Special Olympics Bharat Bihar

Special Olympics Bharat Bihar

Share

this is our official website

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 05/01/2026

बिहार स्टेट पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल – 2026 का सफल आयोजन किया गया

बिहार पारा पावरलिफ्टिंग टीम घोषित

पटना 4 जनवरी 2026। बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स बिहार एवं बिहार दिव्‍यांग खेल अकादमी के संयुक्‍त तत्वावधान में बिहार स्टेट पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल–2026 का आयोजन आज दिनांक 4 जनवरी 2026 (रविवार) को सुवह 10 बजे से बी. पी. सिन्‍हा फिजिकल कॉलेज मैदान, राजेंद्र नगर, पटना में सफल आयोजन किया गया।
इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के पुरुष एवं महिला पारा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ीयों ने भाग लिया। आज के चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक भार वर्ग में उत्‍कृष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये सभी चयनित पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी 16 से 18 जनवरी 2026 तक रुड़की (उत्तराखंड) में आयोजित राष्ट्रीय पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आज के राज्‍य स्‍तरीय चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल का शुभारम्‍भ मुख्‍य अतिथि श्रीमती मधु श्रीवास्‍तवा (अधिवक्‍ता सह अध्‍यक्ष सिविल सासाईटी फोरम), डॉ० राजीव गंगौल (समाजसेवी सह अध्‍यक्ष पाटलीपुत्रा पैरेन्‍ट्स एसोसिएशन), संदीप कुमार (सचिव, बिहार पारा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन) के द्वारा किया गया। मौके पर उपाध्‍यक्ष सह प्रोग्राम मैनेजर बिहार पारा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन संतोष कुमार सिन्‍हा, संयुक्‍त सचिव लक्ष्‍मी कान्‍त कुमार, प्रशिक्षक कुन्‍दन कुमार पाण्‍डेय, रवि कुमार, रौशन कुमार, सिंटु कुमार, खेल विशेषज्ञ, समाजसेवी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
चयनित खिलाडियों का नाम निम्‍न प्रकार है –
पुरूष वर्ग – मो० फिरदौस अख्‍तर- अरवल, जोशी कुमार- बेगुसराय, गणेश झा- खगडिया, प्रभात कुमार- लखीसराय, राकेश कुमार- पटना, मो० खुर्रम सिद्दकी- पटना, हरिशंकर रजक- वैशाली, रंजीत कुमार- नालन्‍दा, मोहित कुमार-पटना।
महिला वर्ग- सोनी कुमारी- पटना, विद्यामाला-पटना।
प्रशिक्षक- कुन्‍दन कुमार पाण्‍डे, तकनिकी पदा०- रवि कुमार, टीम मैनेजर- संतोष कुमार सिन्‍हा।
सभी अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बिहार के दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत की है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रौशन कुमार, सिंटु कुमार, तुलसी कुमार, अमित कुमार, मयंक मिश्रा आदि ने महत्‍वपूर्ण भुमिका निभाया।

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 30/12/2025

पटना जिला स्‍तरीय एवं राज्‍य स्‍तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025–26 के आयोजन को लेकर समाहरणालय, पटना में महत्‍वपुर्ण बैठक सम्पन्न।

पटना, 30 दिसंबर 2025।
डॉ० त्यागराजन एस०एम० (भा०प्र०से०), जिला पदाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 दिसम्‍बर 2025 को अपराहण् 01:30 बजे से समाहरणालय, पटना के सभा कक्ष (पंचवी मंजिल) में पटना जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025–26 के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत पाटलीपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग पटना में आयोजित की जानी है, जिसमें दिव्यांग एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित फुटबॉल एवं दृष्टिबाधित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का जायोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया गया है।

बैठक में विभिन्न विभागों एवं खेल संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना; उप विकास आयुक्त, पटना; असैनिक शल्य चिकित्सक–सह–मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पटना; अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना; जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पटना; प्रमंडलीय उपनिदेशक, शारीरिक शिक्षा, पटना प्रमंडल; जिला खेल पदाधिकारी, पटना सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बैठक में डॉ. शिवाजी कुमार, अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन; श्री संतोष कुमार सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन; श्री अरविंद किशोर, प्रशिक्षक, पटना; श्रीमती चन्दा सिंह, प्रशिक्षक, पटना; श्रीमती सोनी कुमारी (महिला खिलाड़ी); श्री राहुल दयाल (पुरुष खिलाड़ी); श्री अभिषेक कुमार, शारीरिक शिक्षक, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल, पटना; तथा श्री धीरेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरौरा, पटना उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में किया जाएगा। वहीं राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडलीय) दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में संपन्न होगा।

बैठक में प्रतियोगिता की तिथि एवं स्थल निर्धारण, जिला एवं राज्य स्तर पर खिलाड़ियों की सहभागिता, तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, प्रतिभागियों एवं दल प्रभारियों के आवासन एवं भोजन व्यवस्था, यात्रा भत्ता एवं मानदेय भुगतान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही प्रतियोगिता स्थल एवं आवासन स्थलों पर विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रचार-प्रसार, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था तथा उद्घाटन एवं समापन समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि दिव्यांग खिलाड़ियों को सुलभ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं खेल कौशल को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में समावेशन एवं सकारात्मक सोच को भी सशक्त करेगी।

बैठक में बिहार पेरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

बिहार पैरा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 20/12/2025

स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स बिहार साइक्लिंग टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो रजत एवं दो कांस्य पदक जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया
बोकारो स्टील सिटी, झारखंड | 20 दिसंबर 2025
पटना बिहार 20 दिसंबर 2025 । स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स बिहार साइक्लिंग दल ने राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। यह चैंपियनशिप स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स भारत के तत्‍वाधान में 16 से 20 दिसंबर 2025 तक बोकारो–धनबाद हाईवे, बोकारो स्टील सिटी में आयोजित की जा रही थी । प्रतियोगिता की मेजबानी स्पेशल ओलंपिक्स भारत – झारखंड द्वारा की जा रही थी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली साइक्लिस्ट हिस्सा लिया।
अंतिम दिन के उल्लेखनीय प्रदर्शन
बिहार के सीनियर खिलाड़ियों ने टाइम ट्रायल स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया—

• निकेत (सीनियर, कैटेगरी–1) ने 5 किलोमीटर टाइम ट्रायल में कांस्य पदक तथा 10 किलोमीटर टाइम ट्रायल में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट सहनशक्ति और प्रतिस्पर्धी जज़्बे का परिचय दिया।

• शिशिर कुमार (सीनियर, कैटेगरी–3) ने 500 मीटर टाइम ट्रायल में कांस्य पदक जीतते हुए अनुशासित और संतुलित प्रदर्शन किया।

• प्रिंस राज (सीनियर, कैटेगरी–3) ने 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल में रजत पदक जीतकर उभरती युवा प्रतिभा के रूप में प्रभावशाली छाप छोड़ी, जबकि 500 मीटर स्पर्धा में उन्होंने चतुर्थ स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही जूनियर एवं सब-जूनियर खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी ने बिहार साइक्लिंग टीम की गहराई और भविष्य की मजबूत संभावनाओं को भी रेखांकित किया। युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर बहुमूल्य अनुभव प्राप्त हो रहा है।

टीम का मार्गदर्शन अनुभवी और समर्पित कोचों लालू तुराहा एवं नीरज कुमार (जूनियर/सब-जूनियर को (सीनियर कोच) द्वारा किया जा रहा था।

अंतिम दिन हाईवे सर्किट पर जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। ठंडी लेकिन साफ सर्दियों की सुबह में खिलाड़ियों का वार्म-अप, रेस से पहले टीम मीटिंग और साथियों व अधिकारियों की हौसला-अफज़ाई ने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया। बिहार के साइक्लिस्टों के बीच आपसी समर्थन और एकजुटता टीम के मजबूत मनोबल का स्पष्ट संकेत रही।
इन विशेष (बौद्धिक दिव्यांग) खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा समावेशन, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बोकारो (झारखण्‍ड) में मिला यह सम्मान न केवल बिहार के लिए गर्व का क्षण है बल्कि भविष्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगा।

बिहार स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स के अध्‍यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार, सचिव श्री संदीप कुमार, प्रोग्राम मैनेजर सह प्रशिक्षक श्री संतोष कुमार सिन्हा, आईडी एक्सपर्ट श्री लक्ष्मीकांत कुमार, अमित कुमार, तुलसी कुमार, रेखा सिन्‍हा, दिव्‍यांगजन, अभिभावकगण एवं खेल विशेषज्ञों ने इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दिये ।

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 17/12/2025

बिहार साइक्लिंग टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में की शानदार शुरुआत
बोकारो स्टील सिटी, झारखंड | 16 दिसंबर 2025
बिहार साइक्लिंग दल ने राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के पहले दिन उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज की। यह चैंपियनशिप 16 से 20 दिसंबर 2025 तक बोकारो–धनबाद हाईवे, बोकारो स्टील सिटी में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की मेजबानी स्पेशल ओलंपिक्स भारत – झारखंड द्वारा की जा रही है, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली साइक्लिस्ट भाग ले रहे हैं।
पहले दिन के उल्लेखनीय प्रदर्शन
बिहार के सीनियर खिलाड़ियों ने टाइम ट्रायल स्पर्धाओं में अपने जज़्बे और प्रतिस्पर्धी भावना का शानदार प्रदर्शन किया—
निकेत (सीनियर, कैटेगरी–1) ने 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर टाइम ट्रायल में भाग लेकर दमदार सहनशक्ति का परिचय दिया और बिहार के अभियान की मजबूत शुरुआत की।
शिशिर कुमार (सीनियर, कैटेगरी–3) ने 500 मीटर और 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल में संतुलित और अनुशासित प्रदर्शन करते हुए अपने अनुभव और निरंतरता को दर्शाया।
प्रिंस राज (सीनियर, कैटेगरी–3), सीनियर वर्ग के युवा खिलाड़ियों में से एक, ने 500 मीटर और 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल में प्रभावशाली प्रदर्शन कर बिहार की उभरती युवा प्रतिभा को उजागर किया।
इसके साथ ही जूनियर एवं सब-जूनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी ने बिहार की गहराई और दीर्घकालिक खेल विकास की दिशा को भी रेखांकित किया। युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हो रहा है।

समर्पित कोचों का मार्गदर्शन
टीम का मार्गदर्शन अनुभवी और समर्पित कोचों द्वारा किया जा रहा है—
लालू तुराहा (सीनियर कोच)
नीरज कुमार (जूनियर/सब-जूनियर कोच)
पहले दिन खिलाड़ियों की तैयारी, अनुशासन और एकाग्रता में कोचों का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
पहले दिन की झलकियाँ
प्रतियोगिता के पहले दिन हाईवे सर्किट पर जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली। ठंडी लेकिन साफ सर्दियों की सुबह में खिलाड़ियों का वार्म-अप, रेस से पहले टीम मीटिंग और साथियों व अधिकारियों की हौसला-अफज़ाई ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बिहार के साइक्लिस्ट एक-दूसरे का समर्थन करते नजर आए, जो टीम की मजबूत एकजुटता और सकारात्मक मनोबल को दर्शाता है।
आने वाले दिनों में कई और स्पर्धाएँ शेष हैं और बिहार टीम पहले दिन की इस सकारात्मक शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार और आशावान है।

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 17/12/2025

Bihar Cycling Team off to a powerful start! 🇮🇳
Glimpses from Day 1 of the National Championship – Cycling 2025 at Bokaro Steel City 🏁
Our athletes showed grit, speed, and true sportsmanship on the national stage.
More action ahead—go Bihar!

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 17/12/2025
Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 15/12/2025

स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स बिहार एवं एकेडमी ऑफ जिम्नास्टिक्स का संयुक्त गेट-टुगेदर समारोह आयोजित
पटना।
स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स भारत –बिहार एवं एकेडमी ऑफ जिम्नास्टिक्स के संयुक्त तत्वावधान में 13-12-2025 शनिवार को पटना में एक सौहार्दपूर्ण गेट-टुगेदर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्‍पेशल खेलों के विकास, आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा विशेष खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराना रहा।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल अकादमियों और संगठनों के बीच सहयोग से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों द्वारा जिम्नास्टिक्स के आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा। साथ ही प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों के बीच अनुभव साझा किए गए और भविष्य में संयुक्त प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताओं तथा प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
संतोष कुमार सिन्‍हा
प्रोग्राम मैनेजर
स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स भारत –बिहार

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 15/12/2025

गर्व का क्षण | बिहार का नाम रोशन 🎉
बिहार के गोल्डन बॉय तेजस किशोर को
स्वर्ण पदक 🥇 जीतने पर ढेरों हार्दिक बधाई 👏
ऑटिज़्म विशेष खिलाड़ी के रूप में प्राप्त की गई यह
ऐतिहासिक सफलता यह सिद्ध करती है कि
हौसलों के आगे हर चुनौती छोटी होती है।
तेजस किशोर,
आप हम सभी के लिए प्रेरणा, सम्मान और गर्व हैं 🇮🇳✨
👏👏 सलाम है इस जज़्बे को!
— Dr. Shivajee Kumar
President, Indian Sports Federation of Autism

05/12/2025

A nation-wide movement begins today.

Special Olympics Bharat is proud to launch - ‘Kranti Khel Se’

Because sport isn’t just play, it’s power, purpose and a revolution of inclusion.

From every court and ground to every classroom, we’re here to rewrite what participation looks like and who gets to lead.

This is more than a campaign.
This is India choosing unity, courage and change.
All through sports.

Let the inclusion revolution begin.

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 03/12/2025

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
(International Day of Persons with Disabilities – 3 December)

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में दिव्यांगजन (Persons with Disabilities) के अधिकारों, सम्मान, समान अवसरों और समाज में उनके पूर्ण व सार्थक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है
दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना
उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना
शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल, तकनीक आदि में समान अवसर सुनिश्चित करना
एक समावेशी समाज का निर्माण, जहाँ किसी को भी उसकी क्षमताओं के आधार पर आंका जाए, न कि उसकी सीमाओं पर

दिव्यांगजन केवल सहायता के पात्र नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और प्रेरणा हैं। वे अपने साहस, प्रतिभा और उपलब्धियों से यह सिद्ध करते हैं कि सच्ची क्षमता शरीर में नहीं, बल्कि मन और इच्छाशक्ति में होती है।

संदेश

“अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आइए हम संकल्प लें—
हर व्यक्ति को सम्मान दें,
हर प्रतिभा को अवसर दें,
और एक ऐसे समाज का निर्माण करें
जहाँ कोई भी ‘दिव्यांग’ नहीं बल्कि ‘विशेष योग्‍य’ कहलाए।”
बिहार स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स

28/11/2025

Pedaling with passion and power! Our athletes are preparing for the SOB Cycling Championship in Bokaro, 16–21 December 2025. 🚴‍♀️💪🔥

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 26/11/2025

खिलाड़ी से खेल मंत्री तक
सुश्री श्रेयसी सिंह, माननीय खेल मंत्री, बिहार सरकार का स्‍वागत एवं अभिनन्‍दन समारोह
बिहार पारा स्‍पोर्ट्स एशोसिएशन एवं बिहार स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स की ओर से हार्दिक स्‍वागत एवं अभिनन्‍दन

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Shyam Mandir Street Rajendra Nagar Patna
Patna
800016