25/12/2022
आज बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति स.मा. के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भोर अभियान ! के तहत रणथम्भोर नेशनल पार्क परिक्षेत्र की आरओपीटी रेंज के अमरेश्वर वन क्षेत्र में प्लास्टिक , पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इक्कठा कर साफ सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लेकर नष्ट किया । तथा वन क्षेत्र में आने वाले लोगो को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक भी किया !
हमारी संस्था पिछले 5 वर्षों से बाघ , रणथम्भोर व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धरातल पर निःस्वार्थ भाव के साथ काम कर रही है जिसके तहत विभिन कार्यक्रम व अभियान चलाये जा रहे है । रणथम्भोर परिक्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ ही संस्था द्वारा मिशन बीट प्लास्टिक अभियान के तहत हर सप्ताह एक स्थान रणथम्भोर परिक्षेत्र में निर्धारित कर साफ सफाई की जाती तथा लोगो को जागरूक किया जाता है इसके अतिरिक्त हर माह व समय समय वन क्षेत्र में स्थित मंदिरों पर कपड़े के कैरी बैग्स वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार करने की अपील की जाती है ।
इस अवसर पर वन विभाग के अमरेश्वर चौकी स्टाफ श्री हनुमान मीना जी व संस्था के सदस्य दिलराज सैनी , अवदेश सैनी , विष्णु सैनी , रामकेश खिजुरी , दिनेश शेषा , कपिल सैनी , रवि सैनी , राजेश माधोसिंहपूरा , सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा , अरविंद कुमार बैरवा व रूप सिंह मीणा आदि मौजूद थे !
Mission Beat Plastic Ranthambhore Abhiyaan
24/12/2022
19/12/2022
23/10/2022
23/10/2022