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। लेकिन नोटबंदी के बावजूद रबी फसलों की बुआई तेजी से आगे बढ़ रही है। 2 दिसंबर तक रबी की बुआई पिछले साल से करीब 9 फीसदी ज्यादा हुई है जिसमें गेहूं की बुआई सबसे ज्यादा करीब 14 फीसदी बढ़ी है। दाल की बुआई में 13 फीसदी और तिलहन की बुआई में करीब 10 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

Photos 05/12/2016

कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव...

पिछले हफ्ते शानदार तेजी के बाद कच्चा तेल आज दबाव में आ गया है। ग्लोबल मार्केट में आज ये करीब 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। दरअसल रूस में क्रूड का प्रोडक्शन 30 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिका में भी उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। गौर करने वाली बात ये है कि अगले महीने से ओपेक उत्पादन घटाने का फैसला लिया है।

इस बीच डॉलर में बढ़त से भी क्रूड की कीमतों पर दोहरा दबाव बढ़ा है। वहीं इटली में राजनीतिक अस्थिरता से यूरो 20 महीने के निचले स्तर पर गिर गया है। लेकिन अमेरिका में रोजगार की स्थिति सुधरने से सोना छोटे दायरे में सिमट गया है। पिछले हफ्ते आए नॉन फार्म पेरोल डाटा के मुताबिक अमेरिका में बेरोजगारी दर गिरकर 4.6 फीसदी पर आ गई है जो पिछले 9 साल का निचला स्तर है।

ऐसे में इस महीने वहां ब्याज दरों का बढ़ना कमोबेश तय माना जा रहा है। वहीं चांदी भी आज सुस्त है। लेकिन लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया संभलने की कोशिश कर रहा है।

Photos 05/12/2016

कच्चे तेल में तेजी बरकरार, क्या करें...

इटली में आए राजनीतिक अस्थिरता का असर करेंसी बाजार में भी साफ तौर पर दिख रहा है। यूरो 20 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वही कच्चे तेल की तेजी फिलहाल जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 54 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।

05/12/2016

आज की सलाह ..

जीरा एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा): बेचें - 18700 रुपये, स्टॉपलॉस - 19050 रुपये, लक्ष्य - 18200 रुपये

सरसों एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा): बेचें - 4820 रुपये, स्टॉपलॉस - 4866 रुपये, लक्ष्य - 4710 रुपये

कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा): खरीदें - 398 रुपये, स्टॉपलॉस - 394 रुपये, लक्ष्य - 406 रुपये

चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा): खरीदें - 40700 रुपये, स्टॉपलॉस - 40200 रुपये, लक्ष्य - 42000 रुपये

कच्चा तेल एमसीएक्स: खरीदें - 3450, स्टॉपलॉस - 3370 लक्ष्य - 3680

पसंद आये तो शेयर करे ...

Photos 03/12/2016

THOUGHT FOR THE DAY....

Photos 03/12/2016

THOUGHT FOR THE DAY.......

02/12/2016

कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव.....

कल की जोरदार तेजी के बाद कच्चे तेल में गिरावट आई है और ग्लोबल मार्केट में ये करीब 0.5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि दबाव के बावजूद नायमैक्स पर क्रूड का दाम 50 डॉलर और ब्रेंट 53 डॉलर के ऊपर हैं जो करीब 15 महीने का ऊपरी स्तर है। इस बीच नैचुरल गैस में भी भारी तेजी आई है और इसका दाम कल ग्लोबल मार्केट में पिछले 2 साल का ऊपरी स्तर छू लिया। पिछले दो हफ्ते में नैचुरल गैस का दाम करीब 30 फीसदी उछल चुका है। मांग बढ़ने के अनुमान से कीमतों को सपोर्ट मिला है। वहीं अमेरिका में इसका भंडार भी गिरता जा रहा है।

इस बीच कल की जोरदार गिरावट के बाद आज सोने में रिकवरी दिख रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 4 डॉलर की बढ़त के साथ 175 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कल घरेलू बाजार में ये 28 हजार रुपये के भी नीचे आ गया था। वहीं चांदी में हल्की रिकवरी देखी जा रही है। लेकिन कल घरेलू बाजार में चांदी पिछले 6 महीने का निचला स्तर छू चुकी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की कमजोरी देखी जा रही है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 3470 रुपये के नीचे दिख रहा है। जबकि नैचुरल गैस 1.5 फीसदी उछलकर 240 रुपये के पार चला गया है। एमसीएक्स पर सोना 1 फीसदी बढ़त के साथ 28200 के आसपास नजर आ रहा है। जबकि चांदी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 40020 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

बेस मेटल्स की बात करें एमसीएक्स पर एल्युमीनियम 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 120 रुपये नीचे आ गया है। जबकि कॉपर 1 फीसदी टूटकर 395 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं लेड 1.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 160 के नीचे नजर आ रहा है। जबकि निकेल 0.2 फीसदी घटकर 760 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं जिंक 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 185 रुपये के आसपास दिख रहा है।

एग्री कमोडिटीज में एनसीडीईएक्स पर ग्वारसीड का दिसंबर वायदा 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 3372 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि कपास खली का जनवरी वायदा 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1960 रुपये के करीब दिख रहा है।

Photos 02/12/2016

क्रूड में तेजी बरकरार, सोने में रिकवरी..

ओपेक के उत्पादन कटौती के फैसले से क्रूड में तेजी बरकरार है। 16 महीने के उच्च स्तर हासिल करने के बाद ब्रेंट क्रूड फिलहाल 53 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। जहां अमेरिका के जॉब डेटा से पहले डॉलर में दबाव देखा जा रहा है। वहीं सोना निचले स्तर से रिकवरी कर के मजबूती पर है।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Telephone

Address


C 2, Sector M, Aliganj, Kursi Road, Near Dena Bank ATM
Lucknow
226022