15/08/2026
"जिस आज़ादी को हमारे वीरों ने अपने बलिदान से हमें सौंपा, उसकी सबसे बड़ी शक्ति एक स्वस्थ और खुशहाल भारत है।"
एक योग गुरु के रूप में मैं प्रतिदिन देखता हूँ कि रोग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और मानसिक शांति को प्रभावित करता है। उज्जैन योग इंस्टीट्यूट में योग चिकित्सा के माध्यम से जब कोई साधक या नागरिक पूर्णतः स्वस्थ और निरोग होकर लौटता है, तो उसके चेहरे का संतोष और मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि बन जाती है।
इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम नियमित योग व प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी निरोग बनाने का प्रयास करेंगे। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी
डायरेक्टर उज्जैन योग इंस्टीट्यूट
01/08/2026
आज उज्जैन योग इंस्टीट्यूट में सभी की प्रिय एवं लगभग 7 वर्षो से सतत इंस्टीट्यूट के कार्यो को लगन से करने वाली उर्मिला ठाकुर जी को जन्मदिन की हम सबकी ओर से शुभकामनाएं ।
30/07/2026
गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन योग संस्थान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम
उज्जैन, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जैन योग इंस्टीट्यूट में भव्य गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप संपन्न हुआ। इस अवसर पर उज्जैन के प्रमुख योगाचार्यों एवं उज्जैन योग केंद्र के योग साधकों ने योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी का वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पमाला, तिलक एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग गुरु त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं संस्कारवान समाज का निर्माण तभी संभव है, जब गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण का भाव बना रहे।
इस अवसर पर डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी ने सभी योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्ममंथन, कृतज्ञता और सेवा का पर्व है। उन्होंने सभी साधकों से नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, ताकि स्वस्थ शरीर, शांत मन और श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना, गुरु वंदना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में रत्नेश व्यास,संगीता मेहर, माधुरी बाफना, शीतल शर्मा, टीना पलोड़,उर्मि कड़ोतिया, अदिति मुद्रा, नेहा गर्ग, अश्विनी, उर्मिला ठाकुर, राममूर्ति शर्मा, विवेक पाठक,ज्योति श्रीवास्तव, पार्थ कौशल, किरण इंदौरी, अजय सूर्यवंशी,झलक चावड़ा, कामना सिंह आदि एवं बड़ी संख्या में योग साधकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
24/07/2026
Ujjain yoga institute @9977383800
16/07/2026
🕉️ उज्जैन योग इंस्टीट्यूट
वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल उज्जैन का एकमात्र योग सेंटर
(उज्जैन की नम्बर 1 योग क्लास)
🌿 योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स (YTTC)
100 घंटे का प्रमाणित प्रशिक्षण
Skill India से संबद्ध प्रमाणपत्र प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
✅ अनुभवी योग गुरु द्वारा प्रशिक्षण
✅ योग, प्राणायाम, ध्यान एवं शिक्षण पद्धति
✅ सफल प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
🕖 बैच का समय
प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक
🎯 सीमित सीटें उपलब्ध
प्रवेश की अंतिम तिथि
30 जुलाई 2026
संपर्क करें
योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी
📞 9977383800
📍 पता:
इंदिरा गांधी चौराहा, फ्रीगंज, उज्जैन (म.प्र.)
11/07/2026
हमारी योग साधिका आराधना भारद्वाज जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं ।
16/06/2026
गुरुदेव आप हमारे अभिमान है । योगगुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी