27/05/2025
Taal Dance Institute
A perfect place for physical fitness & Dance is Taal Dance and Yogabics center
27/05/2025
11/08/2024
#ताल_नृत्य_संस्थान की तरफ से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ताल तीजोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें सेकंड रनर अप ब्यूटी शर्मा,फर्स्ट रनर अप कुसुम सिंह चौहान व ताल तीज क्वीन स्तुति राज ने जीता। तीनों विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
वही मेहंदी प्रतियोगता में उप विजेता स्तुति राज एवं विजेता कंचन गुप्ता रहीं।
26/06/2024
प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में बसे नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा में आयोजित धार्मिक पर्यटन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संगोष्ठी में एस० एस० कॉलेज के नेतृत्व में #ताल_नृत्य_संस्थान के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अंतर्गत भारतीय कला एवं संस्कृति का परिचय कराने हेतु लोक एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
10/05/2024
TAAL DANCE 💃 INSTITUTE
Memory of 5 October 2001
Team photo of get-together after grand success of "Gandhi smaran yatra" and "Bapu Darshan" Ballet cultural Eve
19/08/2023
हरियाली तीज के अवसर पर गोविंदगंज स्थित ताल नृत्य संस्थान में 1 अगस्त से 18 अगस्त तक नृत्य एवं मॉडलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही थी जिसका आज 18 अगस्त को तीज उत्सव 2023 के रूप में समापन हो गया। कार्यशाला में महिलाओं एवं बालिकाओं ने नृत्य एवं मॉडलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। पिछले कई वर्षों में ताल नृत्य संस्थान द्वारा इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशाला एवं तीजोत्सव जैसे कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाते रहे हैं। उसी क्रम में इस वर्ष भी 15 दिवसीय कार्यशाला एवं उसके समापन पर नगर के संगिनी मैरिज लॉन में सावन के मौसम में आरंभ हुई रिमझिम वर्षा के मध्य "तीजोत्सव 2023" का आयोजन आरंभ हुआ।
तीज उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अनिमेष वर्मा,पल्लवी वर्मा,निर्णायक कौमुदी कौशल, प्रियंका सिंह एवं विशिष्ट अतिथि स्वाति कौशल ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात सर्वप्रथम आरना अवस्थी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया उसके बाद मॉडलिंग प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड संपन्न हुई जिसमें सभी महिलाओं ने क्रमबद्ध आकर अपनी वॉक एक्स्ट्रा टैलेंट क्वेश्चन राउंड में आइक्यू टेस्ट इत्यादि का निर्णयको के समक्ष प्रदर्शन किया फिर बालिकाओं ने भी मॉडलिंग कांटेस्ट में प्रतिभाग कर सभी राउंड में अपने जलवे बिखेरे। उसके बाद सभी महिलाओं ने "झूला तो पड़ गया अमवा की डाल पे" पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायकों को विजेता व उपविजेता घोषित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेहंदी प्रतियोगिता के बाद सावन एवं तीजों पर आधारित गीतों पर सभी प्रतिभागियों ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर सावन एवं चीजों का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया।
तीजोत्सव में रीता शुक्ला,विभा सिंह,रेखा मिश्रा,मधु सक्सेना,प्रिया भटनागर,अनुराधा वर्मा,सोनी कठेरिया, नाजिश परवीन,ज्योति,ब्यूटी शर्मा,सुष्मिता सोनी,वैष्णवी, स्मृति,गायत्री,इशिका आदि महिलाओं एवं लड़कियों ने प्रतिभा किया।
प्रतियोगिता दो भागों में संपन्न हुई जिसमें ताल तीज क्वीन के सेकंड रनर अप सोनी कठेरिया,फर्स्ट रनर अप नाजिश परवीन रहीं एवं व *ताल तीज क्वीन* श्रुति मिश्रा ने जीता।
वही मिस ताल प्रतियोगिता में उपविजेता वैष्णवी मिश्रा व "मिसताल 2023" गायत्री रही मेहंदी प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्रिया भटनागर एवं प्रथम पुरस्कार नाजिश परवीन का रहा तीज उत्सव का संचालन सिमरन सिंह ने किया इस अवसर पर आराधना सिंह कुसुम चौहान सुशांत सिंह अनमोल सिंह साल के निदेशक नितेश गुप्ता प्रभा मिश्रा जितिन गुप्ता, रविंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Govindganj Road, Near Sadar Chauraha
Shahjahanpur
242001
Opening Hours
| 9am - 8am |