इस वर्ष हिमालयन क्लब स्वर्गाश्रम के द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराया जा रहा है
🙏🙏🙏
Himalayan Cricket Club Swargashram Ramjhoola
Himalayan Cricket Club basically is a local cricket club who organized the local cricket events ever
31/01/2025
हिमालयन क्रिकेट टूर्नामेंट 2025
आज फाइनल मुकाबला लक्ष्मणझूला क्लब और मनसा देवी क्लब के बीच खेला गया , जिसमे लक्ष्मणझूला क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 176 रन बनाए , 177 रनो का पीछा करते हुए मनसा देवी क्लब ने मैच को 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त किया , और फाइनल मैच 4 विकेट से अपने नाम करके टूर्नामेंट की विजेता बनी,
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्री माधव अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही नगद पुरस्कार से सम्मानित किया, श्री माधव जी के साथ सहयोग में श्री आदेश तोमर जी, श्री रवि कुमार जी,
श्री महेश नौटियाल जी, श्री सूरज साहू जी, श्री हेमंत जी और श्री कैलाश जी ने भी पुरस्कार प्रदान करके खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
टूर्नामेट के फाइनल मैच की हाइलाइट।
मैन ऑफ द मैच: आशीष नेगी 21 रन साथ में 4 विकेट
बेस्ट बॉलर : आशीष नेगी ( 12 विकेट टूर्नामेंट)
गेम चेंजर : अतुल डंगवाल
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: राहुल धाकड़ ( 285 रन , 6 विकेट
उपविजेता टीम : लक्ष्मणझूला क्लब (11000)
विजेता टीम : मनसा देवी क्लब (25000)
आयोजक सदस्य : मनोज पयाल, जितेंद्र गुसाईं, विष्णु साहू, मंगल जेठूडी, प्रदीप चौहान , आयुष त्रिवेदी,
कमेंट्री सदस्य – शुभम सोलंकी, शुभम गोयल, सचिन जेठुडी ,
फील्ड सदस्य – रमन दिवाकर , आदित्य चौहान, दीपांश चौहान, कृष्णा, चंदन (डुग्गू) कृष्ण, आदि ।
हिमालयन कप 2025
आज के सेमीफाइनल मैच स्थगित कर दिए गए हैं अब ये दोनो मैच कल खेले जायेंगे।
28/01/2025
हिमालयन कप 2025
सेमीफाइनल मैच की सारणी
27/01/2025
#आज हिमालय क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबला योगी 11 और मनसा देवी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें योगी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाएं जवाब में मनसा देवी क्लब ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया लगातार चौथी बार मनसा देवी क्लब से कृष्ण राणा मैन ऑफ द मैच रहे, साथ ही मनसा देवी ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
#क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला जोंक स्टार और लक्ष्मण झूला क्लब के मध्य खेला गया जिसमें लक्ष्मण झूला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 12 ओवर में 221 रन बनाया बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जोंक स्टार के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके और पूरी टीम 137 रन के कुल योग पर आउट हो गई लक्ष्मण झूला ने यह मुकाबला 84 रनों से अपने नाम करके सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया लक्ष्मण झूला टीम से तेजेंद्र सिंह धाकड़ सर्वाधिक रन 97 रन बनने पर मैन ऑफ द मैच रहे।
#टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जूस हाउस क्लब और हनुमान मंदिर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें जूस हाउस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए जवाब में हनुमान मंदिर क्लब के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 8.3 ओवर में प्राप्त कर लिया हनुमान मंदिर क्लब से दीपक बिष्ट मैन ऑफ द मैच रहे और इसी के साथ हनुमान मंदिर क्लब ने सेमीफाइनल के लिए अपनी एंट्री कर ली।
#टूर्नामेंट में टीमें कम होने की वजह से सेमीफाइनल की चौथी टीम लकी ड्रा के द्वारा चुनी गई जो आज तीनों क्वार्टर फाइनल हारी हुई टीमों ( पिरामिड योगी क्लब , जोंक स्टार, जूस हाउस क्लब ) की पर्ची द्वारा चुनी गई जिसमें जूस हाउस लकी ड्रॉ द्वारा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हुई ।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए पर्ची सिस्टम किया गया।
कल के मैच 27/01/25
क्वार्टर फाइनल मैच
पहला मैच सुबह 10 बजे
पिरामिड योगी v/s मनसा देवी क्लब
दूसरा मैच दोपहर 12 बजे
जोंक स्टार v/s लक्ष्मणझूला क्लब
तीसरा मैच दोपहर 2 बजे
जूस हाउस क्लब v/s हनुमान मंदिर क्लब
26/01/2025
आज हिमालय क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए जिसमें प्रथम मैच योगी क्लब लक्ष्मण झूला और हनुमान मंदिर क्लब के बीच खेला गया जहां योगी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 94 रन बनाए 95 रनों का पीछा करते हुए हनुमान मंदिर क्लब ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को 6.3 ओवर में ही प्राप्त कर लिया।
मैन ऑफ़ द मैच हनुमान मंदिर क्लब से नीरज कोतवाल रहे।
दूसरा मैच रायवाला क्लब और हनुमान मंदिर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें रायवाला क्लब में पल्ले वाले पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 146 रन बनाए 147 रनों का पीछा करते हुए हनुमान मंदिर क्लब ने मात्र 2 विकेट खोकर 8.3 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।
हनुमान मंदिर क्लब से अभिषेक पैन्यूली मैन ऑफ द मैच रहे।
26/01/25। कल के मैच
#पहला सुबह 10 बजे
पिरामिड योगी क्लब v/s हनुमान मंदिर क्लब
#दूसरा दोपहर 12 बजे
हनुमान मंदिर क्लब v/s रायवाला क्लब
#तीसरा दोपहर 2 बजे
जोंक स्टार v/s टैक्सी यूनियन स्वर्गाश्रम
25/01/2025
हिमालय टूर्नामेंट में आज दूसरा मुकाबला जोंक स्टार और जूस हाउस क्लब के बीच खेला गया जिसमें जोंक स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 180 रन किया जवाब में जूस हाउस क्लब बल्लेबाज उच्च स्कोर के दबाव में टिकट का बल्लेबाजी नहीं कर सके और मात्र 78 रनों पर पूरी टीम सिमट गई,
जोंक स्टार से बबलू नेगी को मन ऑफ द मैच चुना गया , वी उन्होंने अपना पुरस्कार अपनी टीम साथी बंटी को अपनी तरफ से प्रदान किया ।
25/01/2025
आज हिमालयन कप टूर्नामेंट में पहला मैच कोडिया क्लब और टैक्सी यूनियन स्वर्ग आश्रम के मध्य खेला गया जिसमें कोडिया क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए 157 रनों का पीछा करते हुए टैक्सी यूनियन की टीम 148 रन ही बना पाई और कोड़िया टीम इस मैच को 9 रन से जितने में सफल रही कोडिया टीम से प्रदीप भंडारी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Swargashram Ramjhoola
Rishikesh
249304
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
| Sunday | 9am - 5pm |