Ch. Hariram Memorial Crickets Club Burj Bhangu

Ch. Hariram Memorial Crickets Club Burj Bhangu

Share

Story Of Village Burj Bhangu
https://youtu.be/ky-tCYZwIhA?feature=shared

10/10/2024

16/05/2024

Short Note on Burj Bhangu village
बुर्ज भंगू नामक गाँव का एक समृद्ध इतिहास है। यह गाँव चौधरी हरी राम बेनीवाल (बिश्नोई) जी द्वारा स्थापित किया गया था। चौधरी हरी राम बेनीवाल जी का जन्म आसोज में शुकल पक्ष की चौदस को सम्मत १८५२ (सन१८०६ )में जोधपुर राजस्तान के पितास गांव में चौधरी धन्ना राम जी बेनीवाल के घर हुआ था। उनके पुत्र और पुत्रियाँ के नाम, श्री भिया राम, श्री बाल किशन, श्री पुरखा राम, श्री जौरा राम, श्री जीता राम, श्री नानक राम, श्रीमती रिदु ओर श्रीमती शोहना है। चौधरी हरी राम बेनीवाल जी ने ४० वर्ष की आयु में सिरसा (हरयाणा) के पास भंगू गोत्र के लोगों से सम्मत १८९२ (सन १८४६) में ४००० भीगा जमीन खरीदीऔर उस भूमि के अंदर मिटटी का बुर्ज था। इसलिए उसी भूमि पर आखा तीज (सम्मत १८९२) के दिन चौधरी हरी राम बेनीवाल जी ने गाँव की स्थापना था और उसे बुर्ज भंगू नाम दीया। तब से लेकर आज तक चौधरी हरी राम बेनीवाल जी के वंशज खुशी से मिलजूल कर रहते हैं। आज गाँव में चौधरी हरी राम बेनीवाल जी का मंदिर है, जहाँ उन्हें दादा भोमिया जी के नाम से पूजा जाता है। हर साल उनके जन्मदिन को गाँव वाले बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, जिसमें जागरण लगाकर और भंडारा करके उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। उनकी कृपा आज भी गाँव पर बनी हुई है, जिसके कारण गाँव वासियों का जीवन दिन-ब-दिन खुशहाल होता जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो, गाँव में आज सात मंदिर हैं। सभी गाँव वाले प्राकृतिक प्रेमी हैं, इसलिए गाँव में पशु-पक्षियों और पेड़ों की रक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, गाँव वालों ने श्री हरी राम जी गोशाला का निर्माण किया है। आज वहा बेसहारा गाँय और नंदी की सेवा की जाती है। हर साल गोशाला में लोगों के ज्ञानवर्धन और संतों की कृपा के लिए विभिन्न प्रकार की कथाएँ करवाई जाती हैं।शिक्षा दृष्टि से देखा जाए तो आज गाँव एक राजकीय उच्च विद्यालय, एक प्राथमिक विद्यालय, और तीन आंगनवाड़ी समपन हैं।ग्रामीणों की सुविधा के लिए, गाँव में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है, जैसे कि परीपूर्ण वाटरवक्ष, जलाशय, पटवारी भवन, पशु चिकित्सालय, Post Office, हरिजन चौपाल, युवा क्लब और ई दिशा।गाँव की आबादी आज २६०० है, जिसमें १५०० वोटर्स हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए, गाँव में हर साल चौधरी हरी राम बेनीवाल जी की याद में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। आज के प्रगतिशील भारत में, बुर्ज भंगू गाँव हर क्षेत्र में आगे है, जिसमें इंटरनेट की फाइबर केबल्स और टावरों के कारण यहाँ एक परिपूर्ण इंटरनेट जोन भी है। गाँव में सभी घर स्ट्रक्चर पूर्ण हैं और बिजली, पानी कनेक्शन, और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं हैं। गाँव की सभी सड़कें और गलियाँ पक्की हैं। गाँव के लोग शिक्षा, खेल, व्यापार, पर्यावरण संरक्षण, और राजनीति जैसे सभी क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे राष्ट्र के विकास में योगदान हो।

12/05/2024

Short Story Of Burj Bhangu

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Sirsa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Cricket Ground, Near Govt. High School
Sirsa
125077