All Bihar Chess Association

All Bihar Chess Association

Share

All India Chess Federation। Department of Sports, Govt. of Bihar | Bihar State Sports Authority

01/09/2026

लखीसराय में होगा 14वाँ परमानंद सिंह मेमोरियल ऑल बिहार अंडर-15 शतरंज टूर्नामेंट
*********************************************
लखीसराय जिला शतरंज संघ (LDCA) के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर 2026 को 14वाँ परमानंद सिंह मेमोरियल ऑल बिहार अंडर-15 शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राम कृष्ण रेसिडेंशियल स्कूल, एस.पी. आवास बाइपास रोड, लखीसराय में आयोजित होगी।
टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलों से अंडर-15 आयु वर्ग के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे होगा, जबकि पहला राउंड 10:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति के तहत आयोजित की जाएगी तथा कुल 6 राउंड खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को 15 मिनट + 10 सेकंड इन्क्रीमेंट का समय नियंत्रण दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को स्मृति पदक (मेडल) देकर सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार के युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना तथा जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देना है। उन्होंने राज्य भर के खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

24/08/2026

#तृतीय_खेलो_चेस_अकाडमी_ओपन_चेस_टूर्नामेंट_2026_में_आज_पंजीकरण_की_अंतिम_तिथि
********************************************
पटना के मौर्य पथ (बेली रोड, पिलर नंबर 15)स्थित बाबूलाल प्लाजा के तीसरे तल पर खेलो चेस अकादमी में 26 अगस्त 2026 को 'तृतीय खेलों के अकादमी ओपन चेस टूर्नामेंट 2026' का आयोजन किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के लिए अंदर-7 अंडर -9 अंडर -11 अंडर -13 तथा ओपन एवं महिला वर्ग में शीर्ष 3खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी,साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 शाम 5:00 तक निर्धारित है और इसके लिए पंजीयन शुल्क ₹500 है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे रखा गया है जबकि पहले राउंड 10:00 बजे से शुरू होगा,जिसमें टाइम कंट्रोल 15 मिनट प्लस 10 सेकंड का रहेगा। पंजीकरण एवं किसी पर भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजक आशीष राज से मोबाइल नंबर 8709140377 या 9473132097 पर संपर्क कर किया जा सकता है, जहां भुगतान का स्क्रीनशॉट, खिलाड़ी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और FIDE ID (यदि उपलब्ध हो) व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर पंजीकरण की पुष्टि प्राप्त की जा सकती है।

खेलो चेस अकाडमी

16/08/2026

13वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त को, गोलारोड में
*********************************************
राइजिंग स्टार चेस अकादमी द्वारा 13वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को गोलारोड स्थित श्री रतन शारदा सदन में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में ओपन, महिला तथा अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। विभिन्न श्रेणियों में विजेता खिलाड़ियों को कुल 30 आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक दिया जाएगा।

प्रतियोगिता का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि पहला राउंड सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। सभी मुकाबले 15 मिनट + प्रत्येक चाल पर 10 सेकंड की वृद्धि के समय नियंत्रण में खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 है। आयोजकों के अनुसार सीटें सीमित हैं और निर्धारित खिलाड़ी संख्या पूरी होने पर पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा।

इच्छुक खिलाड़ी PhonePe, Google Pay अथवा Paytm के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। भुगतान के बाद खिलाड़ी का नाम, जन्मतिथि, FIDE ID (यदि उपलब्ध हो), मोबाइल नंबर तथा भुगतान का स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजना होगा।
प्रतियोगिता का आयोजन राइजिंग स्टार चेस अकादमी द्वारा किया जा रहा है। पंजीकरण एवं प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए IA अलोक प्रियदर्शी (International Arbiter एवं National Instructor) – 8826915876 तथा प्रियांका कुमारी – 8002102705 से संपर्क किया जा सकता है।

राइजिंग स्टार चेस अकादमी

Photos from All Bihar Chess Association's post 13/08/2026

ैपिड_रेटिंग_चेस_टूर्नामेंट_2026
***********************************************
सहयोग एजुकेशन फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं क्वींस गैम्बिट चेस एकेडमी (QGCA), पटना द्वारा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) और ऑल बिहार चेस एसोसिएशन (ABCA) के तत्वावधान में 19 और 20 सितम्बर 2026 को QGCA ओपन रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन लुमिना ग्रोव रिसॉर्ट, गोला रोड, पटना में किया जा रहा है। कुल ₹3,51,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि वाले इस 9-राउंड FIDE-रेटेड स्विस टूर्नामेंट में सभी रेटेड एवं अनरेटेड खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिसमें मुख्य विजेता को ₹35,000 की नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का सामान्य प्रवेश शुल्क ₹1,750 है (20 अगस्त 2026 से पूर्व पंजीकरण पर ₹1,500 की अर्ली बर्ड छूट व मुफ्त डोर्मिटरी आवास की सुविधा), जबकि अंतरराष्ट्रीय शीर्ष खिलाड़ियों (GM, WGM, IM, WIM) के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर 2026 है और प्रतियोगिता में सीमित 250 सीटें ही उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजकों (संजीत सौरव: +91 9031859982) से संपर्क कर या आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScNz1pIu1fP0LgZPzL5fr4HOyhrtCRpWoI7FI5kqA4ZqQxjyA/viewform?usp=publish-editor
के माध्यम से समय रहते अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।
साथ ही, खिलाड़ियों का अखिल भारतीय शतरंज महासंघ से पंजीकृत होना आवश्यक हैं। बिहार के खिलाड़ियों का अखिल बिहार शतरंज संघ से पंजीकरण भी अनिवार्य है।

12/08/2026

#द्वितीय_खेलो_चेस_अकादमी_ओपन_चेस_टूर्नामेंट_2026_का_आयोजन_15_अगस्त_को_पटना_में
********************************************
​पटना के मौर्य पथ (बेली रोड, पिलर नंबर 15) स्थित बाबूलाल प्लाजा के तीसरे तल पर खेलो चेस अकादमी में 15 अगस्त 2026 को ' द्वितीय खेलो चेस अकादमी ओपन चेस टूर्नामेंट 2026' का आयोजन किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के लिए अंडर -7, अंडर-9, अंडर -11, अंडर -13 तथा ओपन एवं महिला वर्ग में शीर्ष 3 खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है और इसके लिए पंजीयन शुल्क ₹500 है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 11:00 बजे रखा गया है, जबकि पहला राउंड 11:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें टाइम कंट्रोल 15 मिनट प्लस 10 सेकेंड का रहेगा। पंजीकरण एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजक आशीष राज से मोबाइल नंबर 8709140377 या 9473132097 पर संपर्क किया जा सकता है, जहाँ भुगतान का स्क्रीनशॉट, खिलाड़ी का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और FIDE ID (यदि उपलब्ध हो) व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पंजीकरण की पुष्टि प्राप्त की जा सकती है।

खेलो चेस अकादमी

12/08/2026

#भारतीय_शतरंज_के_पुरोधा_ग्रैंडमास्टर_प्रवीण_थिप्से
#जन्मदिवस_पर_नमन_एवं_हार्दिक_शुभकामनाएं
**********************************************
भारत के दिग्गज ग्रैंडमास्टर, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रवीण थिप्से को आज उनके 67वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ तथा पूरा बिहार शतरंज परिवार उन्हें सहृदय बधाई देता है और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है।
#शतरंज_जगत_का_एक_देदीप्यमान_अध्याय
ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से का नाम भारतीय शतरंज के उस स्वर्णिम युग की याद दिलाता है जब देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं सीमित थीं, फिर भी उन्होंने अपनी कुशाग्र बुद्धि, लगन और दृढ़ संकल्प से विश्व पटल पर भारत का परचम लहराया।
खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मानों में से एक 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। को
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप सहित कई प्रतिष्ठित स्पर्धाओं में भारत को विजय दिलाई।
बिहार शतरंज के लिए प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक
ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से केवल एक महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक अद्भुत मेंटर और पथप्रदर्शक भी हैं। बिहार में शतरंज के विकास, प्रचार-प्रसार और युवा खिलाड़ियों को तराशने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।
सार्थक व सकारात्मक मार्गदर्शन: जब भी बिहार शतरंज को किसी तकनीकी सलाह, कार्यशाला या मार्गदर्शन की आवश्यकता हुई, ग्रैंडमास्टर थिप्से ने सदैव एक अभिभावक की भांति आगे आकर युवाओं को प्रेरित किया है।
युवा प्रतिभाओं में नए प्राण फुंकना: उनकी दूरदर्शिता, सरल स्वभाव और शतरंज के प्रति गहरा समर्पण बिहार के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उनकी सीख ने राज्य के कई बाल-शतरंज खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला दिया है।
#शुभकामनाएं_व_मंगलकामनाएं
अखिल बिहार शतरंज संघ, इसके सभी पदाधिकारी, प्रशिक्षकों, अभिभावक और प्रदेश के कोने-कोने में बसे नन्हें व युवा शतरंज खिलाड़ी आज ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से जी को उनके जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
"ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है कि वे आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और सर्वदा ऊर्जावान बनाए रखें। आपका मार्गदर्शन और स्नेह बिहार तथा संपूर्ण भारत के शतरंज परिवार पर सदैव बना रहे।"

जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं, ग्रैंडमास्टर थिप्से!

– अखिल बिहार शतरंज संघ एवं समस्त बिहार शतरंज परिवार

Photos from All Bihar Chess Association's post 10/08/2026

#ग्रैंडमास्टर_आर्यन_वार्ष्णेय_ने_जीता_राइवल_ऑफ_अंगा_ओपन_फीडे_रैपिड_रेटिंग_शतरंज_का_खिताब

पुरस्कार वितरण की खबरें आज की अखबारों में

अखिल बिहार शतरंज संघ

10/08/2026

#ग्रैंडमास्टर_आर्यन_वार्ष्णेय_ने_जीता_राइवल_ऑफ_अंगा_ओपन_फीडे_रैपिड_रेटिंग_शतरंज_का_खिताब
***********************************************
भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय राइवल ऑफ अंगा ओपन फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हो गई। कुल ₹3,01,000 की पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त नेपाल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और नौ चक्रों के रोमांचक मुकाबले में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दिल्ली के ग्रैंडमास्टर आर्यन वार्ष्णेय ने अपने टाइटल एवं वरीयता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए नौ में से नौ अंक हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण समारोह में भागलपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा , मुख्य निर्णायक ज्योति शंकर नंदा, उप मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा , निर्णायक कुणाल कुमार रॉय एवं अन्य अतिथि उपस्थित थें।
आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, FIDE, AICF, ऑल बिहार चेस एसोसिएशन, प्रायोजकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विजेताओं की सूची
मुख्य श्रेणी:
1. ग्रैंडमास्टर आर्यन वार्ष्णेय , दिल्ली — 9 अंक (पुरस्कार: ₹30,000)
2. स्नेहा हलधर , पश्चिम बंगाल — 7½ अंक (पुरस्कार: ₹20,000)
3. आदित्य सुर, पश्चिम बंगाल — 7½ अंक
4. सुधीर कुमार सिन्हा , बिहार — 7½ अंक
5. कौस्तुव कुंडू, पश्चिम बंगाल
भागलपुर स्थानीय श्रेणी:
प्रथम स्थान: शुभम कुमार — 7 अंक (पुरस्कार: ₹7,100)
द्वितीय स्थान:विश्वबंधु उपाध्याय — 6½ अंक (पुरस्कार: ₹6,000)
तृतीय स्थान : प्रखर चौरसिया
बिहार के प्रमुख विजेता (मुख्य वर्ग):
1. अनिकेत रंजन (9वां स्थान, 7 अंक)
2. जयेश मिश्रा (12वां स्थान, 7 अंक)
3. विकी विशाल (15वां स्थान, 7 अंक)

रेटिंग श्रेणी विजेता:

रेटिंग वर्ग 1400-1599:
प्रणीत सिन्हा, बिहार — 7 अंक (प्रथम, पुरस्कार: ₹10,000)

रेटिंग वर्ग 1600-1799: उद्दीपन रॉय, पश्चिम बंगाल — 7½ अंक (प्रथम)

विशेष वर्ग विजेता:
महिला वर्ग: मनीषा यादव, बिहार (प्रथम, 6 अंक)
वेटरन (60+): श्रीवास्तव वाई.पी., बिहार (प्रथम, 7 अंक)
आयु वर्ग (प्रथम स्थान):
Under-8: अर्णव कुमार
Under-10: आदर्श कुमार
Under-12: शिवांश बरनवाल
Under-16: तन्मय कश्यप

भागलपुर जिला शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 09/08/2026

#राइवल_ऑफ_अंग_फिडे_रेटेड_इंटरनेशनल_रैपिड_चेस_टूर्नामेंट_2026_का_भागलपुर_में_भव्य_शुभारंभ
***********************************************
भागलपुर में ऐतिहासिक शुरुआत: बीएयू सबौर में पहली बार आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता!
***********************************************
कल दिनांक 8 अगस्त को अंग की पावन धरती पर भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 'फर्स्ट राइवल ऑफ अंग फिडे रेटेड इंटरनेशनल रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026' का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक रोहित पांडे, एमएलसी डॉ. एन.के. यादव, बीएयू की डीएसडब्ल्यू डॉ. श्वेता शांभवी एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा शतरंज की चाल चलकर किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल और बांग्लादेश के 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन चार चक्रों के खेल के बाद ग्रैंडमास्टर (GM) आर्यन वाष्णैय और इंटरनेशनल मास्टर (IM) कौस्तुभ कुंडू समेत 14 खिलाड़ी 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। चौथे दौर में GM आर्यन वाष्णैय ने सफेद मोहरों से देव प्रिया दत्त को और IM कौस्तुभ कुंडू ने काले मोहरों से अर्पित आनंद को पराजित किया। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने भी अपनी चमक बिखेरी, जहाँ भागलपुर के विश्वबंधु उपाध्याय ने फिडे मास्टर (FM) कुमार गौरव को और उद्दीपन राय ने महिला फिडे मास्टर स्नेहा हलदर को ड्रा पर रोक दिया। अतिथियों ने इसे भागलपुर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इस स्तर की प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच और नई प्रेरणा मिलेगी।

भागलपुर जिला शतरंज संघ

09/08/2026

Congratulations all the medalists of World Amateur Rapid & Blitz Chess Championship 2026.

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Patna

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm