Boundaryline

Boundaryline

Share

खेल की खबरों का मंच

06/10/2026

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए जब उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. पंड्या बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी पीठ की ऐंठन की चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने गए थे, यह चोट उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए लगी थी. 13 जून से भारत- अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है.

06/10/2026

ऋतुराज गायकवाड़ के शतक ( की मदद से भारत ए टीम ने मंगलवार को श्रीलंका ए को आठ रन से हराया. श्रीलंका ए जीत के लिये 278 रन के लक्ष्य की ओर बढती दिख रही थी और कप्तान साहान अराछिगे ने 72 गेंद में 74 रन बनाये लेकिन मेजबान टीम ने आखिरी चार विकेट दस गेंद के भीतर गंवा दिये जिससे भारत को यह करीबी जीत मिली, इनमें से तीन विकेट आखिरी ओवर में गिरे जिसमें तेज गेंदबाज अरशद खान ने दो विकेट लिये जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ. भारत ए के लिये वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी इस मैच में 14 रन ही बना सके.

06/08/2026

भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन सोमवार को एक पारी और 300 रन से हरा दिया और बायें हाथ के स्पिनर मानव सुतार का पदार्पण मैच में यादगार प्रदर्शन मेजबान के लिये इस मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. पहली पारी में सुतार के छह विकेट के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 152 रन पर आउट कर दिया था, दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम 35 . 5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई. भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

06/07/2026

डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की कलात्मक गेंदबाजी से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शिकंजा कस लिया है. भारत ने रविवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान की टीम 113 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. सुथार ने 15.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सात ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके. पहली पारी में 41 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारी खेलने के बाद सुथार ने गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा.

06/07/2026

Shubman Gill ने ध्वस्त किया कोहली, धोनी और गांगुली का रिकॉर्ड

06/07/2026

सूर्या की जगह श्रेयस क्यों बने कप्तान ? जानें तीन बड़ी वजह

06/06/2026

IND VS AFG: कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के शनिवार को खेल के पहले दिन तीन विकेट पर 368 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की. गिल ने 143 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के से नाबाद 103 रन की पारी खेली जबकि राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 81 रन की पारी खेली, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 50 रन बनाकर दूसरे छोर पर मौजूद हैं.

06/06/2026

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय कप्तान है. शुभमन गिल ने 15 इनिंग में यह कारनामा किया. सुनील गावस्कर के नाम 14 इनिंग में 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 18 इनिंग में 1000 रन बनाए थे.

06/06/2026

के एल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा. यह टेस्ट करियर का उनका 12वां शतक है. राहुल ने 100 रन की पारी खेली.

06/06/2026

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. शनिवार को इसका ऐलान कर दिया गया. वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है. सूर्या की टीम से भी छुट्टी हो गई है.
खबर का लिंक- https://shorturl.at/L86wm

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Patna, Varanasi, Kolkata, Delhi
New Delhi, IL
221002