05/09/2026
बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने समारोह को जीवंत एवं आकर्षक बना दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार खेल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति श्री शिशिर सिन्हा, भा.प्र.से. (से. नि.) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. निशिकांत तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय कुलपति श्री शिशिर सिन्हा ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, अनुशासन, चरित्र एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह एवं टीम भावना की विशेष झलक देखने को मिली। उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
'sday