Jhakkas Sport

Jhakkas Sport

Share

Say and listen all about sports.Its’nt only about cricket, its for every sport. So stay tune Jhakkas

05/10/2024

अगर यह खिलाड़ी विनाश फुकट होती तो अभी कोच के उपर यो'न शोषण का फर्जी आरोप लगा होता...

एक खिलाड़ी और कोच का रिश्ता पिता-पुत्री के समान पवित्र होता है...

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाकर और उनके कोच ठाकुर जसपाल राणा जी की खूबसूरत तस्वीर...

22/09/2024

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में उतने ही शतक हैं जितने महेंद्र सिंह धोनी के थे। धोनी ने जहाँ 144 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं पंत ने सिर्फ 58 पारियों में यह कर दिखाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहाँ धोनी का कोई भी शतक विदेशी धरती पर नहीं था, वहीं पंत ने 4 शतक विदेशों में लगाए हैं।

जिस तरह का असर इस खिलाड़ी ने धोनी जैसे हाई प्रोफाइल क्रिकेटर की जगह लेकर बनाया है, वह अद्भुत है।

वीरेंद्र सहवाग के बाद, पंत ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह मिथक तोड़ रहे हैं कि आक्रामक खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। भारतीय टेस्ट एकादश के लिए वरदान हैं ऋषभ पंत। ❤️

27/05/2024

गौतम गंभीर ने कहा," मिचल स्टार्क को 25 करोड देने का फैसला मेरा था l मुझे पता था वह बड़े मैच जिताने वाला खिलाड़ी है l

13/05/2024

किंग कोहली ने अपने 250वें मुकाबले में रचा इतिहास...🤩🤩🥳🥳🤘
ऐसा करने वाले बने इकलौते क्रिकेटर...🤘🤘🏏🏏🥳🥳



रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर पहुंचते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। कोहली ने आईपीएल इतिहास में 17 साल में किसी एक फ्रेंचाइजी क्लब के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली से पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने 250 आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन वे किसी फ्रेंचाइजी टीम के लिए 250 मैच नहीं खेले हैं।

2008 में आरसीबी की तरफ से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने अभी तक इस फ्रेंचाइजी का साथ नहीं छोड़ा और उन्हें कभी रिलीज भी नहीं किया गया है।

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने अभी तक 7897 रन बनाए हैं। आईपीएल के 17वें सीजन में भी विराट कोहली का बल्ला जमकर बरस रहा है। कोहली ने अभी तक बारह मैच खेलते हुए कुल 634 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन था। कोहली ने मौजूदा सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं, जिससे उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल कर रखा है।

13/05/2024

Sachin Tendulkar सर की एक थ्रो बैक पिक । इसमें इनके गोद में मौजूद गुड़िया इस समय सोशल मीडिया की सनसनी है ।

क्या आप सब को इनका नाम पता है ?
कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइये 😅 । देखते हैं कौन कौन नाम बता पाता है ♥️😍

13/05/2024

आज का मुकबला GT Vs KKR...🏏🏏🤜🤛
पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी KKR...🏏🏏🤜🤜



कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयाी है। हाल ही में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। अब केकेआर आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। गुजरात टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केकेआर और गुजरात के बीच आज दिलचस्प मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गयी है।

13/05/2024

RCB ने लगाया जीत का पंजा...🤩🥳🥳😍🏏🏏
करो या मारो वाले मैच में दिल्ली को हराया...😍😍🏏🏏🥳



दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत से RCB पांचवें स्थान पर आ गया है। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए, रजत पाटीदार (52 रन), कैमरन ग्रीन (32 रन*) और विल जैक्स (41 रन) की पारियां खेलीं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरा प्रदर्शन किया और पूरी टीम 140 रन पर ढेर हो गई। कप्तान अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह भी 57 रन पर आउट हो गए। इस हार से दिल्ली की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें भी कम हो गई हैं।






























13/05/2024

चेन्नई ने राजस्थान पर दर्ज की एक आसान जीत...🏏🏏🥳🥳
अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है चेन्नई...🏏🏏😍😍



चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को अपने घर पर पांच विकेट से हराया। चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 27 रन जोड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 141 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवरों में 145 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर 50वीं जीत हासिल की। चेन्नई 50 से अधिक मैच जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स से पहले मुंबई और कोलकाता ने अपने घर पर 50 से अधिक जीत दर्ज की हैं।



























12/05/2024

आज दिल्ली और RCB के बीच मुकाबला...🏏🏏👊👊
एक टीम का टूट जायेगा सपना...😥😥😥😥



12 मई को, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला खेलेंगे। दोनों टीमें तैयार हैं। आरसीबी से दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अभी थोड़ा ज्यादा हैं। लेकिन उनके लिए भी क्वालीफाई करना मुश्किल होगा।

12/05/2024

झक्कास स्पोर्ट्स की ओर से आप सभी को Mothers Day की हार्दिक शुभकामनायें 🥳🥳



12/05/2024

ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना...😱😱🤔🤔
दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को लग सकता है करारा झटका...😱😱



दिल्ली कैपिटल्स के मशहूर कप्तान पंत को धीमी ओवर गति के लिए दंड के रूप में एक मैच का निलंबन और जुर्माना लगाया गया है। पंत को पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसलिए वे आज का मैच नहीं खेलेंगे।

ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के पहले विजेता मैच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बाहर कर दिया गया है। पंत की गैरमौजूदगी में कई खिलाड़ी कप्तानी संभालने की रेस में थे, लेकिन पोंटिंग ने RCB के खिलाफ कौन दिल्ली की कप्तानी करेगा ये निर्णय ले लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शनिवार को कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल RCB के खिलाफ डीसी की कमान संभालेंगे। Akshar Patel पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे।

12/05/2024

CSK का मुकाबला आज होगा राजस्थान से...👊👊🏏🏏
जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती ह आज राजस्थान...🏏🏏😃🤩🤩🥳🥳



चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आज आईपीएल का 61वां मैच खेलेंगे। आज के मैच में चेन्नई की जीत राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट मिलने से रोक सकती है।

सीएसके के लिए यह मुकाबला ट्रॉफी की जीत या हार का है। गुजरात टाइटंस से हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सीएसके फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को सिर्फ एक जीत की जरूरत है। संजू सैमसन की टीम अंक तालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान आज खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल करने पर प्लेऑफ में जाएगी।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


B 37, Nehru Bhawan, Shanti Puram, Indira Nagar
Lucknow
201005