01/05/2026
जबलपुर में पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम (Bargi Dam) में डूब गया। यह हादसा 30 अप्रैल 2026 की शाम तेज आंधी के कारण हुआ, जब खमरिया टापू के पास क्रूज असंतुलित होकर पलट गया। क्रूज पर 30 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से कई लोगों के लापता होने की खबर है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी है