07/02/2026
#हमारा_कर्तव्य 🙏🏻😇🪷
आप अपने बच्चों और बच्चों के भी बच्चों को संस्कार दीजिए | देश के प्रति हमारा कर्तव्य है, समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है, हमारी संस्कृति के प्रति भी हमारा कर्तव्य है | हम निभाते ही नहीं हैं | आप आपकी दूसरी और तीसरी पीढ़ी को तैयार कीजिए, उसे भगवद् अभिमुख कीजिए | माता-पिता की एक गलती है, वो सोचते हैं 'हमारे बच्चे सुखी रहें' लेकिन उनके बच्चे जिस बात से सुखी होंगे, माता-पिता वह काम नहीं करते! ये बताइए, बच्चे सुखी कैसे रह सकते हैं? संसार में सुख है ही नहीं, संसार का सुख भोगते-भोगते ही तो कितने जन्म बीत गए हैं, क्या सुख मिला? सुख तो मिला ही नहीं |
वास्तविक सुख मिलता है-- संतों से, साधना से, सेवा से, भगवान से । हमारा मन साधना अभिमुखी हो, सेवा अभिमुखी हो, हमारे आचार-हमारे विचार में साम्य हो । जो वाणी हम गुरु महाराज से श्रवण करें, उसका हम जीवन में अभ्यास करेंगे । और हम अपनी अगली पीढ़ी को सिखाएँगे । आप पूजा करते हैं तब बच्चों से कहिए-- "मैं पूजा कर रही/रहा हूँ, तब मेरे साथ बैठो|" पोता-पोती से कहो-- "आप व्यायाम सीखो" । ऐसे करो.. नहीं तो आप पूजा-पाठ, आसन-व्यायाम करते रहेंगे और आपके बच्चे सोते ही रहेंगे! फिर संस्कार कहाँ से आएगा? संस्कार तो आपको देने होंगे। यह आपका दायित्व है, यह सबका दायित्व है । माता-पिता के लिए यह बहुत अधिक आवश्यक है कि आप अपनी आगामी पीढ़ी को तैयार कीजिए । देश के लिए देशभक्त तैयार कीजिए, भगवान के लिए भक्त तैयार कीजिए, गौभक्त तैयार कीजिए । सबके अंदर भगवद् प्रेरणा, गुरु प्रेरणा बनी रहे। सबपर भगवान और गुरु की कृपा बनी रहे यही भगवान से प्रार्थना है ।
Latika's Yog & Yagya Shala 🌼🕉️
08/06/2025
🧘 💞
● Vallabh Sahu (वल्लभ साहू) ●
Age : 2.5 years
City : Baitul
State : Madhya Pradesh (BHARAT)
🥰 Latika's Yog & Yagya Shala
की ओर से प्यारे नन्हे वल्लभ बाबू को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद जो इतनी छोटी-सी आयु में धोती धारण करते हैं, प्रतिदिन पूजा के समय तिलक भी लगवाते हैं और ध्यान इतना रहता है कि कोई उनका तिलक तो नहीं मिटा रहा..!!
..और सबसे महत्वपूर्ण उनकी मैया को अनंत हृदयेन आभार और शुभकामनाएं! 🎊 💝
25/05/2025
🧘 💞
● Siddharth Thakur (सिद्धार्थ ठाकुर) ●
City : Sitamarhi, Bihar
Occupation : Jyotishi / Tantraacharya
🥳 सिद्धार्थ जी कहते हैं ~
धोती सात्विक वस्त्र है हम किस तरह के वस्त्र पहनते हैं उसका भी हमारे मन और आचरण पर प्रभाव पड़ता है, वैदिक देवताओं या ऋषि मुनियों के चित्रण में उन्हें धोती पहने हुए ही दिखाया गया है, कई सारे राजा महाराजा भी राजसी धोती ही पहनते थे ।
धोती हमारी संस्कृति का भी परिचय करवाती है यदि आपको धोती पहनने में शर्म आता है तो आपको अपनी संस्कृति पर शर्म आता है ।
इस्कॉन जैसी संस्थाओं ने विदेशियों को भी धोती पहनने की कला सिखाई है ।
श्री मति लतिका देवी द्वारा जो #धौत_वस्त्र_पहनो_अभियान चलाया जा रहा है वह अति सराहनीय है, वह प्रेरणा दे रही युवाओं को कि अपने मूल में लौटो ।
तथा अपने यहाँ के पारम्परिक परिधान को अपनाओ, हम भाषा-भेश-वस्त्र सब कुछ दूसरे के अपना लिए हैं, हमारे पास अपना बचा क्या है ? युवा धोती पहनेंगे तो अगली पीढ़ी समझेगी धोती का महत्व नहीं तो अगले पीढ़ी में धोती का अर्थ कोई समझेगा भी नहीं । इस अभियान में उनका साथ सबको मिलकर देना चाहिए ।
🌼 "धौतवस्त्रेण शुचिना नित्यं सर्वमंगलसंयुता"
(धुले हुए कपड़ों और शुद्ध होकर, सभी शुभ वस्तुओं से युक्त हो कोई शुभ कार्य करने चाहिए )
🌼 "स्नान कृत्वा ततः धौतवस्त्रं परिधाय पुनराचमनं कुर्यात्"
(स्नान करने के बाद, धौत वस्त्र पहनकर पुनराचमन करें)
🥰 Latika's Yog & Yagya Shala
सिद्धार्थ ठाकुर जी ने तो मानो हमारा संपूर्ण मनोभाव प्रस्तुत कर दिया है, आपको सादर शुभकामनाएं!
|| जय हो || 🎊 💝
18/05/2025
🧘 💞
● Aditya Bhatnagar (आदित्य भटनागर) ●
City : Faridabad, Delhi
Occupation : Area Sales Manager, HDFC
🥳 #आदित्य जी कहते हैं ~
धोती पहनना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है | जो अभियान लतिका जी ने चलाया है, उसमें मैं उनके साथ हूँ, यह अभियान सदैव चलता रहे | लतिका जी जो मेरी बहुत अच्छी मित्र हैं, उन्हीं के विजन से मैंने धोती के आनंदमय लाभ को अनुभव किया है |
🥰 Latika's Yog & Yagya Shala
आदित्य भटनागर जी को सादर शुभकामनाएं प्रेषित करता है! आप अपने आसपास के सहस्त्रों सहकर्मियों, आस-पड़ोसियों, परिचितों, परिजनों-रिश्तेदारों, मित्र-मंडली आदि को धोती पहनने की प्रेरणा देकर हमारे #धोती_पहनो_अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं |
आप सदा सूर्य की भाँति चमकते रहें प्रभु से यही प्रार्थना करते हैं |
|| जय हो || 🎊 💝
27/04/2025
🙋 🧘
● श्यामसुंदर सिंह (Shyamsundar Singh)●
आयु : ६ वर्ष (6 yrs)
शहर : सिंगापुर (Singapore)
देश : सिंगापुर (Singapore)
स्कूल का नाम : Ministry of Education, Kindergarten school
🥳 #श्यामसुंदर की माताजी बताती हैं ~
धोती हमारी सांस्कृतिक भव्यता को दर्शाती हैं। राजा महाराज से लेकर सामान्य पुरुष में समरसता का बोध कराने वाला ये परिधान हर्ष में शोक में उल्लास में विलास में एकरस बने रहने का भाव देता हैं।
ये हमारी पहचान है, हमारे अस्तित्व बोध का परिचायक है। अत्यंत व्यवहारिक रूप से दिन-प्रतिदिन में उत्सव विशेष में समान रूप से पहना जाना चाहिए। इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद ने 70 वर्ष पूर्व अमेरिका की धरती पर युवको में धोती प्रचारित करते हुए कहा था--- "यह वैकुंठलोक का परिधान है|"
आपकी टीम को अनेकानेक शुभकामनाएँ इस जागरण बोध को इसी धरती पर पुनः प्रचारित करने के लिए। 🙏🏻
😍 Latika's Yog & Yagya Shala की ओर से
को श्यामसुंदर को ढेर सारा प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद | श्यामसुंदर की माताजी को भी नमन-वंदन कि वे विदेशी धरती पर रहकर भी अपने संस्कार,अपने वस्त्र, अपनी गरिमा नहीं भूलीं | आप और आपका बालक भारतीय ऐसे सभी बच्चों का आदर्श है जो अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहते हैं किंतु अब तक आरंभ नहीं किया है | आप इसी तरह अपने आसपास संबंधिजनों, परिजनों, परिचितों, पड़ोसियों को धोती पहनने के लिए प्रेरित करते रहें |
हम श्यामसुंदर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं!❣️💐
07/04/2025
🧘 💞
● Amar Parghan (अमर पर्घन) ●
City : Wardha
State : Maharashtra (Bharat)
Occupation : Teacher
Type of Dhoti : Maharashtrian Dhoti
🥳 #अमर जी कहते हैं ~
धोती पहनना मुझे जबसे मेरे दादाजी पहनते थे तबसे ही अच्छा लगता था, उसके बाद मैं हर बार धोती पहनने का अवसर ढूंढता था जैसे कभी कोई नाटिका में कोई किरदार करता था, कभी किसान नृत्य करता था l धोती हमारी संस्कृति का एक भाग है इसका मुझे गर्व है और आज भी मैं तीर्थस्थल, पूजा आदि में पहनता हूँ। धोती पहनना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है।
धोती पहनो अभियान मुझे बहुत ही अच्छा लगा है, हर बार Latika Chawda दीदी के माध्यम से नए-नए धोती की पद्धति देखने को मिली है। यह मिशन सदैव चलता रहे ।
🥰 Latika's Yog & Yagya Shala
अमर पर्घन जी को सादर शुभकामनाएं प्रेषित करता है!
'भारत की पहचान-शान, धोती-कुर्ता परिधान' धारण करते हैं, परंपरा को आगे ले जा रहे हैं, आप धन्यवाद और प्रशंसा के पात्र हैं | अपनी अगली पीढ़ियों में भी यही प्रेम, लगाव और आत्मविश्वास भरेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं | आप उन सभी भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं जो कहते हैं हमसे धोती नहीं संभलती!
अपने आसपास के सहस्त्रों सहकर्मियों, आस-पड़ोसियों, परिचितों, परिजनों-रिश्तेदारों, मित्र-मंडली आदि को धोती पहनने की प्रेरणा देकर हमारे #धोती_पहनो_अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं |
हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं |
|| जय हो || 🎊 💝
23/03/2025
🧘 💞
● Meet Rana (मीतेश ए. राणा) ●
City : Mwanza
Country : Tanzania
Occupation : Marketing Head Company
🥳 #मितेश जी कहते हैं ~
Namaskaram Latika ji,
Mera naam Mitesh Rana hain.
Main Khambhat, Gujarat se hu. Mai pichle 13 saalo se tanzania me Pharma Company me kaam krta Hu.
Mujhe yeh jankar bhot Anand Hua k humari pyari si Latika didi ne Dhoti Pehno abhiyan suru Kiya hain.
Muje garva hain ki me janm se sanatani hu.
Hindu Dharma me janm Lena bhot soubhagya ki baat hai. Aur Hume garv hai ki humare Bhartiya Sanatani Sanskriti ko aage badhaye. Dhoti aisa poshak hai jo humare dada, pardada pehna krte the or Dhoti pehn ne se sahi me bhot accha anubhav hota hai.
Hum dhanyawad kehna chahte hain Latika ji ka.
Latika's Yog & Yagya Shala
मितेश राणा जी को सादर शुभकामनाएं प्रेषित करता है!
आप विदेशी धरती पर रहकर भी
'भारत की पहचान-शान, धोती-कुर्ता परिधान' धारण करते हैं, वाकई कितना प्रेरणादायक है यह! आप अब भी अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं | हमारे पुरखों की सनातनी परंपरा को आप आगे ले जा रहे हैं, इस बात के लिए आप धन्यवाद और प्रशंसा के पात्र हैं | साथ ही आप अपनी अगली पीढ़ियों में भी यही प्रेम, लगाव और आत्मविश्वास भरेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं |
बल्कि जितनी स्टाइल के साथ आप अन्य वस्त्र पहनते हैं, उतना ही स्टाइल में आप अपने धोती-कुर्ता भी धारण करते हैं, यह देखनेयोग्य है और उसमें सहज भी हैं |
आप उन सभी भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं जो कहते हैं हमसे धोती नहीं संभलती!
आसपास भारतीय और विदेशी सहस्त्रों सहकर्मियों, आस-पड़ोसियों, परिचितों, परिजनों-रिश्तेदारों, मित्र-मंडली आदि को धोती पहनने की प्रेरणा देकर हमारे #धोती_पहनो_अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं |
हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं |
|| वंदे मातरम् || 🎊 💝