Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur

Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur

Share

Cooperative Education & Training and Cooperative Publicity & Extension

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 04/05/2026

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा संचालित सहकारी प्रशिक्षण केंद्र रायपुर एवं संभागीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा बस्तर संभाग मैं लैम्प्स के पदाधिकारी एवं प्रबन्धकों व कर्मचारियों का नेतृत्व एवं क्षमता विकास पर 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 20/03/2026

राज्य सहकारी संघ में बैठक : सहकारी प्रशिक्षण के वार्षिक कार्यक्रम पर हुआ मंथन

राज्य सहकारी संघ मुख्यालय में बुधवार को सहकारिता से जुड़े विभिन्न अंगो की एक बैठक हुई। बैठक में सहकारी प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में निर्णय लिए गए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन और रूपरेखा तय करने के लिए राजधानी रायपुर स्थित संघ मुख्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में शीर्ष सहकारी संस्थाएं, इफको, कृभको, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं विभिन्न जिलों से जिला सहकारी संघ के अधिकारियों ने भाग लिया।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 14/11/2025
Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 05/09/2023

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली व छग राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश के बुनकर सहकारी समिति के पदाधिकारियों के तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ आज 04 सितम्बर 2023 को हुआ।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 25/09/2022

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्या. रायपुर के 17वींं वार्षिक आमसभा का आयोजन संघ मुख्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में 24 सितम्बर 2022 को किया गया। आमसभा में राज्य संघ की वर्तमान स्थिति, प्रगति व प्रत्येक कार्यावली को रखा गया। कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, राज्य संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष डोमेंद्र भेडिय़ा, संचालकगण अलेक्जेंडर तिर्की, हरीश तिवारी, मनोहर दत्त तिवारी, हेमन्त साहू, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, पुरूषोत्तम पटेल, युगल पांडे सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि गण, पंजीयक प्रतिनिधि व संयुक्त पंजीयक डीपी टावरी, संघ के प्रबंध संचालक व उप पंजीयक एन.आर.के. चन्द्रवंशी, उप पंजीयक युगल किशोर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक पांडे आदि शामिल थे।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 05/07/2022

2 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित सहकारी संगोष्ठी में वन मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर, विधायक व एनसीयूआई शाषी परिषद सदस्य माननीय सत्यनारायण शर्मा, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया के सानिध्य का अवसर झुनमुन गुप्ता अध्यक्ष छग राज्य सहकारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 29/01/2022

73 वा गणतंत्र दिवस

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 16/11/2021

*राजनादगांव। 15 नंवबर 2021*

*पूंजीवाद के खिलाफ हमेशा सहकारिता आन्दोलन खड़ा है: सत्यनारायण शर्मा*

*सहकारी सप्ताह के दूसरे दिन टेड़ेसरा हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

*राजनादगांव।* सहकारिता के जनक हमारे देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू हुए है, नेहरू जी ने सहकारिता का चिंतन मनन करके हर काम को सहकारिता के माध्यम से करने का मार्ग सुझाया है, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली शाषी परिषद सदस्य सत्यानारायण शर्मा ने यह उद्गार राज्य सहकारी संघ एवं जिला सहकारी संघ राजनांदगांव द्वारा कलस्टर (समरसता) भवन टेड़ेसरा में आयोजित सहकारी सप्ताह के दूसरे दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि किसी काम को करने मेें किसी एक व्यक्ति को फायदा हो वो पूंजीवाद कहलाता हैं और जब दस लोगों का समूह बनाकर कार्य करके जब सभी को लाभ मिलता है तो वो सिर्फ सहकारिता के में क्षेत्र होता है। पूंजीवाद के खिलाफ हमेशा सहकारिता आन्दोलन खड़ा है। इफको, कृभको वो मजबूत कारखाने है, जो सहकारिता की सेवा में लगे है। प्रदेश में सहकारी शिक्षाप्रशिक्षण व सहकारिता का प्रचार-प्रसार का कार्य राज्य सहकारी संघ के जिम्मे है और राज्य सहकारी संघ यह कार्य बखूबी कर रहा है। प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना, किसान न्याय योजना आदि अधिकांश योजनाएं सहकारिता के माध्यम से संचालित है और इसी से पता चलता है कि प्रदेश की सरकार सहकारी आन्दोलन को गति देने का कार्य कर रही है। उन्होने लोगों से सहकारी खेती करने हेतु निवेदन किया जिससे इसका लाभ सभी किसानों को होगा। श्री शर्मा ने राज्य सहकारी संघ द्वारा प्रकाशित छग सहकारी समाचार की प्रशंसा करते हुए लोगों से सहकारी समाचार के ग्राहक बनने के लिए अपील किया।

*सहकारिता का क्षेत्र विस्तृत होता है : गुप्ता*
राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता का मुख्य उददेश्य मिलजुल कर कार्य करना है। जब हम सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करते है तो व्यक्तिगत रूप से सहयोग मिलता ही है साथ ही हम ऐसी संस्थाओं से भी जुड़े रहते है जो राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है इसलिए सहकारिता का क्षेत्र विस्तृत होता है। सहकारी सप्ताह के मुख्य थीम सहकार से समृद्धि को चरितार्थ करते हुए हमें कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को अन्य सहकारीजनों ने भी संबोधित किया तथा सहकारिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही कार्यक्रम के विषय पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राज्य सहकारी संघ के संचालक संदीप श्रीवास्तव, अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र, संघ के एमडी व रायपुर उप पंजीयक एनआरके चन्द्रवंशी, राजनांदगांव सहायक पंजीयक पीएस लोन्हारे, ईफको क्षेत्रीय प्रबंधक एके उपाध्याय, अधिवक्ता अलमेन्द्र हाजरा, सरपंच ग्राम पंचायत टेड़ेसरा दानी साहू, जनपद सदस्य टेड़ेसरा श्रीमती खिलेश्वरी साहू, उपसरपंच देवलाल साहू, महामत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगावं भागवत साहू सहित अनेक सहकारीजन व राज्य सहकारी संघ व जिला सहकारी संघ राजनांदगांव के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 16/11/2021

सदस्यों की क्षमता का उचित उपयोग करने से ही फायदा होगा : झुनमुन गुप्ता

नगर निगम बिरगांव भवन में सहकारी सप्ताह पर गोष्ठी का आयोजन

रायपुर। 68 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर राज्य सहकारी संघ रायपुर, जिला सहकारी संघ एवं उजाला बहुउद्देशीय सहकारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर पालिक निगम बिरगांव के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने उजाला समिति के सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी का इलाज करने से बेहतर है उसकी रोकथाम करना। और आप लोग श्रमदान करके जो साफ सफाई करते हैं उसी के कारण हम सभी स्वस्थ रहते हैं। इस काम के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। कोरोना महामारी के विकट समय में भी आपकी समिति ने बिना डर के जो कार्य किया है वह सराहनीय है। श्री गुप्ता ने उजाला समिति की महिलाओं की समस्याओं का निराकरण बताते हुए कहा कि आपके खाद की बिक्री स्थानीय समितियों के अलावा अन्य समितियों के माध्यम से भी की जा सकती है। आपकी समिति बनाए गए दीयों की बिक्री के लिए सही मार्केटिंग पालिसी अपनाने की जरूरत है, तभी बाजार में उसका उचित मूल्य मिल पाएगा और आप बाजार में टिक पाएंगे। उन्होंने समिति की महिलाओं से कहा कि सभी अपनी क्षमता का उपयोग कर समिति को आगे बढ़ाने का प्रयास करें, तभी सही मायने में समिति को फायदा होगा।
इस अवसर पर कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक एके गुप्ता ने कहा कि कृभको में 472 समितियों की अंश पूंजी लगी है। उन्होंने बताया कि कृभको ने पिछले वर्ष हरा कचरा से 65000 टन कपोजिट खाद बनाकर सहकारी समितियों के माध्यम से बेचा है। उन्होंने समिति की महिलाओं को रूस्ङ्ख के जरिए नगर निगम से ग्रीन कचरा सिटी कंपोस्ट बनाकर बेचने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम को राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एनआरके चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए ही सहकारी सप्ताह मनाया जाता है। सहकारिता सभी क्षेत्र में काम करता है इसलिए सहकारिता का दायरा बहुत बड़ा है। उन्होंने समिति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर कार्य करने की सलाह दी तथा उनके उत्पाद की बिक्री पैक्स के माध्यम से करवाने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथियों में राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता, कृभको के मुख्य प्रबंधक एके गुप्ता, राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एनआरके चंद्रवंशी, जिला सहकारी संघ मर्यादित रायपुर की प्रबंधक श्रीमती मंजूषा तिवारी, उजाला समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता धु्रव, राधिका धु्रव, समिति प्रबन्धक गिरौद विनोद कुमार शर्मा, रामकृष्ण गजेन्द्र सहित समिति की महिला कर्मचारी एवं राज्य संघ व जिला संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 16/11/2021

*रायपुर। 14 नवम्बर 2021*

*राज्य सहकारी संघ मुख्यालय में फहरा सहकारी ध्वज*

*सहकारिता सप्ताह पर मुख्यालय में आयोजनों का सिलसिला शुरू*

*सहकारीजन हर्षोल्लास के साथ मनाएं सहकारिता सप्ताह : सत्यनारायण शर्मा*

*रायपुर।* 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के चौबे कॉलोनी स्थित मुख्यालय में 68वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली शाषी परिषद सदस्य व रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं राज्य संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने सहकारी सतरंगा ध्वज फहराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि सहकारी सप्ताह की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर से किया जाता है तथा इसी सहकारी सप्ताह के बीच 19 नवंबर को श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म दिवस भी होता है। सहकारी सप्ताह का आयोजन सहकारिता के दोनों प्रणेताओं के सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान को याद करने व सहकारी क्षेत्र के कमियों को दूर कर भावी योजनाओं को बनाने के लिए किया जाता है। उन्होंने प्रदेश के सभी सहकारी संस्थाओं से सहकारी सप्ताह के सातों दिवस के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की और सहकारिता से जुड़े समस्त सहकारीजनों को सहकारी सप्ताह की शुभकामनाएं दीं।

*जन कल्याणकारी योजनाओं से सहकारिता हो रही मजबूत : गुप्ता*

कार्यक्रम में सहकारी सप्ताह पर संदेश का वाचन करते हुए राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली द्वारा निर्धारित इस वर्ष की मुख्य थीम सहकार से समृद्धि वास्तव में हम सभी सहकारीजनों के लिए चुनौती है। यह थीम हमें सहकारिता के माध्यम से समृद्धि लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ की सरकार, किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और किसान तथा सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाकर, सहकारिता को मजबूत कर रही है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता का महत्व बढ़ाया है। श्री गुप्ता ने कहा कि सहकारी सप्ताह के सातों दिन लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से यह सप्ताह हमें, लोगों के बीच जाकर सहकारिता की जमीनी स्थिति को समझने, जानने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में कृभको स्टेट मार्केटिंग हेड एके गुप्ता, विशेषज्ञ संचालक हरीश तिवारी, संघ के मानसेवी सदस्य अश्विन बबलू त्रिवेंद्र, संघ के एमडी व रायपुर उप पंजीयक एनआरके चन्द्रवंशी, पूर्व सीईओ व्हीके शुक्ला, जिला सहकारी संघ रायपुर की प्रबंधक श्रीमती मंजूषा तिवारी व राज्य सहकारी संघ के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Photos from Chhattisgarh State Cooperative Union Ltd, Raipur's post 30/09/2021

*रायपुर। 29 सितम्बर 2021*

*संघ की वार्षिक साधारण सभा में प्रदेश की सहकारिता को दिशा देने वाले अनेक निर्णय*

*रायपुर ।* छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्या., रायपुर के 16वें वार्षिक आमसभा का आयोजन संघ मुख्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में 29 सितम्बर 2021 को किया गया। आमसभा में राज्य संघ की वर्तमान स्थिति, प्रगति व प्रत्येक कार्यावली को रखा गया। राज्य संघ द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2020-21 वार्षिक रिपोर्ट, आय-व्यय पत्रक, वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट एवं प्रस्तुत कार्ययोजना की कार्यावली को सर्वसम्मति से आमसभा द्वारा स्वीकृति दी गई। साथ ही विगत पांच वर्षो का वार्षिक लेखा विवरणी, अंकेक्षित ऑडिट रिपोर्ट को भी आमसभा द्वारा अनुमोदित किया गया।
आमसभा को संबोधित करते हुए राज्य संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने कहा कि हमारे अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना काल की दिक्कतों से जूझते हुए, वर्चुवली, ऑनलाइन माध्यम से, शिक्षा-प्रशिक्षण की अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। हजारों लोगों ने समय-समय पर विभिन्न विषयों में शार्ट टर्म प्रशिक्षण का लाभ लिया। 16 सप्ताह का 'डिप्लोमा इन कोऑपरेटिव मैनेजमेंट' आनलाइन कोर्स भी संघ द्वारा चलाया गया। डिप्लोमा कोर्स के प्रथम सत्र में प्रदेश की सरकारी संस्थाओं, विभागों व स्वाध्यायी कुल 175 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में चल रहे द्वितीय सत्र में कुल 128 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इस डिप्लोमा कोर्स से प्रशिक्षणार्थी तो लाभान्वित हो ही रहे हैं, साथ ही साथ प्राप्त फीस से संस्था के आय में भी वृद्धि हो रही हैं। श्री गुप्ता ने सभी सदस्यों से राज्य संघ के निरंतर विकास में अपना सहयोग देने की अपील की।
कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली शासी परिषद सदस्य व विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष डोमेंद्र भेड़िया, संचालकगण लखनलाल साहू, श्रीमती परिणीता साहू, संदीप श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, सुरेन्द्र शर्मा, मनोहर दत्त तिवारी हेमन्त साहू, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, श्रीमती शोभा चाहिल सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि गण , पंजीयक प्रतिनिधि व संयुक्त पंजीयक डीपी टावरी संघ के प्रबंध संचालक व उप पंजीयक एन.आर.के. चन्द्रवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही.के. शुक्ला आदि शामिल थे।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


16, Park Street-3, Choubey Colony
Raipur
492001

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm