Stump Stories

Stump Stories

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Stump Stories, Sports, lucknow, Lucknow.

10/04/2026

"बस यूँ ही,

"भूल जाइए डेविड मिलर और टिम डेविड को। अब हमें भी एक पावरहिटर बल्लेबाज मिल चुका है जो आखिरी के ओवरों में किसी भी गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर हवाई रास्ते पहुंचाने की क्षमता रखता है। वो डेविड मिलर की तरह आखिरी की 2 गेंद पर 2 रन बनाने से नहीं चूकता बल्कि आखिरी की 2 गेंदों पर 7 रन ठोंकने की क्षमता रखता है।

वो अभी लगभग 21 साल की उम्र का है लेकिन उसके लिए प्रेसर क्या चीज होती है मायने नहीं रखती। वो 360 डिग्री शॉट लगाने की क्षमता रखता है। वो रीयल फिनिशर है। वो अपनी कलाइयों में इतनी ताकत रखता है कि किसी भी गेंद को उन्ही के भरोसे बाउंड्री लाइन के बाहर भेज सकता है। वो चौकों से ज्यादा छक्के मारता है। नाम है मुकुल चौधरी।

वो लोग जो लखनऊ सुपर जायंट्स के 7 विकेट गिरने के बाद सो गए होंगे उन्होंने आईपीएल 2026 की सबसे ऐतिहासिक रन चेज देखने से चूक गए हैं। वो लोग एक नया सुपरस्टार पैदा होते देखने से चूक गए हैं। वो अब केवल हाइलाइट देख ही संतोष करेंगे। आईपीएल ने एक और खिलाड़ी दे दिया है जो टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने की क्षमता रखता है।

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में जब लखनऊ सुपर जायंट्स को 22 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर 8 गेंद खेलकर 2 रन बनाकर मुकुल चौधरी नाबाद थे तो तमाम लोगों ने कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत पक्की समझ टीवी बंद कर दिए होंगे। किसी को क्या पता था मुकुल चौधरी अचानक ही बेन स्टोक्स बन जाएंगे।

मुकुल चौधरी अचानक ही अपनी टीम के लिए तूफान बन गए। वो महेंद्र सिंह धोनी वाला हेलीकॉप्टर शॉट मारे उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखे। 17वें ओवर में मुकुल चौधरी ने 11,18वें ओवर में 13,19वें ओवर में 16 रन जोड़े। इन तीन ओवरों में वह 5 छक्के और 2 चौके जड़ दिए।

आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे और स्ट्राइक आवेश खान के पास थी। आवेश खान ने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक मुकुल को दी। उसके बाद मुकुल चौधरी ने जो किया वो इतिहास है। मुकुल चौधरी ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन वैभव अरोड़ा ने भी हार नहीं मानी और तीसरी,चौथी गेंद डॉट फेंकी। पांचवी गेंद पर मुकुल ने शानदार छक्का जड़ मुकाबले को टाई कर दिया। आखिरी गेंद बाउंसर टाइप थी जो मुकुल बीट होगे लेकिन वो भागे और नॉन स्ट्राइकर छोर से आवेश खान भी भागकर क्रीज में पहुंच गए। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स केवल 3 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के सफल रहा। मुकुल चौधरी फिनिशर बनकर उभरे..!!

#शानदार, जबरदस्त, जिन्दाबाद..🙏🚩

Photos from Stump Stories's post 24/03/2026

Just in time for a 𝙂𝙪𝙟𝙖𝙧𝙖𝙩𝙞 𝙗𝙧𝙚𝙖𝙠𝙛𝙖𝙨𝙩 😋

[ Aava De | Jos Buttler | Tom Banton | Luke Wood | TATA IPL 2026 ]

06/03/2026

इतिहास हमेशा विजेताओं के पन्नों से भरा होता है, और हारने वाले का लहू अक्सर वक्त की धूल में दब जाता है। आज स्कोरबोर्ड पर भले ही 'भारत की जीत' सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी, लेकिन पिच पर थका हुआ लेटा हुआ वह शरीर इस बात का गवाह है कि हार-जीत की लकीर कितनी बेरहम होती है। जैकब बेथेल, तुम्हारी यह हार किसी जीत से कम नहीं है, क्योंकि वानखेड़े की तपिश में 47 गेंदों पर 104 रनों का वह संघर्ष किसी पराक्रमी योद्धा की वीरता की कहानी कहता है। तुमने अकेले दम पर करोड़ों भारतीयों की धड़कनें रोक दी थीं।

जैकब बेथेल ने आज वही खौफ पैदा किया था जो कभी ट्रेविस हेड ने अहमदाबाद में किया था, लेकिन अंत में किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया। एक युवा खिलाड़ी का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर ऐसा शतक जड़ना, यह बताता है कि आने वाले समय में वह क्रिकेट की दुनिया पर राज करेगा। भले ही इंग्लैंड यह मैच 7 रनों के मामूली अंतर से हार गया, लेकिन बेथेल ने अपनी जांबाजी से हारने वाली टीम को भी सम्मान की ऊँचाइयों पर बिठा दिया है। क्रिकेट का खेल आज इस युवा योद्धा की हिम्मत को सलाम कर रहा है।

यह मैच साक्ष है कि जब प्रतिभा और जुनून आपस में मिलते हैं, तो स्कोरबोर्ड के नतीजे गौण हो जाते हैं। बेथेल की यह पारी सदियों तक उन लोगों को प्रेरित करेगी जो अंत तक लड़ने का जज्बा रखते हैं। भारत भले ही फाइनल में पहुँच गया हो, लेकिन बेथेल ने अपनी शतकीय पारी से यह साबित कर दिया कि क्रिकेट का असली रोमांच अंत तक हार न मानने में है। आज विजेता भारत है, मगर दिल जीतने वाला वह गुमनाम सितारा है जिसने धूल में सने होने के बावजूद हार नहीं मानी।

💔🏏🔥

26/02/2026

भारत ने जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टार्गेट दिया 257 रन ओर एक पारी में भारत ने वर्ल्ड कप में पहली बार 17 छक्के मार कर रिकॉर्ड बनाया

Photos from Stump Stories's post 25/11/2025

SAVE THE DATES! 😍

The ICC Men's 2026 schedule is out! 📝

Which match are you most excited for? 👇

23/11/2025

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को हराकर पहला वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है

14/11/2025

सूर्यवंशी 🌟👑💫

14/11/2025

वैभव सूर्यवंशी rock 🤩🎸🎶🎧

12/11/2025

KkR Retention List for IPL 2026 💜

•Umran Malik
•Andre Russell
•Sunil Narine
•Harsh*t Rana
•Rinku Singh
•Luvnit Sisodia
•Manish Pandey
•Anukul Roy
•Vaibhav Arora
•Ramandeep Singh
•Angkrish Raghuvanshi
•Varun Chakravarthy

Remaining budget -> 39.6 cr + 5cr= 44.6 crore!

03/11/2025

ऑस्ट्रेलिया का संयमी कप्तान: टिम पेन को सलाम!!! “जब टीम संकट में हो, तो नेतृत्व केवल रणनीति नहीं, चरित्र की परीक्षा बन जाता है।” — टिम पेन,,, टिमोथी डेविड पेन (जन्म: 8 दिसम्बर 1984, होबार्ट, तस्मानिया) ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ और 2018–2021 के बीच टेस्ट कप्तान रहे, जिन्होंने सैंडपेपर विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को गरिमा और स्थिरता की ओर लौटाया। उनकी शांत नेतृत्व शैली, सटीक विकेटकीपिंग और टीम भावना ने उन्हें आधुनिक युग का संयमी कप्तान बना दिया।
🔹 संक्षिप्त आंकड़े:
- पूरा नाम: टिमोथी डेविड पेन
- जन्म: 8 दिसम्बर 1984, होबार्ट, तस्मानिया
- भूमिका: विकेटकीपर-बल्लेबाज़
- टेस्ट करियर: 35 मैच, 1535 रन, औसत 32.63, 157 कैच, 7 स्टंपिंग
- ODI करियर: 35 मैच, 890 रन, औसत 27.81
- कप्तानी:
- टेस्ट कप्तान (2018–2021)
- 2019 एशेज इंग्लैंड में ड्रॉ कर ऑस्ट्रेलिया के पास बरकरार रखी
- घरेलू टीमें: तस्मानिया, होबार्ट हरीकेन्स, ऑस्ट्रेलिया A
- विशेष उपलब्धियाँ:
- 2010 में भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट डेब्यू
- 2018 में संकट के समय कप्तानी संभाली
- 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की घोषणा
टिम पेन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को विवाद से गरिमा की ओर मोड़ा। उन्होंने कप्तानी को आक्रामकता से नहीं, बल्कि संवाद, धैर्य और ईमानदारी से परिभाषित किया। उनकी विकेटकीपिंग तकनीक और टीम के लिए समर्पण उन्हें क्रिकेट के सच्चे सेवक के रूप में स्थापित करता है।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व का असली मूल्य तब दिखता है जब हालात सबसे कठिन हों।

STUMP Stories

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Lucknow
Lucknow