Ideal Taekwondo Dojang

Ideal Taekwondo Dojang

Share

here You can Learn Taekwondo, Yoga , Gymnastics, Meditation, Arobics and more.

25/04/2026

✌🏻 🤞🏻✌🏻

20/03/2026

Eid Mubarak 🌙🫂

17/03/2026

All the best .. ✌🏻

17/03/2026

Register Now ✌🏻

Photos from Ideal Taekwondo Dojang's post 14/12/2025

*💐 -: धन्यवाद ज्ञापन 💐 :-*

*चतुर्थ राज्य स्तरीय क्वान की डो प्रतियोगिता 2025 के अवसर पर सहारनपुर में पधारे प्रदेश के समस्त जिलों के कोच, मैनेजर्स एवं खिलाड़ियों का मैं हृदय से हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने अत्यंत संयम, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ अपनी-अपनी टीमों को सफलता दिलाने का सराहनीय कार्य किया है ।*

*उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करते हुए निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय देने वाले प्रदेश इकाई द्वारा चयनित समस्त ऑफिशियल्स विशेष प्रशंसा के पात्र हैं । आप लोगों के उत्कृष्ट निर्णयन क्षमता के कारण पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ, जो किसी भी खिलाड़ी एवं कोच के लिए अत्यंत संतोषजनक एवं विश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करता है । इसके लिए मैं तकनीकी निदेशक श्री भुवनेश कुमार शर्मा जी एवं रेफरी कमेटी के चेयरमैन श्री अब्दुल मलिक खान जी के नेतृत्व में कार्यरत पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूँ ।*

*इस सफल आयोजन में जिला क्वान की डो एसोसिएशन सहारनपुर की सचिव ऐश्वर्या कौशिक जी, कोषाध्यक्ष प्रशांत चौरसिया जी तथा उनके कुशल नेतृत्वकर्ता जिला अध्यक्ष रश्मि टेरेंश जी ने अपने अथक परिश्रम, लगन एवं उत्कृष्ट टाइम मैनेजमेंट से यह सिद्ध कर दिया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी चुनौती को सफलतापूर्वक स्वीकार किया जा सकता है ।*

*अंत में, प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी आदरणीय सुशील चौधरी जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है । आपकी दूरदर्शिता, सकारात्मक सोच एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की न केवल मेरे द्वारा, बल्कि उपस्थित उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के समस्त सदस्यों एवं ऑफिशियल्स द्वारा भी मुक्तकंठ से सराहना की गई है । इस आयु में भी आपने जिस तत्परता, ऊर्जा एवं समर्पण भाव से स्वयं एवं अपनी अनुशासित व अनुभवी टीम के सदस्यों खासकर श्री राजीव चड्ढा जी, श्री वी.के.तोमर जी, पारुल शर्मा जी व अन्य के साथ आरंभ से अंत तक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना तन , मन व धन लगाया साथ ही ऐश्वर्या जी एवं प्रशांत जी को अभिभावक स्वरूप मार्गदर्शन प्रदान किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है । इसके लिए मैं आपको हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ ।*

*4th U.P. State Qwan Ki Do Championship 2025, सहारनपुर*

*ओवरऑल प्रथम स्थान : टीम गाजीपुर🏆*

*द्वितीय स्थान : टीम UP QKD🏆*

*तृतीय स्थान : टीम अलीगढ़🏆*

*बेस्ट पार्टिसिपेशन टीम अवार्ड : जिला आगरा🏆*

*बेस्ट डिसिप्लिन टीम अवार्ड : जिला सहारनपुर🏆*

*उप

Photos from Ideal Taekwondo Dojang's post 04/12/2025

Uttar Pradesh.
Qwan Ki Do athlete,

participated in the All India Inter University Games held at J.J.T.U and secured Gold,& Silver Medal.
For this performance, they received prize money from MA SAKUMBERI University SAHARANPUR.

Photos from Ideal Taekwondo Dojang's post 04/12/2025

📢 प्रेस विज्ञप्ति

स्थान – डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर
दिनांक – 30 नवम्बर 2025

उत्तर प्रदेश क्वान की डो स्टेट रेफ़री सेमिनार 2025 जिला क्वान की डो एसोसिएशन, सहारनपुर द्वारा आयोजित किया गया। आज सेमिनार के दूसरे दिन परीक्षक श्री भुवनेश कुमार एवं श्री अब्दुल मलिक खान द्वारा प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की गईं। दोनों विशेषज्ञों ने रेफरियों को क़्वान की डो सॉफ्टवेयर स्कोरबोर्ड चलाने का प्रशिक्षण भी दिया, ताकि आने वाली प्रतियोगिताओं में सभी रेफरी उत्कृष्टता के साथ अपनी रेफरीशिप कर सकें।

सेमिनार में उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन व क्वान की डो फ़ेडरेशन ऑफ इण्डिया के सेक्रेटरी जनरल श्री अमित कुमार सिंह ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सहारनपुर मण्डल प्रभारी श्री सुशील चौधरी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में जिला संघ की ओर से —
अध्यक्ष: रश्मि टेरेन्स
सचिव: ऐश्वर्या कौशिक
कोषाध्यक्ष: प्रशांत कुमार
एडवाइजरी बोर्ड सदस्य: सुश्री अल्का कुमार, शशांक शर्मा
पैट्रन: राज कुमार (राजू), महिंद्रा तनेजा
चेयरमैन: सुहैल राणा
वाइस प्रेसिडेंट: संजना डलैक, अरुण मिश्रा, हेमंत अरोड़ा
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट: CA अभिनव गोयल

इसके अतिरिक्त संघ के सक्रिय सदस्य —
पारुल, ज्योति, अफ्रीदा, काशिश, अमन, विनायक, श्रेयांश, उन्नत आदि उपस्थित रहे।

सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने तकनीकी प्रशिक्षण से अत्यधिक लाभ प्राप्त किया।

— जिला क्वान की दो एसोसिएशन, सहारनपुर

04/12/2025
03/09/2025

डिस्ट्रिक्ट क्वान की डो एसोसिएशन, सहारनपुर
आदरणीय श्री राज कुमार राजू जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करती है।
आपके सहयोग एवं प्रोत्साहन से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।
हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव हमारे साथ बना रहेगा।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Saharanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Maal Godown Road
Saharanpur
247001