Jaipal Singh Munda Award

Jaipal Singh Munda Award

Share

Jharkhand’s Biggest Sports Honour

08/10/2025

झारखंड का सर्वोच्च खेल पुरस्कार "जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार-2025" जिसकी प्रतिक्षा हर वो खिलाड़ी करता है जो खेल के मैदान में सपनों की पंख सजाए खूब मेहनत करता है, पसीना बहाता है. संघर्ष करता है.और वो राष्ट्रीय फलक पर देश, राज्य, जिला, प्रखंड, गांव का नाम रौशन करता है.

हमसब जानते हैं कि झारखंड के गर्भ गृह में केवल खनिज संपदाएं नहीं है बल्कि झारखंड की मिट्टी में खेल बसता है, हर मैदान में पसीने की हर बूंद एक कहानी कहती है, संघर्ष की, जज़्बे की, और सपनों की. और उन्हीं सपनों को उम्मीद फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष झारखंड का सर्वोच्च खेल पुरस्कार "जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार" देकर सम्मानित करने का काम करती है.

यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, यह हर उस खिलाड़ी की मेहनत का सम्मान है, हर कोच की तपस्या का परिणाम है, हर रेफरी की निष्ठा की पहचान है, और हर खेल संस्थान की प्रतिबद्धता की प्रेरणा है.

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम से ख्यातिप्राप्त, झारखंड की शान, भारत के गौरव, जिन्होंने खेल को सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान बनाया. उन्हीं के नाम पर यह पुरस्कार हमें याद दिलाता है. कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि खुद को और अपने राज्य को ऊँचाई पर पहुँचाने की राह है.

तो आइए, झारखंड के हर कोने से उस प्रतिभा की पहचान करे, जो मैदान में पसीना बहाकर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय फलक पर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उस जज़्बे को सलाम करें, जिससे झारखंड विश्व पटल पर खेल के नक्शे पर चमकता है.

उम्मीद यह मानता है कि यह पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान नहीं, यह हर खिलाड़ी के दिल की एक नई उम्मीद है, हर सपने का सम्मान है,
और झारखंड की पहचान है, झारखंड की जान है.

जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी नहीं है, यह “उम्मीद”, “गौरव” और “प्रेरणा” का प्रतीक है.

आइए, मिलकर झारखंड की खेल भावना को नई उड़ान दें.

#उम्मीद Sandeep Gupta Ritesh Oraon

✊✊

09/01/2025

आभार साथियों

🙏🙏

Photos from Jaipal Singh Munda Award's post 05/01/2025

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार -2024, में पुरस्कृत सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल के विकास में बहुमूल्य योगदान देने के लिए बधाई.

Photos from Jaipal Singh Munda Award's post 28/12/2024

मीडिया साथियों को आभार | धन्यवाद

28/12/2024

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024 का पोस्टर

28/12/2024

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार- 2024

झारखंड के इतिहास का सर्वोच्च प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार "जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2024 में गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक, युवा दिलों के धड़कन, झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी झारखंड सरकार में प्रयटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री आदरणीय सुद्विय कुमार सोनू जी से मिलकर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में आने के लिए फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने न्योता दिया.

Photos from Jaipal Singh Munda Award's post 28/12/2024

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार -2024

खेल के जादूगर मरांग गोमके से विख्यात झारखंड माटी के वीर सपूत मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष उम्मीद फाउंडेशन झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा सर्वोच्च प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार "जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार" का आयोजन करती है.

इस वर्ष 5 जनवरी 2025 को रांची के ऑड्रे हाउस में इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा.

27 दिसंबर को रांची में पुरस्कार को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया. विमोचन कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रितेश उरांव, केंद्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा मोर्चा प्रदीप मिर्धा, संस्थापक सचिव निरंजन भारती, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो, मुख्य संरक्षक शंकर दुबे, संरक्षक सूरज टोप्पो, रचनात्मक निदेशक मुकेश भगत, केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता तिर्की, ओलंपिक एसोसियन के सदस्य शैलेन्द्र दुबे, सचिव विक्की करमाली, सचिव पंकज कुशवाहा, मैडम स्मिता, अनिरुद्ध पांडे, मीडिया प्रभारी अक्षय तिवारी, मीडिया हेड विशाल भारद्वाज, डॉ हेमलाल मेहता इत्यादि दर्जनों पदाधिकारी उपस्थिति रहे.




05/01/2024



मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122 वीं जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार -2023 की भारी सफलता के लिए उम्मीद संस्थान के पदाधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया संस्थानों, पत्रकार साथियों, पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों सहित व्यक्तिगत तौर पर सहयोग करने वाले प्रबुद्ध लोगों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद 🙏🙏

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Namkum
Ranchi
834010