29/05/2026
15 दिवसीय योग स्वास्थ्य शिविर
आयोजक: योग शिक्षा विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश)
योग शिक्षा विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से 15 दिवसीय योग स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। इन शिविरों का आयोजन 16 मार्च से 30 अप्रैल 2026 के दौरान सागर जिले के विद्यालयों, छात्रावासों, सामाजिक संस्थाओं, सार्वजनिक स्थलों एवं केंद्रीय जेल में किया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा नियमित योगाभ्यास हेतु प्रेरित करना था।
अंजली पटेल एवं लक्ष्मण लोधी द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक संस्कृत महाविद्यालय ब्रह्मचर्याश्रम धर्मश्री, सागर (मध्य प्रदेश) में योग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को पारंपरिक योग पद्धति के अनुसार अभ्यास कराया गया।
दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक केंद्रीय जेल, सागर (मध्य प्रदेश) में गोलू लोधी एवं महेंद्र चढ़ार द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक योग स्वास्थ्य शिविर संचालित किया गया। इसी अवधि में अनु जैन एवं छाया दांगी द्वारा भी केंद्रीय जेल, सागर में योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस शिविर में बंदियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे उनमें मानसिक शांति एवं सकारात्मकता का विकास हुआ।
नैंसी ठाकुर द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक आर्य समाज कन्या स्कूल, कटरा, सागर (मध्य प्रदेश) में योग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।
अंजली पटेल एवं अमन गुप्ता द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक स्नेह नगर पार्क, गोपालगंज, सागर में योग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों को समझा।
बादल सिंह यादव एवं वैष्णवी यादव द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक CH Youth and Village Awareness Society, कबीर मानव सेवाधाम बालिका गृह, कुड़ारी, सागर (मध्य प्रदेश) में योग स्वास्थ्य शिविर संचालित किया गया। शिविर के माध्यम से बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योगाभ्यास कराया गया।
मित्रा जैन एवं अर्पिता पाठक द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, सागर में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को एकाग्रता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए योगाभ्यास कराया गया।
कृष्णकांत चौरसिया एवं करन द्वारा दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, सागर में योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की तथा नियमित योग के महत्व को समझा।
सुलेखा अहिरवार एवं पूर्णिमा सिंह द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, रिमसिरिया, सागर में योग शिविर संचालित किया गया। छात्रावास की छात्राओं ने योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
योगिता एवं संगीता द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास, तहसील सागर में योग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
रवि एवं अंजली द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक राजीव गांधी पार्क, डी.एन.सी.बी. स्कूल के सामने, सागर में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग शिविर संचालित किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
देवेश पटेल एवं खुशी ठाकुर द्वारा दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक टैगोर विद्या निकेतन, सागर (मध्य प्रदेश) में योग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
सृष्टि चतुर्वेदी एवं प्रिंस गोस्वामी द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक गुरुकुल S.S.M., मकरोनिया, सागर में योग शिविर संचालित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्रदान की गई।
इन सभी योग स्वास्थ्य शिविरों में सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों में योग के प्रति विशेष उत्साह देखा गया तथा शिविरों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे योग शिक्षा विभाग की सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ता प्राप्त हुई।