क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त

  • Home
  • India
  • Raipur
  • क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त खेल एवं खिलाड़ियों के लिए समर्पित संस्था

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होने वाली है। परीक्षा पंजीकरण का उद्घाटन सोमवार 13 जुला...
11/07/2026

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026
क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होने वाली है। परीक्षा पंजीकरण का उद्घाटन सोमवार 13 जुलाई 2026 को सायं 7.30 बजे ऑनलाइन पद्धति से करना है। मा. कश्यपजी, मा. गोपालजी, मा. विवेकभाई पटेल, मा. भानुजी सचदेवा, मा. योगेश्वरजी दत्त तथा पद्मश्री श्रीमती सुधा सिंह, एथलीट के उपस्थिति में होने वाला हैं। आप सभी से अनुरोध है कि आपको मिलने वाली लिंक पर अधिक संख्या में जुड़कर कार्यक्रम यशस्वी कीजिए।
भवदीय
राज चौधरी
महामंत्री
https://www.facebook.com/share/1D4ZA7xPgL/

Official Page of Kreeda Bharati

क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का।

Dr Raman Singh  Arun Sao    Mansukh Mandaviya Kreeda Bharati "खेल सृष्टि : भारतीय दृष्टि" पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय संगोष...
01/07/2026

Dr Raman Singh Arun Sao
Mansukh Mandaviya
Kreeda Bharati
"खेल सृष्टि : भारतीय दृष्टि" पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज सफल समापन हुआ.अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं क्रीड़ा भारती, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह संगोष्ठी भारतीय खेल-दर्शन को वैश्विक विमर्श का हिस्सा बनाने का एक सशक्त अभियान था,जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर 60 शोध-सार प्रस्तुत किए.
समापन समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटैरिया तथा क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि पचीसी जैसे पारंपरिक भारतीय खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
इस सफल आयोजन में डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ. तारणीश गौतम,प्रो. रत्नेश,प्रांत संगठन मंत्री श्री कौशलेंद्र जी, डॉ. संतोष बाजपेई,श्री गोपेश्वर कहरा सहित अनेक विद्वानों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और शोधार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं क्रीड़ा भारती, छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में " खेल सृष्टि: भा...
30/06/2026

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं क्रीड़ा भारती, छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में " खेल सृष्टि: भारतीय दृष्टि" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आज भव्य शुभारंभ हुआ।
इस संगोष्ठी में भारतीय खेल-दर्शन, स्वदेशी खेल परंपरा, राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका तथा आधुनिक खेल विज्ञान पर देश-विदेश के विद्वानों ने अपने विचार साझा किए। मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रसाद महानकर जी ने भारतीय खेल संस्कृति को युवाओं से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।
समारोह की अध्यक्षता प्रो. डॉ. एल. पी. पटेरिया, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने की.
ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से जुड़े विशेषज्ञों की सहभागिता ने इस आयोजन को वैश्विक आयाम प्रदान किया। शिक्षाविदों, शोधार्थियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने प्रथम दिवस को अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक बनाया।
Dr Raman Singh Arun Sao Mansukh Mandaviya Kreeda Bharati

Big shout out to my newest top fans! 💎 Yogesh Chourasiya JanjgirDrop a comment to welcome them to our community,
20/06/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Yogesh Chourasiya Janjgir

Drop a comment to welcome them to our community,

  India  के छत्तीसगढ़  क्रीड़ा भारती द्वारा कोरबा, गरियाबंद ,जांजगीर चांपा जिले और रायपुर महानगर में सायकल रैली का आयोजन...
15/06/2026

India के छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती द्वारा कोरबा, गरियाबंद ,जांजगीर चांपा जिले और रायपुर महानगर में सायकल रैली का आयोजन किया गया

*क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत "संडेज ऑन साइकिल" का आयोजन किया गया।*माननीय प्रधानमंत्री ...
15/06/2026

*क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत "संडेज ऑन साइकिल" का आयोजन किया गया।*

माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2019 में प्रारम्भ किया गया फिट इंडिया अभियान देश के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में फिटनेस को एक अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए, खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत फिट इंडिया पहल के तहत दिनांक 17 दिसम्बर 2024 को फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव" का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान अब "संडेज ऑन साइकिल" के रूप में एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है।

उपर्युक्त के क्रम में, 03 जून 2026 को मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 जून से 14 जून 2026 तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव था।

इसके लिए भारत सरकार के द्वारा क्रीड़ा भारती को सायकल रैली निकलने हेतु पत्र के द्वारा आग्रह किया गया था।

*क्रीड़ा भारती द्वारा फिट इंडिया अभियान एवं विभिन्न फिटनेस पहलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे सहयोग के लिए हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस राष्ट्रीय अभियान में आपकी निरंतर सहभागिता अत्यंत मूल्यवान रही है।*

आज "संडेज ऑन साइकिल" के तहत क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा आज रायपुर शहर के बच्चों एवं नागरिकों के द्वारा तेलीबांधा तालाब से बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम से वापस तेलीबांधा तालाब तक सायकल रैली का आयोजन किया गया था जिसमे करीब 70 लोगो ने साईकल चलाकर लोगो को फिट रहने का एवं अधिक से अधिक साईकल का उपयोग करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, उपाध्यक्ष नीता डूमरे जी,प्रांत मंत्री सुमित उपाध्यक्ष जी,प्रांत क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख अजयदीप सारंग जी,रायपुर महानगर से मंत्री वीरेन्द्र देशमुख,सहमंत्री अन्नुदेवी कवंर, कोषप्रमुख विशाल हियाल जी, कार्यालय प्रमुख भूपेश पुष्पकार जी,दिव्यांग प्रमुख भरत बुंदेल जी,सोशल मीडिया प्रमुख रोमन पटेल जी आदि मौजूद थे।

14/06/2026

माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2019 में प्रारम्भ किया गया फिट इंडिया अभियान देश के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में फिटनेस को एक अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए, खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत फिट इंडिया पहल के तहत दिनांक 17 दिसम्बर 2024 को फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव" का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान अब "संडेज ऑन साइकिल" के रूप में एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है।

उपर्युक्त के क्रम में, 03 जून 2026 को मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 जून से 14 जून 2026 तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव था।

इसके लिए भारत सरकार के द्वारा क्रीड़ा भारती को सायकल रैली निकलने हेतु पत्र के द्वारा आग्रह किया गया था।

क्रीड़ा भारती द्वारा फिट इंडिया अभियान एवं विभिन्न फिटनेस पहलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे सहयोग के लिए हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस राष्ट्रीय अभियान में आपकी निरंतर सहभागिता अत्यंत मूल्यवान रही है।

आज "संडेज ऑन साइकिल" के तहत क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा आज रायपुर शहर के बच्चों एवं नागरिकों के द्वारा तेलीबांधा तालाब से बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम से वापस तेलीबांधा तालाब तक सायकल रैली का आयोजन किया गया था जिसमे करीब 70 लोगो ने साईकल चलाकर लोगो को फिट रहने का एवं अधिक से अधिक साईकल का उपयोग करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी,प्रान्त उपाध्यक्ष नीता डूमरे जी,प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय जी, प्रांत क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख अजयदीप सारंग जी,रायपुर महानगर से मंत्री वीरेन्द्र देशमुख,सहमंत्री अन्नुदेवी कवंर, कोषप्रमुख विशाल हियाल जी, कार्यालय प्रमुख भूपेश पुष्पकार जी,दिव्यांग प्रमुख भरत बुंदेल जी,सोशल मीडिया प्रमुख रोमन पटेल जी आदि मौजूद थे।
#क्रीड़ाभारती

08/06/2026

Address

Raipur Basketball Academy, Netaji Subhash Stadium,Raipur
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त:

Shortcuts

Share

Category