Dr. Ashok Kumar Singh

Dr. Ashok Kumar Singh

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Ashok Kumar Singh, Varanasi.

30/06/2022

परिवार में तनाव के कारण उपचुनाव हारी सपा : डॉ अशोक सिंह

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती थी, वहां पर बीजेपी ने जीत हासिल की। आजमगढ़ से 2019 में अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उनके भाई को बीजेपी के निरहुआ ने हरा दिया। आजमगढ़ की हार के बाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर कई सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ अशोक सिंह ने कहा कि सपा आजमगढ़ से चुनाव उसी दिन हार गई जिस दिन डिम्पल यादव को नहीं लड़ाया। अभी भी परिवार में कुछ तनाव चला रहा है। इस लिए न मुलायम सिंह यादव चुनाव प्रचार में आये और न ही अखिलेश यादव। आईये देखते हैं डाक्टर अशोक सिंह ने क्या कहा उप चुनाव पर। 👇🏻👇🏻

20/06/2022

अग्निवीर भर्ती में विरोध का तरीका सही नहीं : डॉ अशोक सिंह

⚡वाराणसी। केंद्र सरकार की ओर से घोषित की गई सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई राज्यों में भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। सेना में भर्ती के आकांक्षी सैकड़ों अभ्यार्थियों ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में जमकर तबाही मचाई और तोड़फोड़ किया। कई जगह रेल और बस सेवा बाधित कर दी गई। बिहार में ट्रेनें तक फूंक दी गईं तो कई जगह बसों को भी जला दिया गया. दूसरी ओर, अग्निपथ योजना के खिलाफ आगजनी, सार्वजनिक और पुलिस की गाड़ियों को आग लगाने की घटनाओं के बीच सरकार ने साल 2022 के लिए इस प्रक्रिया के तहत भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी। अग्निपथ योजना के प्रकरण पर सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबन्धक/ निर्देशक डॉ अशोक सिंह ने कहा अग्निवीर भर्ती में विरोध का तरीका सही नहीं। आईये देखते हैं डॉ अशोक सिंह ने क्या कहा 👇🏻👇🏻👇🏻

11/03/2022

भाजपा के जीत का सेहरा मोदी एवं योगी के नाम : डॉ अशोक सिंह

⚡वाराणसी। देश में हुए पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ अशोक सिंह ने जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह विशाल जीत उन देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं मोदी एवं योगी के लोक कल्याणकारी शासन का परिणाम है, जिसके फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रवाद का विचार आज देश का आमजन स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा यह जीत का सेहरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम होगा।

02/12/2021

एमएसपी पर कमेटी बनाने का डाॅ अशोक सिंह ने दिया सुझाव

⚡वाराणसी। किसान आंदोलन कर रहे केंद्र सरकार ने किसानों की मांग पूरी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कर लिया है। लेकिन किसान अभी भी एमएसपी पर अड्डे हुए हैं। इस प्रकरण पर राजनितिक विशेषज्ञ डॉ अशोक सिंह ने एमएसपी पर कमेटी बनाने के लिए एक सुझाव दिया है।

17/11/2021

वर्तमान के शासनकाल में बनी हुई चीजों का विपक्ष द्वारा उद्घाटन करना उचित नहीं : डॉ अशोक सिंह

15/11/2021

देश आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भारतीय भाषाओं का संरक्षण एवं संव संवर्धन जरुरी डॉ अशोक सिंह

वाराणसी के हस्तकला संकुल में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को राजधानी दिल्ली से बाहर करने का निर्णय हमने वर्ष 2019 में ही कर लिया था। कोरोना काल की वजह से हम नहीं कर पाएं, लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि ये नई शुभ शुरुआत आजादी के अमृत महोत्सव में होने जा रही है। वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद राजनीतिक सलाहकार डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भारतीय भाषाओं का संरक्षण एवं संव संवर्धन जरुरी

03/11/2021

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का डॉ अशोक सिंह ने किया आह्वान

आगामी 12 नवंबर को वाराणसी आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के पूर्व वाराणसी के वरिष्ठ चिकित्सक एवं विश्व भोजपुरी महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अशोक सिंह ने क्लाउन टाइम्स से वार्ता करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जो भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाए। भोजपुरी समाज, भोजपुरी भाषा आज अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोली जा रही है। सूरीनाम, मॉरीशस जैसे देशों में भोजपुरी में ही अपना काम कर रहे हैं वहां के नागरिक। ऐसे में भारत सरकार को भी अब जल्द से जल्द निर्णय ले लेना चाहिए।

21/09/2021

राजनीत में व्यक्तिगत आरोप अच्छा नही - डॉ अशोक सिंह*

⚡वाराणसी। विश्व क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह ने कहा कि हमलोग पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के अनुवाई है। उन्होंने सिखाया है राजनीत में व्यक्तिगत आरोप लगाना गलत है। कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी द्वारा राजा भैया पर आरोप लगाना माफिया गलत है। वह दबंग है गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते हैं और उस लड़ाई में कोई दबंग कहे तो क्या फर्क पड़ता है। वह हमेशा चुनाव जीतते रहते हैं। आईये सुनते हैं क्या कहा डॉ अशोक सिंह। 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

28/08/2021

अफगान मसले पर सरकार की राजनीतिक परिचर्चा : डॉ अशोक सिंह

⚡सूने राजनीतिक डॉ अशोक सिंह की इस विडियो को 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

25/08/2021

*सुपर पावर्स का अफगानिस्तान का तालिबानियों पर छोड़ना विश्व पर भारी : डॉ अशोक सिंह*

⚡वाराणसी। अफगानिस्तान तालिबान पर छिड़ी हिंसा पर राजनितिक विशेषज्ञ डॉ अशोक सिंह ने कहा कि सुपर पावर्स का अफगानिस्तान का तालिबानियों पर छोड़ना विश्व पर भारी पड़ सकता है । आइये देखते हैं डाक्टर अशोक सिंह की इस विडियो को
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

⚡क्लाउन टाइम्स #ब्रेकिंग न्यूज़" वाराणसी

09/07/2021

ब्लाक प्रमुखी के चुनाव पर बोलें डॉ अशोक सिंह, कहाँ हमें नहीं लगता कि कोई भी सरकारी तंत्र का दुरूपयोग अपने शासनकाल में न किया हो

⚡वाराणसी। यूपी में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा का दावा किया था, लेकिन प्रत्याशियों और समर्थकों की गुंडई के आगे पुलिस की एक नहीं चली।

*दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एडीजी*
⚡एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि जहां भी बवाल और हिंसा के मामले सामने आए हैं, वहां आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। चुनाव बाद के भी विवादों पर नजर रखी जाएगी। निर्वाचन अवधि के दौरान शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। नामांकन कक्ष के सौ मीटर की परिधि में सुरक्षा घेरा रहेगा। चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश मिलेगा।

⚡इन सब प्रकरण पर सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंध /निदेशक व राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ अशोक सिंह से जब क्लाउन टाइम्स ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि कोई भी सरकारी तंत्र का दुरूपयोग अपने शासनकाल में न किया हो, आईये देखते हैं क्या कहाँ डॉ अशोक सिंह ने।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

⚡क्लाउन टाइम्स "ब्रेकिंग न्यूज़" वाराणसी

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Varanasi