04/02/2023
देखो यार हम भारतीय हैं और भारतीय लोग मेहनती होते है बिना मेहनत के कोई भी इंसान जीवन में सफल नहीं हो सकता है आपको कुछ तो करना होगा ना जीवन में अपने लिए, अपने माता पिता के लिए, अपने परिवार के लिए, अपने समाज के लिए, कहीं ऐसा तो नहीं है आप पूरे दिन अपने समय को केवल बर्बाद कर रहे हो? यार एक समय ऐसा आयेगा जब आपके माता पिता को आपकी जरूरत पड़ेगी जैसे आप अभी उनके उपर निर्भर है या थे, वैसे ही वो भी एक दिन आप पर निर्भर होंगे तो क्या आप इसके लिए तैयारी कर रहे हैं जिससे आप उनकी जरुरते पूरी कर सको? और अगर नहीं कर रहे हैं तो करना शुरू कर दीजिए क्योंकि वो बहुत तेज़ी से बूढ़े हो रहे हैं।
बॉस ये पेज क्रिकेट का है क्रिकेट मनोरंजन तो है लेकिन क्रिकेट को केवल मनोरंजन कहना गलत है ये समूचे विश्व का इमोशन बनता जा रहा है, क्रिकेट लाखों लोगों का करियर है, क्रिकेट का प्रत्येक खिलाड़ी और उनकी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और इसी क्रिकेट का मनोरंजन कराने के लिए इस पेज का निर्माण हुआ है लेकीन समस्या मंनोरंजन के चक्कर में आपके करियर का जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है मंनोरंजन के साथ साथ आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण वैल्यू हम जोड़ सके जिसके सहारे आपको अपने जीवन में एक नई दिशा मिले इस संकल्प के साथ Cricket Bazi का निर्माण हुआ है।
हम लोग इस संकल्प के साथ इस पेज का निर्माण किए हैं की हमारे इस परिवार का एक भी सदस्य बेरोजगार नहीं रहेगा, आपको क्रिकेट मंनोरंजन के साथ साथ अनेक प्रकार की स्किल इस पेज पर सिखाई जाएगी जिसके बाद आप जीवन में कुछ बड़ा कर सकेंगे।
तो चलिए कुछ शुरुआत कर लेते है 😗
दोस्तों आपको जीवन में सफल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज जो होती हैं वो Goal Setting है अगर आपका goal clear है, आपके मकसद तय है तो आपको सफ़ल होने से कोई नहीं रोक सकता, और हो सकता आपके goal अभी clear नहीं है की हमें जीवन में क्या करना है क्या बनना है? तो सबसे पहले आप अपने goal को clear करिए।
अब आप अपनी goal setting कैसे कर सकते हैं इसकी कुछ tips आपको देते हैं 👇
1 - Who i am ?
आपको self realisation करना चाहिए की मैं कौन हूं किस purpose के साथ मेरा जन्म हुआ है?
Who i am ? को जानने का दो तरीका है
• Discovering your interest - अपने आप को जानने के लिए आपके intrest, आपकी पसन्द यानी आपको कौन सी चीज़ करने में मज़ा आती हैं, जैसे - म्यूजिक, डांस, ट्रैवल, ऐसे ही कुछ भी हो सकता है जिसमें आप passionate हो रात दिन उसमें जग के कम कर सकते हों, ऐसे 2,3 अपने intrest आप लिख लीजिए।
• Giving Preferences - अब आपके जो 2,3 intrest है उसमें Preference करिए यानि आपका सबसे अच्छा intrest कौन सा है।
यकीन मानिए जो आपका सबसे अच्छा intrest है वही आपका सबसे अच्छा और फायदेमंद करियर है उसी क्षेत्र में आपको अपना भविष्य बनाना चाहिए उसमें आपके सफ़ल होने के 100% उम्मीद है इस तरह से आप अपनी goal setting कर सकते है।
हम आगे भी आपको बहुत कुछ बताएंगे, दोस्तों हम लोग एक दुसरे के साथ सफ़ल होंगे और साथ मिलकर एक दुसरे के सफ़र को आगे बढ़ाएंगे।
जय हिन्द Love you ❤️