Follow us to know more about our new initiative
Geet Sangeet Sagar Trust
Both the Acharyas blessed them with the divine visions of the various divine sports of Lord Shrinathji. The Dhrupad Anga became a rarity.
Ashta Sakhas or the eight friends of Lord Shrinathji, viz; Surdas, Kumbhandas, Paramanandadas, Krishnadas, Govind Swami, Chatrabhujdas, Nandadas and Chhita Swami, were the disciples of Jagadguru Shrimad Vallabhacharya Mahaprabhu and His second son, Shrimad Vitthalesh Prabhucharan, the profounder of Pushtimarg, the path of Divine Grace. They sang the glories of the Blessed Lord of His various past
सभी सेवानुरागी वैष्णवों को हार्दिक आमन्त्रण
Geet Sangeet Sagar Trust
Ashta Sakhas or the eight friends of Lord Shrinathji, viz; Surdas, Kumbhandas, Paramanandadas, Krishnadas, Govind Swami, Chatrabhujdas, Nandadas and Chhita Swami, were the disciples of Jagadguru Shrimad Vallabhacharya Mahaprabhu and His second son, Shrimad Vitthalesh Prabhucharan, the profounder of Pushtimarg, the path of Divine Grace. Both the Acharyas blessed them with the divine visions of the various divine sports of Lord Shrinathji. They sang the glories of the Blessed Lord of His various pastimes ranging from mangala to shayan.
The works of these devotional poets in Vrajbhasha, is a major boon to the literary world. Pregnant with the in-depth meaning of the shastras, these padas, sung in numerous ragas (according to time and season), set in different rhythmic cycles (tala), intricately woven in various metric tables (chhanda) have mesmerized scholars from religious, music and literature fraternity.
Based on the ancient Dhrupad style of singing, the Ashta Sakhas created a distinct style of their own, which later was termed as ‘Ashta Chhaap Sangeet’, popularly known as the ‘Haveli Sangeet’ in the modern times. Many contemporary devotional poets were so impressed that without any hesitation, they adopted their unique style and sang before their respective Lords. Even presently, these kirtans are being sung in every vaishnav household where the Pushti Purushottama resides.
With the passage of time, this five centuries old, rich tradition of pushtimargiya music has undergone many changes. ‘Ashta Chhaap Sangeet,’ can be classified into various schools viz; Vraja (Mathura-Gokul), Nathdwara (Mewar), Saurashtra (Gujarat), Benaras and Brihan Mandir (Mumbai), are amongst the most prominent schools of Ashta Chhaap Sangeet. Each of these schools has its own distinct flavor keeping the originality of the Vraja Shaili intact. Unfortunately, in the last few decades, we have witnessed a serious decline in the quality of our music. Though a lot of awareness for kirtans is created in the recent times but, I must admit that we have failed to produce a new generation of properly trained kirtankars. Due to this, one could find lots of impurities, in terms of raga and the style of singing the kirtans. The Dhrupad Anga became a rarity.
H.H.Nitya Leelastha Pujyapada Goswami 108 Shri Mukundraiji Maharaj (Brihan Mandir-Mumbai), who was pre-eminently qualified for an assignment such as this, as he was not only an Acharya of the sampradaya, but also a great musician in his own rights, tried earnestly to fill this void. He not only modified the incorrectly sung kirtans by the modern age kirtaniyas, but also composed many kirtans in the Dhrupad-Dhamar style.
‘Krishna Rasamrita’ is a compilation of ten such beautiful compositions by His Holiness. The beauty of these compositions lies in the manner in which the bhaava of the poet is flowing with the sur. The essence of Dhrupad i.e. sthayi, antara, sanchari and aabhog is aesthetically maintained.
In this album, we have not followed a theme or a sequence of kirtans, either nitya pada i.e. sung from mangala to shayan or kirtans related to a particular festival (utsava) or season (ritu). Rather, we have focused on the Dhrupad gayaki, which was once the only way of singing these devotional songs. It is an effort to revive the ancient shaili which is now, very unfortunately though, found infused with the khayal style. I hope our humble effort will be appreciated by not only the devotees of the pushtimarg sect, but also the traditionalists and connoisseurs of classical music.
I offer prostate obeisance to my guru, my father, H.H.Pujyapada Goswami 108 Shri Aniruddhalalji Maharaj (Brihan Mandir-Mumbai), without his grace this wouldn’t have been possible.
Krishna Rasamrita’ is my humble offering, a tribute to the legend H.H.Nitya Leelastha Pujyapada Goswami 108 Shri Mukundraiji Maharaj. Kindly accept and bless.
Goswami Prashant
Brihan Mandir-Mumbai
10/09/2024
https://youtu.be/POLp9BFRlRQ?si=qxNM2ExpBSlIlx0G
राधाप्रार्थनाचतुःश्लोकी | स्वर - गो.श्रीप्रशान्तकुमारजी महाराज (बृहन्मन्दिर-मुम्बई) ।। अथ राधाप्रार्थनाचतुःश्लोकी ।।कृपयति यदि राधा बाधिताऽशेषबाधाकिमपरमवशिष्टं पुष्टिमर्यादयोर्मे।।यदि वदति च...
*।।श्रीबालकृष्णः प्रभुर्विजयतेतराम्।।*
*प्रिय वैष्णवजन,*
*जगद्गुरु श्रीमद्वल्लभाचार्यजी श्रीमहाप्रभुजी* के *प्राकट्य महोत्सव* के उपलक्ष में *वै.कृ.११*;
तदनुसार दि:- ४-५-२०२४, शनिवार को
*पू.गो.श्रीप्रशान्तकुमारजी महाराज* (बृहन्मन्दिर-मुम्बई)
द्वारा *सर्वोत्तम नामावली का पाठ* - *बधाई कीर्तन* एवं
*वचनामृत* होंगे।
इस अलौकिक महोत्सव में आप हृदयपूर्वक आमन्त्रित हैं।
समय:--- सायं *5.30 बजे* (IST)
स्थल:--- बड़ा मन्दिर, १ला माला.
*गीत सङ्गीत सागर ट्रस्ट*
यह अलौकिक लाभ Zoom द्वारा भी ले सकते हैं -
Join Zoom Meeting
https://us02web.zoom.us/j/84279532620?pwd=L2p3Q2g1TkxYQkdQUmlzRVN6UEJxUT09
Meeting ID: 842 7953 2620
Passcode: 040524
23/01/2024
https://youtu.be/x1v1pQ7PCEk?si=8Jch8htsudcyE72y
गो.श्रीपूर्णानन्दजी (बृहन्मन्दिर-मुम्बई) द्वारा अत्यन्त मननीय प्रवचन
वल्लभ सम्प्रदाय (पुष्टिमार्ग) में श्रीराम का स्वरूप |ShriRama in Vallabha Sampradaya| गो. पूर्णानन्द Description of the nature and form of ShriRama from various works of Jagadguru Shri Vallabhacharya Mahaprabhuji and other Pushti Acharyas.
*।।श्रीबालकृष्णः प्रभुर्विजयतेतराम्।।*
*प्रिय वैष्णवजन,*
*श्रीविट्ठलनाथजी (श्रीगुसाँईजी)* के *प्राकट्य महोत्सव*
के उपलक्ष में *पौ.कृ.९*;
तदनुसार दि:-5-1-2024, शुक्रवार,
को आयोजन रखा गया है।
*पू.गो.श्रीप्रशान्तकुमारजी महाराज* (बृहन्मन्दिर-मुम्बई)
द्वारा *नामावली का पाठ* - *बधाई कीर्तन*
*पू.गो.श्रीपूर्णानन्दजी* (बृहन्मन्दिर-मुम्बई)
द्वारा *वचनामृत*
विषय: -- *"गीता तात्पर्यम्"*
(श्रीगुसाँईजी द्वारा विरचित)
इस अलौकिक महोत्सव में आप हृदयपूर्वक आमन्त्रित हैं।
समय:--- सायं *5.30 बजे* (IST)
स्थल:--- बड़ा मन्दिर, १ला माला.
*गीत सङ्गीत सागर ट्रस्ट*
यह अलौकिक लाभ Zoom द्वारा भी ले सकते हैं -
Join our Cloud HD Video Meeting Zoom is the leader in modern enterprise video communications, with an easy, reliable cloud platform for video and audio conferencing, chat, and webinars across mobile, desktop, and room systems. Zoom Rooms is the original software-based conference room solution used around the world in board, confer...
🌹જાહેરઆમંત્રણ 🌹
સર્વે વૈષ્ણવ ને જણાવવાનું કે આપણે સર્વે વૈષ્ણવ દ્વારાશ્રી યમુનાજી જલ શુદ્ધિ કરણ અભિયાન અંતર્ગત
એક ખાસ સભા નું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે તેમાં શ્રી યમુનાજી મા જે U.P. ની ફેક્ટરી ના આઉટ લેટ જે યમુનાજી માં રાખવા માં આવ્યા છે તે શ્રી યોગી જી ને આપણા વૈષ્ણવ અને સનાતન ધર્મ ના અનુયાયી એક signature campaign કરી એક સંદેશ પોહચાડવા અને આ આંદોલન માં
શ્રીવલ્લભ સંપ્રદાય ના આચાર્ય ચરણ પણ જોડાઈ આપણા આ કાર્ય ને આશીર્વચન પાઠવશે
તો સર્વે વૈષ્ણવ ને શ્રી યમુનાજી ના કાર્ય માં પધારવા હાર્દિક આમંત્રણ છે
Venu 🌹1st floorહલાઈ લોહાણા મહાજન વાડી
S.v road
Kandivali (W)
સમય 🌹7.00 to 9.30
તારીખ 🌹22/12/2023
શુક્રવાર
ખાસ નોંધ 🌹🌹🌹
શ્રી યમુના પર તન મન ધન વરવા નો સમય છે તો વૈષ્ણવ ને પધારવા હાર્દિક આમંત્રણ છે
*पुष्टिमार्ग में अन्यदेवोपासन/अन्यदेवसम्बन्ध क्यों वर्ज्य है ?*
*भगवद्गीता*
*कामैस्तैस्तैर्हृतज्ञानाः प्रपद्यन्तेऽन्यदेवताः।।*
*तं तं नियममास्थाय प्रकृत्या नियताः स्वया।।७/२०।।*
उन-उन कामनाओं से जिनका ज्ञान अपहृत हो गया है, ऐसे वे मनुष्य अपनी-अपनी प्रकृति से नियन्त्रित होकर (देवताओं के) उन-उन नियमों को धारण करते हुए, उन-उन देवताओं के शरण हो जाते हैं।
*यो यो यां यां तनुं भक्तः श्रद्धयार्चितुमिच्छति।।*
*तस्य तस्याचलां श्रद्धां तामेव विदधाम्यहम्।।७/२१।।*
जो-जो भक्त जिस-जिस देवता का श्रद्धापूर्वक पूजन करना चाहता है, उस-उस देवता के प्रति, मैं (कृष्ण), उसकी श्रद्धा को दृढ़ (अचल) कर देता हूँ।
*स तया श्रद्धया युक्तस्तस्याराधनमीहते।।*
*लभते च ततः कामान्मयैव विहितान् हि तान्।७/२२।।*
उस (मेरे द्वारा दृढ़ की हुई) श्रद्धा से युक्त होकर वह मनुष्य (सकामभावपूर्वक) उस देवता की उपासना करता है और उसकी वह कामना पूरी भी होती है; परन्तु वह कामना-पूर्ति मेरे (कृष्ण) द्वारा विहित की हुई होती है।
*अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम्।।*
*देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि।।७/२३।।*
परन्तु, उन अल्पबुद्धिवाले मनुष्यों को उन देवताओं की आराधना का फल अन्तवाला (नाशवान्) ही मिलता है। देवताओं का पूजन करनेवाले देवताओं को प्राप्त होते हैं और मेरे भक्त, मुझे (कृष्ण को) ही प्राप्त होते हैं।
*येऽप्यन्यदेवता भक्ता यजन्ते श्रद्धयाऽन्विताः।।*
*तेऽपि मामेव कौन्तेय यजन्त्यविधिपूर्वकम्।।९/२३।।*
हे कुन्तीपुत्र! जो भी भक्त (मनुष्य) श्रद्धापूर्वक अन्य देवताओं का यजन करते हैं, वे करते तो मेरा (कृष्ण का) ही पूजन, पर अविधिपूर्वक करते हैं।
*मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु।।*
*मामेवैष्यसि युक्त्वैवमात्मानं मत्परायणः।।९/३४।।*
तू मेरा (कृष्ण का) भक्त हो, मेरे में मनवाला हो, मेरा पूजन करनेवाला हो और मुझको नमस्कार कर। इस प्रकार मेरे साथ अपने-आपको लगाकर, मेरे परायण हुआ तू मुझको ही प्राप्त होगा।
*(पद्मपुराण / पातालखण्ड; रुद्रकृतनारदोद्देश्यकोपदेश)*
पद्मपुराण के पातालखण्ड में रूद्र के द्वारा नारद के प्रति दिया गया उपदेश:----
*अनन्यशरणो नित्यं तथैवानन्यसाधनः ।।*
*अनन्यसाधनार्थत्वात्स्यादनन्य प्रयोजनः ।।३३।।*
भक्त के लिए सदैव हरि एकमात्र आश्रय और एकमात्र साधन हों।भगवान् का अनन्य साधन (भक्ति) ही उसके लिए अर्थ हो, और यही उसका अनन्य प्रयोजन (फल) हो।
*नान्यं च पूजयेद्देवं न नमेत्तं स्मरेन्न च ।।*
*न च पश्येन्न गायेच्च न च निंदेत्कदाचन ।।३४।।*
भक्त किसी अन्य देवता (कृष्णातिरिक्त) की पूजा, प्रणाम या स्मरण न करे। (हर देव के अन्तर्यामी परमात्मा को ही प्रणाम करे)। ना हीं अन्यदेव का दर्शन करे, न कीर्तन करे, और न निन्दा करे।
*नान्योच्छिष्टं च भुंजीत नान्यशेषं च धारयेत् ।।*
*अवैष्णवानां संभाषा* *वंदनादि विवर्जयेत्।।३५।*।किसी भी अन्यदेव (कृष्णातिरिक्त) का बचा हुआ उच्छिष्ट कभी भी नहीं खाना चाहिए और ना हीं अन्य का बचा हुआ प्रसादरूप से धारण करना चाहिए।
भक्त को गैर-वैष्णवों से वार्तालाप से बचना चाहिए। (केवल कपट के लिए व्यवहारमात्र जितना बोलचाल रखे)।
*ईशवैष्णवयोर्निंदां शृणुयान्न कदाचन ।।*
*कर्णौ पिधाय गंतव्यं शक्तौ दंडं समाचरेत् ।।३६।।*
किसी को कभी भी भगवान् या भगवान् के भक्त वैष्णवों की निन्दा नहीं सुननी चाहिए। जहाँ हरि या हरिभक्त की निन्दा हो, वहाँ वह कान बन्द करके वहाँ से चला जाए और यदि उसमें प्रभुता हो तो दण्ड धारण करे। (शक्ति से निन्दा बन्द करवाए)
*आश्रित्य चातकीं वृत्तिं देहपातावधि द्विज ।।*
*द्वयस्यार्थं भावयित्वा स्थेयमित्येव मे मतिः ।।३७।।*
हे ब्राह्मण! वह तब तक चातकी वृत्ति से शरणागति करे, जब तक उसके देह का पात न हो।
भक्त को द्वय (गोपालादि दो मन्त्र जो शिवजी ने इस प्रसङ्ग में नारदजी को दिए) के अर्थ पर ही स्थित रहना चाहिए, यही मेरी मति है।
*सरः समुद्रनद्यादीन्विहाय चातको यथा ।।*
*तृषितो म्रियते वापि याचते वा पयोधरम् ।।३८।।*
भक्त चातक की तरह रहे, जो समुद्र, नदियों और अन्य जलाशयों को नहीं चुनता है।
वह प्यास से मर रहा हो फिर भी वह केवल बादल से जल ग्रहण करता है।
*एवमेव प्रयत्नेन साधनानि विचिन्तयेत् ।।*
*स्वेष्टदेवःसदायाच्योगतिस्त्वं मे भवेरिति ।।३९।।*
इसी प्रकार भक्त को हरिभक्तिसाधन के बारे में ही सोचना चाहिए। जिस देवता को भक्त ने अपने आराध्यरूप में प्रिय माना है (यहाँ श्रीकृष्ण को), "आप ही मेरी गति हो" इस प्रकार की बुद्धि से उसकी ही आराधना भक्त को सदा करनी चाहिए।
*स्वेष्टदेव तदीयानां गुरोरपि विशेषतः ।।*
*आनुकूल्ये सदा स्थेयं प्रातिकूल्यं विवर्जयेत् ।।४०।।*
अपने इष्ट आराध्य देव (श्रीकृष्ण) के, और उनके तदीय (जैसे, श्रीस्वामिनीजी, श्रीगिरिराजजी, श्रीयमुनाजी, व्रजभक्त और गोपीजन) और विशेष रूप से अपने गुरु (श्रीमहाप्रभुजी-श्रीगोपीनाथजी-श्रीगुसाँईजी-सप्त बालक-दीक्षागुरु) के सदा अनुकूलता में रहना चाहिए और प्रतिकूलता का त्याग करना चाहिए।
*पद्मपुराण -- ख-५/अ-८२/श्लो-३३-४०*
*श्रीमहाप्रभुजी--*
*अन्यस्य भजनं तत्र स्वतोगमनमेव च।*
*प्रार्थना कार्यमात्रेsपि ततोsन्यत्र विवर्जयेत्।।*
(कृष्णातिरिक्त) अन्य देव का भजन, अन्य देव के पास स्वयं चल के अथवा, किसी के द्वारा प्रेरित करने पर भी नहीं जाना। और प्रार्थना करनी भी हो तो अपने स्वामी (श्रीकृष्ण) के इतर अन्य देव के आगे सर्वथा वर्जित है। *(श्रीमहाप्रभुजी कृत विवेकधैर्याश्र-श्लो.१४)*
*एक वर्यो गोपीजनवल्लभ, नहीं स्वामी मारे बीजो रे।*
*अवर कोईनूं काम न मारे, रीझो के तमे खीजो रे।।*
मैंने एक गोपीजनवल्लभ का ही वरण किया है। इनके अलावा मेरा और कोई स्वामी नहीं है। मुझे किसी और (देव) से कोई काम (मतलब) नहीं है, यह जान के तुम चाहे रीझो (खुश हो) या खीजो (नाराज़ हो)।
*कृष्ण विना शिर अवर नमे तो छेदन नो दण्ड।*
*नन्दकुँवर विण नाम जपे तो जिह्वा करूँ शतखण्ड।।*
कृष्ण सिवाय सर किसी और (देव) के आगे झुके तो (मुझे) सिरच्छेद का दण्ड हो। नन्दकुँवर के अलावा (मेरी जिह्वा) किसी और का नाम जपे तो जिह्वा के सौ टुकड़े कर दूँ।
*अनन्य पतिव्रत जेणे नहीं ते कहिये अहीं व्यभिचारी।*श्रीगुरु ए निभावजो कहे दयो सदा टेक मारी।।*
अनन्य पतिव्रत जिसको नहीं वो यहाँ (पुष्टिभक्तिमार्ग) में व्यभिचारी है। दयारामजी प्रार्थना करते हैं, हे गुरो ! मेरी इस सदा की टेक (अनन्य पातिव्रत धर्म) आप ही निभाना।
*भक्तकवि दयारामभाई*
सङ्कलनकर्त्ता--
*गो.प्रशान्तकुमार:*
(बृहन्मन्दिर-मुम्बई)
07/09/2023
भगवान् श्रीकृष्ण का भूतल पर प्राकट्य केवल इतिहास ही नहीं अपितु शाश्वत है। अत एव, हम प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण का जन्मदिन भी मनाते हैं और श्रीकृष्ण का साक्षात् प्राकट्य अपने घर में हो रहा है, ऐसा भी मानते हैं। हर वर्ष छठी पूजना ये इस बात का प्रमाण है।
उक्त श्लोक श्रीमद्भागवत दशमस्कन्ध तृतीयाध्याय के हैं। ये उस समय के हैं जब श्रीकृष्ण का प्रादुर्भाव कंस के कारागृह में होने वाला है। जन्म से पूर्व कारागृह में एक दिव्य, अलौकिक वातावरण का सर्जन हो रहा है। तद्वत्, हमारे गृह में भी ऐसा ही वातावरण बन रहा है। इन श्लोकों के द्वारा हम यही भाव करते हैं कि काल, दिशा, पृथ्वी, नदियाँ, सरोवर, अग्नि, वायु, नक्षत्र, मन, ये सब हमारे प्रभु के अनुकूल हो जायें और हमारी सेवा में बाधा न डालें।
इन ८ .१/२ (आठ और आधा) श्लोकों में, पहले आठ श्लोक भगवान् के अष्टविध ऐश्वर्य का सूचन करते हैं और आधा श्लोक प्रणव मन्त्र की आधी मात्रा परंब्रह्म,परमात्मा का सूचन करते हैं।
जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में जन्म से पूर्व हम इन श्लोकों का तीन बार पाठ करते हैं। क्योंकि, भगवान् का प्राकट्य सात्विक, राजस, तामस, ऐसे तीन प्रकार के भक्तों के लिए हुआ है। तीनों लोकों में परमानन्द छा गया है ।
"एरी हे ....आज नन्दराय के आनन्द भयो"
धन्य गोकुल जहाँ गोविन्द आये।
धन्य धन्य नन्द सुमङ्गल निस दिन,
धन्य जसुमति जिन गोद खिलाये।।
सभी वैष्णवों को देवकीनन्दन, नन्दनन्दन, यशोदोत्संगलालित, भगवान् श्रीकृष्ण के प्राकट्य की अनन्त बधाई !!!
गो. प्रशान्तकुमार
गो. पूर्णानन्द
(बृहन्मन्दिर-मुम्बई)
Janmashtami (कृष्ण जन्म पर बोले जाने वाले श्लोक) स्वर - गो. पूर्णानन्द: (बृहन्मन्दिर, मुम्बई) भगवान् श्रीकृष्ण का भूतल पर प्राकट्य केवल इतिहास ही नहीं अपितु शाश्वत है। अत एव, हम प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण का जन्मदि....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
Govind Bhavan, Brihan Mandir, 3rd Bhoiwada, Bhuleshwar
Mumbai
400002