Cricket Kantap

Cricket Kantap

Share

Cricket Kantap आपको खेल से जुड़ी हर जानकारी प्रदान करता है।

14/03/2026

बेचारा पाकिस्तान! 😅
जिसके लिए इतना ड्रामा किया, यहां तक कि टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने तक की बातें होने लगीं… उसी बांग्लादेश ने सरेआम ऐसी बेइज्जती कर दी कि देखने वाले भी हैरान रह गए।

पाकिस्तान vs बांग्लादेश के दूसरे वनडे में अजीब वाकया देखने को मिला। मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला, गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान अली आगा से टकरा गई।

गेंद रुक गई तो आगा ने सोचा कि उसे उठाकर गेंदबाज़ मिराज को दे दें… लेकिन तभी मिराज ने झपटकर गेंद उठाई और सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्टंप उड़ा दिए और रन-आउट की अपील कर डाली।

आगा के चेहरे पर हैरानी साफ दिख रही थी। अविश्वास के साथ भारी कदमों से वो पवेलियन लौट गए। जाते-जाते उनके चेहरे के भाव और बड़बड़ाहट से साफ था कि वो मिराज को दुआ तो बिल्कुल नहीं दे रहे थे। 😬

अब पाकिस्तानी फैंस शायद यही सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सी मनहूस घड़ी थी जब उन्होंने बांग्लादेश का सपोर्ट करने का फैसला किया था!

09/03/2026

T20 World Cup का फाइनल जीतने के बाद बिहार के लाल Ishan kishan ने अपनी Girlfriend के साथ मनाया जश्न ❤️❤️💕

08/03/2026

पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कीं

08/03/2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच से पहले बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने कहा कि उन्हें अहमदाबाद की भीड़ के सामने “बैड गाइ” बनकर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है और उनका लक्ष्य दर्शकों को चुप कराना होगा।

इस बयान पर भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांत लेकिन मजेदार अंदाज में जवाब दिया। सूर्या ने कहा कि बड़े मैचों से पहले ऐसी बातें होना सामान्य है, लेकिन अब सभी टीमें एक ही लाइन दोहरा रही हैं। उन्होंने कहा — “सब वही लाइन चिपका रहे हैं, कुछ तो नया बोलो।”

दिलचस्प बात यह भी है कि Pat Cummins ने भी 2023 ICC Cricket World Cup फाइनल से पहले इसी तरह का बयान दिया था और बाद में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब देखना होगा कि अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले में किस टीम की रणनीति और प्रदर्शन भारी पड़ता है।

06/02/2026

IND U19 vs ENG U19: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप... वैभव सूर्यवंशी के प्रहार से इंग्लैंड पस्त।

30/01/2026

WPL 2026 : RCB ने UPW को हराकर फाइनल में अपनी जगह की पक्की ।

08/01/2026

WPL 2026: WPLके इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ी, टॉप 2 में भारतीयों का कब्जा |

06/01/2026

IPL 2026 : BAN में लगा IPL पर बैन, Mustafizur Rahman के सस्पेंशन के बाद सरकार ने लिया कड़ा फैसला ।

04/01/2026

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है । महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज इस टूर्नामेंट में छक्कों के बादशाह बन गए हैं गायकवाड़ विजय हाजरे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं ।

04/01/2026

IPL से बाहर किए जाने के बाद मचे बवाल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड(BCB) ने T20 World Cup 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तो वही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की टीम भारत में होने वाले टी-20 मुकाबलों और टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों में हिस्सा नहीं लेगी। इस फैसले पर बांग्लादेश सरकार ने भी अपनी मुहर लगा दी है। T-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम के भारत नहीं आने की पुष्टि के बाद अब पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पाले में चला गया है।

03/01/2026

BCCI ने New Zealan के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच T20 मुकाबलों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है, जिनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। टीम में ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है, जबकि ईशान किशन वनडे टीम से बाहर हैं और मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है।
T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान और अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे। यह पूरी सीरीज 11 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जाएगी।

02/01/2026

IND vs NZ : Shreyas Iyer का New Zealand के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर बड़ा अपडेट आया सामने ।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Noida?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Noida
201301