Indian Sports Federation of Cerebral Palsy

Indian Sports Federation of Cerebral Palsy

Share

Indian Sports Federation of Cerebral Palsy has been providing year round sports trainings & competitions for persons with Cerebral Palsy.

It is affiliated by Paralympic Committee of India and recognised by Ministry of Sports, Govt of India, New Delhi.

Photos from Indian Sports Federation of Cerebral Palsy's post 25/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बिहार के झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत का पहला आधिकारिक पदक दिलाकर रचा इतिहास

पटना, 25 जुलाई 2026।

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत को इन खेलों का पहला आधिकारिक पदक दिलाया।

झंडू कुमार ने ग्रुप-बी में प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने पहले दो प्रयासों में 186 किलोग्राम एवं 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया और 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम प्रयास में 196 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक की चुनौती दी, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट रहा कि वे नाइजीरिया के इदरीस रिलुवान और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग के बाद तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-बी से पदक जीतना इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बनाता है।

झंडू कुमार का जीवन संघर्ष और सफलता प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बचपन में पोलियो से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना किया। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने सब्जी व्यवसाय में सहयोग किया तथा कोविड-19 महामारी के दौरान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण किया। खेल के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने अपना ई-रिक्शा तक बेच दिया। बाद में पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता राजिंदर सिंह रहलू ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गांधीनगर में प्रशिक्षण का अवसर दिलाया, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता अर्जित की।

उन्होंने 2025 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप (बीजिंग) तथा 2026 एशियन एवं ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 206 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार परा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने झंडू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि झंडू कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर भार

10/07/2026
27/06/2026

📢 INVITATION | आमंत्रण
TRAIN THE TRAINER (TTT) COACHES TRAINING PROGRAMME
Community Level Certificate Coach Training Programme (Online)
Empowering Coaches • Building Inclusive Communities • Transforming Lives Through Sports
प्रशिक्षकों को सशक्त बनाना • समावेशी समुदायों का निर्माण • खेलों के माध्यम से जीवन में परिवर्तन

Bihar Disabled Sports Academy, in collaboration with Bihar Para Sports Association, Bihar Blind Sports Association, Special Olympics Bharat–Bihar, Indian Sports Federation of Autism (ISFA) and Indian Sports Federation of Cerebral Palsy (ISFCP), cordially invites Coaches, Physical Education Teachers, Special Educators, Athletes, Volunteers, Parents, Fitness Trainers, Sports Administrators and Sports Enthusiasts to participate in the One-Month Online Train the Trainer (TTT) Coaches Training Programme.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में स्थापित किए जा रहे 101 Community Sports Training Centres के लिए प्रशिक्षित एवं समावेशी कोच तैयार करना है, जो Para Sports, Special Olympics, Blind Sports, Cerebral Palsy (CP) Sports, Autism Sports एवं Adapted Sports के खिलाड़ियों को वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।

📅 Important Dates | महत्वपूर्ण तिथियाँ

📝 Google Form Registration Opens: 01 July 2026

💻 Online Training Programme: 15 July 2026 – 15 August 2026

👥 Who Can Apply? | कौन आवेदन कर सकते हैं?

✔ Coaches & Trainers
✔ Physical Education Teachers
✔ Special Educators
✔ B.P.Ed. & M.P.Ed. Students
✔ National & International Athletes
✔ Para Athletes
✔ Volunteers & Youth Leaders
✔ Parents & Caregivers
✔ Fitness Trainers
✔ NGO Representatives
✔ Sports Enthusiasts

✅ REGISTER NOW | अभी पंजीकरण करें
📲 Scan the QR Code to Fill the Registration Form
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए QR Code स्कैन करें
OR | अथवा
🔗 Google Form Registration Link

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfZiT_mT7TFSurPLk-u1pXddeDXWw2z6D1nUhUy_4xqJOmWsA/viewform?usp=dialog

Train a Coach • Transform a Community
एक प्रशिक्षक तैयार करें • एक समुदाय क

Photos from Indian Sports Federation of Cerebral Palsy's post 26/06/2026

Gujarat News
23/06/2026

Photos from Indian Sports Federation of Cerebral Palsy's post 23/06/2026

सहरसा जिला, समाचार पत्र

23/06/2026

https://www.facebook.com/share/v/18vt4oVkDg/
मधेपुरा में जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन कार्यालय एवं ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

Photos from Indian Sports Federation of Cerebral Palsy's post 21/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

सुपौल जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय एवं ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

स्थल : बिहार सुरक्षा एवं स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, कसाहा बाजार, वार्ड संख्या-1, लतौना दक्षिण, त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल (बिहार)

त्रिवेणीगंज (सुपौल), बिहार।

सुपौल जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत बिहार सुरक्षा एवं स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, कसाहा बाजार, वार्ड संख्या-1, लतौना दक्षिण में जिला कार्यालय एवं पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बिहार सरकार डॉ. शिवाजी कुमार ने किया। कार्यक्रम में त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुपौल जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की 13 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रामजी प्रसाद तांती को अध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी एवं धीरज कुमार को उपाध्यक्ष, ललन कुमार तांती को कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार को सचिव, रिंकेश कुमार को संयुक्त सचिव, संतोष कुमार को मीडिया एवं खेल प्रभारी तथा पवन कुमार को खेल प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अमलेश कुमार, भावेश कुमार, रूपा कुमारी, देवाशीष कुमार एवं बसंत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हें आगामी एक वर्ष के लिए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने संकल्प लिया कि सुपौल जिले के प्रत्येक पंचायत, प्रखंड एवं अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांगजनों को पारा स्पोर्ट्स गतिविधियों से जोड़कर खेल एवं सशक्तिकरण के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेशन का सशक्त साधन है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

विशिष्ट अतिथ

Photos from Indian Sports Federation of Cerebral Palsy's post 18/06/2026

🙏 हृदय से आभार 🙏

आज दूरदर्शन बिहार के कार्यक्रम "बिहार विहान" में प्रसारित मेरे लाइव इंटरव्यू को देखने के बाद सैकड़ों शुभचिंतकों, मित्रों, अभिभावकों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के फोन, संदेश और शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।

आप सभी का स्नेह, विश्वास और उत्साहवर्धन मेरे लिए अमूल्य है। यह कार्यक्रम केवल मेरा नहीं, बल्कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण, शिक्षा, खेल, रोजगार, सामाजिक समावेशन तथा बेहतर समाज निर्माण के लिए कार्य कर रहे हम सभी लोगों की सामूहिक आवाज़ था।

आप सभी के प्रेम और समर्थन के लिए मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आपके सहयोग से हम बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

स्नेह एवं शुभकामनाओं सहित,

डॉ. शिवाजी कुमार

17/06/2026

📺 सादर आमंत्रण

कल दिनांक 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक दूरदर्शन बिहार (DD Bihar) के लोकप्रिय कार्यक्रम "बिहार विहान" में मेरा लाइव इंटरव्यू प्रसारित होगा।

इस विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समावेशन एवं युवाओं के करियर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

📱 मोबाइल पर देखने के लिए:
JioTV App में DD Bihar सर्च करें

आप सभी सपरिवार कार्यक्रम देखें, अपने मित्रों एवं सहयोगियों को भी अवश्य साझा करें।

डॉ. शिवाजी कुमार
पूर्व आयुक्त, दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
अध्यक्ष, बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन
अध्यक्ष, बिहार स्पेशल ओलंपिक्स
अध्यक्ष, चाइल्ड कंसर्न एवं समर्पण
9431015499
www.drshivajeekumar.in

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


New Delhi