29/12/2023
Shardul Thakur IPL Auction 2024 Live Update
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) भारत (India) के ऑलराउंडर हैं. ये दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. अगर आप पूछेंगे कि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने IPL-2023 में किस टीम से खेला था, तो जवाब है किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (Kings XI Punjab, Rising Pune Supergiant, Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders) Kings XI Punjab, Rising Pune Supergiant, Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders (KXIP, RPS, CSK, DC, KKR). उन्होंने IPL-2023 में कुल 86 मैच खेले. IPL-2024 में को शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा.
29/12/2023
सौरव चौहान (Saurav Chuahan):आईपीएल ऑक्शन 2024 Live Updates
सौरव चौहान (Saurav Chuahan) भारत (India) के बल्लेबाज हैं. ये बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. अगर आप पूछेंगे कि सौरव चौहान (Saurav Chuahan) ने IPL-2023 में किस टीम से खेला था, तो जवाब है एक भी टीम से नहीं. उन्होंने IPL-2023 में कुल 0 मैच खेले. IPL-2024 में सौरव चौहान (Saurav Chuahan) को आरसीबी ने 20 लाख रूपये में खरीदा.
29/12/2023
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये पहली बार हुआ आईपीएल के इतिहास में।
29/12/2023
रिंकू सिंह 55 लाख और यश दयाल 5 करोड़", IPL में ऐसी नाइंसाफी देख फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे
Rinku Singh vs yash dayal ipl auction, आईपीएल खेलने के लिए रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये केकेआर देता है. लेकिन दूसरी ओर ऑक्शन में रिंकू से भी कम टैलेंटेड खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है.
Rinku Singh IPL fees 2024: आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई में आयोजित किया गया जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई. मिचेल स्टार्क ऑक्शन में सबसे महंगे बिके, केकेआर ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये मिले. इन सबके अलावा कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी पैसे बरसे और करोड़पति बने. समीर रिजवी अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे महंगे बिके, रिजवी को 8.40 करोड़ में सीएसके ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया तो शाहरुख खान को 7.40 करोड़ मिले. शाहरुख को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया. इन सबके अलावा यश दयाल को आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. ऑक्शन में पैसों की ऐसी बारिश देखकर लोगों को रिंकू सिंह की याद आ गई.
रिंकू सिंह को 55 लाख और यश दयाल को 5 करोड़
बता दें कि रिंकू सिंह को केकेआर ने आईपीएल खेलने के लिए 55 लाख दे रहा है तो वहीं आईपीएल 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के यश दयाल को लगाए थे. ऐसे में फैन्स आईपीएल में रिंकू सिंह के फीस को लेकर काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर रहे हैं. फैन्स को लगता है कि केकेआर रिंकू सिंह के साथ नाइंसाफी कर रहा है. रिंकू ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें ज्यादा से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए. उनके पास काफी टैलेंट हैं और केकेआर के लिए उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से साबित भी किया है. इन सबके बाद भी रिंकू को उनके टैलेंट के अनुसार आईपीएल फीस नहीं मिल रहे हैं. आईपीएल ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों के गणित को देखकर फैन्स चौंक से गए हैं.
केकेआर के सीईओ मैसूर ने स्टार्क को खरीदने पर बोले
मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने इस भारी भरकम कीमत को सही ठहराते हुए कहा कि यह उचित है क्योंकि अपने कौशल के कारण इस तेज गेंदबाज की मांग थी. मैसूर ने कहा, "बेशक कौशल को देखते हुए उसे (स्टार्क) प्राथमिकता मिली. शुरुआत में हम कुछ बोली में सफल नहीं रहे, शायद यह हमारे पक्ष में रहा क्योंकि हमारे पास ऐसा करने (बड़ी बोली लगाने) के लिए पैसे बच गए. हम आभारी हैं कि उसे अपने साथ जोड़ पाए."
28/12/2023
लहू के आग को अब
जलाना है मुझे,
पूरी दुनिया को कुछ करके
दिखाना है मुझे!
28/12/2023
IPL Hardik Pandya Mumbai Indian Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियन्स ने नए कप्तान की घोषणा कर दी है. साल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. हार्दिक पांड्या का नया कप्तान बनते ही 10 साल से चला आ रहा रोहित शर्मा का युग खत्म हो गया है. गौरतलब है कि नीलामी से पहले मुंबई इंडियन्स ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था.
मुंबई इंडियन्स के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा, 'ये कदम मुंबई इंडियन्स की विरासत को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए तैयार रहने के प्रति समर्पित रहना दर्शाता है. मुंबई इंडियन्स को सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा का नेतृत्व मिला है. इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ टीम को तत्कालिक सफलता दिलाई बल्कि भविष्य के लिए भी टीम को मजबूत बनाया है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
28/12/2023
आप किसके fan हैं। रोहित शर्मा या हार्दिक पंड्या